"मुख्यमंत्री साय" के लिए 150 परिणाम मिले
राज्य सरकार
समीक्षा बैठक : मुख्यमंत्री साय ने समीक्षा बैठक में सुशासन और विकास कार्यों के निर्देश दिए
बेमेतरा में आयोजित संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रशासन को जनकेंद्रित, जवाबदेह और संवेदनशील बनाने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की सफलता का असली आधार जनता की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान है। बैठक में विकास कार्यों, कानून-व्यवस्था, राजस्व मामलों, पेयजल, स्वास्थ्य, कृषि और प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की गई।
राज्य सरकार
गौरव : अनिमेष कुजूर की उपलब्धि पर मुख्यमंत्री साय ने जताया गर्व
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में जनप्रतिनिधियों और नागरिकों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम की 134वीं कड़ी का श्रवण किया। कार्यक्रम के बाद उन्होंने कहा कि इस बार मन की बात छत्तीसगढ़ के लिए गर्व और प्रेरणा का अवसर बना, क्योंकि प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय मंच से प्रदेश की प्रतिभाओं और सांस्कृतिक पहचान का उल्लेख किया।
राज्य सरकार
समाज : रायपुर में गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस पर छबील सेवा, मुख्यमंत्री साय ने दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने रायपुर के तेलीबांधा गुरुद्वारा परिसर में गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस पर आयोजित छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज की छबील सेवा एवं छायाचित्र प्रदर्शनी में भाग लिया। उन्होंने गुरु अर्जुन देव जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके जीवन को सत्य, सेवा और मानवता का प्रेरक प्रतीक बताया।
ग्रामीण अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री साय ने कहा- हर ग्रामीण परिवार को मिलेगा सम्मान और सुरक्षा का अधिकार
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार के तहत आरंग विकासखंड के ग्राम कोसरंगी पहुंचकर स्वामित्व योजना के अंतर्गत ग्रामीणों को पट्टे वितरित किए और उन्हें संपत्ति का वैधानिक अधिकार प्रदान किया। उन्होंने कहा कि इस योजना से ग्रामीणों को आर्थिक सुरक्षा मिलेगी और बैंक ऋण व सरकारी योजनाओं का लाभ लेना आसान होगा।
विद्यार्थियों ने देखा मैच : मुख्यमंत्री साय की पहल से मिला सम्मान और प्रेरणा
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल पर प्रदेश के 10वीं और 12वीं के प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त 18 मेधावी विद्यार्थियों को नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल मैच देखने का अवसर मिला। विद्यार्थियों ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच हुए रोमांचक मुकाबले का लाइव आनंद लिया।
ग्लैमर
मुख्यमंत्री साय से मिस इंडिया छत्तीसगढ़ अनुष्का सोन की मुलाकात, नारी सशक्तिकरण पर हुई चर्चा
मिस इंडिया छत्तीसगढ़ 2026 अनुष्का सोन ने विधानसभा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात कर नारी सशक्तिकरण के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने विधानसभा की कार्यवाही को प्रेरणादायक बताया। मुख्यमंत्री ने महिलाओं के सशक्तिकरण को सरकार की प्राथमिकता बताते हुए कहा कि ऐसी पहलें महिलाओं के आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देती हैं। विधायक अनुज शर्मा भी इस अवसर पर मौजूद रहे।
छत्तीसगढ़ में डिजिटल प्रशासन को नई दिशा, मुख्यमंत्री साय ने सेवा सेतु पोर्टल का किया शुभारंभ
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवा रायपुर में ‘सेवा सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया, जो ई-डिस्ट्रिक्ट परियोजना का उन्नत संस्करण है। इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से 441 सरकारी सेवाएं एक ही पोर्टल पर उपलब्ध होंगी और नागरिक व्हाट्सएप, वेब पोर्टल तथा सेवा केंद्रों के जरिए आसानी से सेवाओं का लाभ ले सकेंगे।
कर्मा महोत्सव व सामूहिक विवाह कार्यक्रम में मुख्यमंत्री साय की सहभागिता, विकास कार्यों की घोषणाएँ
दुर्ग जिले के ग्राम भरर में आयोजित तहसील स्तरीय कर्मा महोत्सव और सामूहिक आदर्श विवाह कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 13 नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया और साहू समाज के सामाजिक आयोजन की सराहना की। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रीय विकास के लिए 50 लाख रुपये (साहू समाज भवन शेड) और 10 लाख रुपये (ग्राम भरर में शौचालय, शेड और सीसी रोड) की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने माता कर्मा के योगदान को याद करते हुए सरकार की विभिन्न योजनाओं जैसे आवास योजना, धान खरीदी, महतारी वंदन योजना और बिजली बिल समाधान योजना का उल्लेख किया।
विदेश
भूमिहीनों के जीवन में खुशियों की दस्तक: मुख्यमंत्री साय देंगे 500 करोड़ की सौगात
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना' के अंतर्गत हितग्राहियों को मिलेगी धनराशि, बलौदाबाजार में 25 मार्च को होगा भव्य कार्यक्रम
राज्य सरकार
CM Sai Singapore Visit: स्किलिंग का एमओयू, एग्रो प्रोसेसिंग में ₹350 करोड़ का निवेश
CM Sai Singapore Visit: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सिंगापुर के विदेश मंत्री डॉ. विवियन बालकृष्णन से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ और सिंगापुर के बीच निवेश, कौशल विकास, तकनीक और शहरी विकास के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की।
राज्य सरकार
CM Vishnu Deo Sai: सिंगापुर की दिग्गज कंपनी एनर्जी कैपिटल Global के साथ ₹41,750 करोड़ की बड़ी डील
CM Vishnu Deo Sai: ₹43,250 करोड़ की कुल FDI: सिंगापुर में आयोजित प्रथम सिंगापुर-इंडिया नेटवर्क फॉर ग्रोथ (SING) फोरम 2026 में छत्तीसगढ़ को ₹43,250 करोड़ की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) की प्रतिबद्धताएं प्राप्त हुईं।
राज्य सरकार
Vishnu Deo Sai: छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए उद्योग जगत को दिया न्योता
Vishnu Deo Sai: सिंगापुर में ‘गार्डन्स बाय द बे’ के अधिकारियों से मुलाकात कर नवा रायपुर के बॉटनिकल गार्डन, हरित क्षेत्रों और ईको-टूरिज्म के विकास पर चर्चा की। SBF के लीडरशिप डिनर में उन्होंने सिंगापुर के उद्योग जगत को छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए आमंत्रित किया।