"सिल्वर मेडल" के लिए 24 परिणाम मिले
खेल
Asian Games 2026: भारत ने 10वें दिन जीते 8 मेडल, पीएम मोदी ने दी बधाई
Asian Games 2026: 10वें दिन भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 8 पदक जीते। पारुल चौधरी, यशवीर सिंह, रोहित यादव, पिंकी बलहारा, ईशा सिंह, मुरली श्रीशंकर, गुलवीर सिंह और विथ्या रामराज ने अपने-अपने इवेंट में पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके प्रदर्शन की सराहना की।
खेल
Asian Games: 400 मीटर दौड़ में प्राची चौधरी का कमाल,भारत को मिला कांस्य पदक
Asian Games: भारत की प्राची चौधरी ने महिलाओं की 400 मीटर दौड़ में शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल जीता। उन्होंने 53.21 सेकंड का समय निकालकर तीसरा स्थान हासिल किया। इस पदक के साथ भारत के कुल पदकों की संख्या 30 पहुंच गई है। वहीं पुरुषों की 400 मीटर रेस में भारत के विशाल टीके पदक से चूक गए।
खेल
Asian Games 2026: 44 साल बाद मैराथन में भारत का ऐतिहासिक धमाका, सावन बरवाल ने सिल्वर जीतकर रचा इतिहास
Asian Games 2026: जापान में आयोजित एशियन गेम्स 2026 में भारत के मैराथन धावक सावन बरवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता। 2 घंटे 11 मिनट 37 सेकंड के समय के साथ उन्होंने इतिहास रच दिया और विदेशी धरती पर एशियन गेम्स मैराथन में पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने। उनकी इस उपलब्धि से 44 साल बाद भारत को मैराथन स्पर्धा में पदक मिला है।
शिक्षा
CRPF Recruitment: खेल प्रतिभाओं के लिए बड़ा मौका, 521 पदों पर होगी भर्ती
CRPF Recruitment: स्पोर्ट्स कोटा के तहत हेड कांस्टेबल (GD) और कांस्टेबल (GD) के 521 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती में 22 खेलों से जुड़े खिलाड़ी आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा नहीं होगी, बल्कि स्पोर्ट्स ट्रायल, फिजिकल टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षा के आधार पर चयन किया जाएगा।
खेल
Mahasamund Handball Team: खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जीते पदक
Mahasamund Handball Team: 12 खिलाड़ियों ने जगदलपुर में आयोजित राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में रायपुर जोन का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन किया। बालक वर्ग में रजत पदक और बालिका वर्ग में कांस्य पदक जीतकर खिलाड़ियों ने जिले का नाम रोशन किया।
खेल
Asian Games 2026: भारत को बड़ी सफलता, 10 मीटर एयर राइफल टीम ने जीता सिल्वर
Asian Games 2026: जापान के नागोया में आयोजित एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में भारतीय निशानेबाजों ने सिल्वर मेडल जीता। रुद्रंकश पाटिल और हिमांशु ढिल्लों ने व्यक्तिगत फाइनल में भी जगह बनाई है।
राज्य सरकार
ICFAI University Raipur: राज्यपाल रमेन डेका ने दीक्षांत समारोह में छात्रों को दिया सफलता का मंत्र
ICFAI University Raipur: राज्यपाल रमेन डेका ने ICFAI विश्वविद्यालय के तृतीय दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए तकनीक के संतुलित उपयोग, सतत विकास और लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने का संदेश दिया। समारोह में 504 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की गईं, जबकि 19 छात्रों को गोल्ड और 16 छात्रों को सिल्वर मेडल से सम्मानित किया गया।
खेल
कॉमनवेल्थ गेम्स : बॉक्सिंग में भारत का जलवा, 96 साल में पहली बार जीते 7 गोल्ड
ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय बॉक्सर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया है। भारत ने बॉक्सिंग में पहली बार 7 गोल्ड और 3 सिल्वर मेडल जीतकर नया रिकॉर्ड बनाया। महिला बॉक्सर्स ने 5 गोल्ड सहित 6 पदक जीते, जबकि पुरुष खिलाड़ियों ने 2 गोल्ड और 2 सिल्वर अपने नाम किए। भारतीय मुक्केबाजों के इस प्रदर्शन ने पदक तालिका में देश की स्थिति को मजबूत किया।
खेल
कॉमनवेल्थ गेम्स : नीरज चोपड़ा ने जीता सिल्वर, यशवीर सिंह ने दिलाया ब्रॉन्ज
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जैवलिन थ्रो स्पर्धा में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो पदक जीते। नीरज चोपड़ा ने 85.83 मीटर के सीजन बेस्ट थ्रो के साथ सिल्वर मेडल हासिल किया, जबकि यशवीर सिंह ने 85.41 मीटर का करियर बेस्ट थ्रो कर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। स्वर्ण पदक श्रीलंका के रुमेश तरंगा पथिरगे ने 89.75 मीटर के थ्रो के साथ जीता।
खेल
रचा इतिहास : राजनांदगांव की बेटी ज्ञानेश्वरी ने कॉमनवेल्थ में लहराया तिरंगा, वेटलिफ्टिंग में जीता सिल्वर
राजनांदगांव की वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी ने ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए रजत पदक जीता। 53 किलोग्राम वर्ग में उन्होंने स्नैच और क्लीन एंड जर्क मिलाकर कुल 199 किलो वजन उठाया। उनकी इस उपलब्धि से छत्तीसगढ़ में खुशी का माहौल है।
खेल
कॉमनवेल्थ गेम्स : ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत, क्रिकेट समेत कई बड़े खेलों को नहीं मिली जगह
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की शुरुआत स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में हो रही है। इस बार टूर्नामेंट में क्रिकेट समेत कई प्रमुख खेल शामिल नहीं किए गए हैं। आर्थिक और लॉजिस्टिक कारणों से क्रिकेट को हटाने का फैसला लिया गया। 2022 बर्मिंघम गेम्स में महिला क्रिकेट पहली बार शामिल हुआ था, जिसमें भारत ने सिल्वर मेडल जीता था।
ओलंपिक
पैरालंपिक चैंपियन : सुमित अंतिल का ऐतिहासिक प्रदर्शन, नया वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम
दो बार के पैरालंपिक गोल्ड मेडलिस्ट भारतीय पैरा जैवलिन थ्रोअर सुमित अंतिल ने बेंगलुरु में आयोजित इंडियन ओपन पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में 74.82 मीटर दूर भाला फेंककर अपना ही विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया। यह उनके करियर का सातवां विश्व रिकॉर्ड है। सुमित इससे पहले भी टोक्यो और पेरिस पैरालंपिक में गोल्ड मेडल जीत चुके हैं। सड़क दुर्घटना में पैर गंवाने के बाद उन्होंने पैरा एथलेटिक्स में कदम रखा और आज दुनिया के सबसे सफल पैरा जैवलिन खिलाड़ियों में गिने जाते हैं। उनके इस नए रिकॉर्ड के बाद भारतीय खेल जगत में खुशी की लहर है।