Wednesday, 07 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Raipur Bull Attack: आक्रामक सांड ने मचाया उत्पात, 15 लोग घायल, वन विभाग ने किया रेस्क्यू Bhilai Spy Camera Case: होटल के बाथरूम में स्पाइ कैमरा मिलने से मचा हड़कंप, कर्मचारी फरार NH-53 Accident: दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत Mahasamund Sand Mining: रात के अंधेरे में रेत का खेल? कैमरे में कैद हुए दर्जनों ट्रैक्टर Pakistani Citizen: जबलपुर में व्हीकल फैक्ट्री के पास संदिग्ध पाकिस्तानी नागरिक हिरासत में, सुरक्षा एजेंसियां कर रहीं पूछताछ Raipur fraud case: फर्जी PA बनकर नौकरी और ट्रांसफर का झांसा देने वाले 2 ठग गिरफ्तार, 15 लोगों से ऐंठे 25 लाख Raipur Bull Attack: आक्रामक सांड ने मचाया उत्पात, 15 लोग घायल, वन विभाग ने किया रेस्क्यू Bhilai Spy Camera Case: होटल के बाथरूम में स्पाइ कैमरा मिलने से मचा हड़कंप, कर्मचारी फरार NH-53 Accident: दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत Mahasamund Sand Mining: रात के अंधेरे में रेत का खेल? कैमरे में कैद हुए दर्जनों ट्रैक्टर Pakistani Citizen: जबलपुर में व्हीकल फैक्ट्री के पास संदिग्ध पाकिस्तानी नागरिक हिरासत में, सुरक्षा एजेंसियां कर रहीं पूछताछ Raipur fraud case: फर्जी PA बनकर नौकरी और ट्रांसफर का झांसा देने वाले 2 ठग गिरफ्तार, 15 लोगों से ऐंठे 25 लाख
W 𝕏 f
होम › दुर्ग संभाग › Bhilai Spy Camera Case: होटल के बाथरूम में स्पाइ …
Spy camera in the hotel bathroom(Image Source: AI Photo)
Spy camera in the hotel bathroom(Image Source: AI Photo)
🔴 BREAKING दुर्ग संभाग

Bhilai Spy Camera Case: होटल के बाथरूम में स्पाइ कैमरा मिलने से मचा हड़कंप, कर्मचारी फरार

Bhilai Spy Camera Case: हरिराज होटल के बाथरूम में स्पाइ कैमरा मिलने से हड़कंप मच गया। मामले में होटल के एक कर्मचारी की भूमिका संदिग्ध है, जो घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

य
प्रकाशित: 07 Oct 2026, 12:35 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
भिलाई
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Bhilai Spy Camera Case: छत्तीसगढ़ के भिलाई से होटल में महिलाओं की निजता से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। शहर के हरिराज होटल के बाथरूम में स्पाइ कैमरा मिलने के बाद हड़कंप मच गया। मामले में होटल के ही एक कर्मचारी की भूमिका सामने आने की बात कही जा रही है। घटना के बाद से संबंधित कर्मचारी फरार बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, एक महिला हरिराज होटल में खाना खाने पहुंची थी। इसी दौरान जब वह बाथरूम गई तो उसे वहां एक संदिग्ध वस्तु दिखाई दी। गौर से देखने पर महिला को संदेह हुआ कि यह कैमरा हो सकता है।
इसके बाद मामले की जानकारी होटल प्रबंधन को दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को भी सूचना दी गई। पुलिस ने घटनास्थल से संदिग्ध कैमरे को लेकर जांच शुरू कर दी है। अब यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि कैमरा वहां कब लगाया गया और इसके जरिए किसी तरह की रिकॉर्डिंग की गई थी या नहीं।

होटल कर्मचारी पर संदेह, घटना के बाद से फरार

प्रारंभिक जानकारी में होटल के एक कर्मचारी की भूमिका संदिग्ध बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, घटना सामने आने के बाद से संबंधित कर्मचारी मौके पर नहीं मिला है और उसकी तलाश की जा रही है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। कैमरे की जांच और होटल में लगे अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की पड़ताल के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि इस मामले में कितनी गतिविधियां रिकॉर्ड हुईं और इसके पीछे आरोपी का वास्तविक उद्देश्य क्या था। मामले ने होटल में आने वाले लोगों की सुरक्षा और निजी स्थानों की निगरानी को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें