"सोशल मीडिया पर चर्चा" के लिए 27 परिणाम मिले
शिक्षा
मासूमों के हाथों में किताब नहीं, झाड़ियों की सफाई,शहडोल के सरकारी स्कूल का VIDEO वायरल
मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के एक सरकारी प्राथमिक स्कूल में बच्चों से बरसात के दौरान झाड़ियों की सफाई कराए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। मामले के सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने जांच के आदेश दिए हैं और संबंधित शिक्षिका को नोटिस जारी किया गया है।
राष्ट्रीय
पुणे हत्याकांड : मौत से एक महीने पहले का आखिरी वीडियो आया सामने, होने वाले ससुर के साथ डांस कर रहा था केतन
पुणे के चर्चित Ketan Agrawal Murder Case में जांच जारी है। इस बीच हत्या से करीब एक महीने पहले का केतन अग्रवाल का आखिरी Family Video सामने आया है। वीडियो में मंगेतर Siya Goyal और दोनों परिवार शादी की खुशियां मनाते नजर आ रहे हैं। अब यही वीडियो Social Media पर वायरल है और मामले को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
बिलासपुर
भ्रष्टाचार का खेल : पूर्व संपदा अधिकारी का बड़ा खुलासा, पूर्व महापौर पर 1.15 करोड़ रुपए लेने का आरोप
नगर निगम की टेंडर प्रक्रिया को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। तत्कालीन संपदा अधिकारी राजेश देवांगन ने पूर्व महापौर रामशरण यादव पर 1.15 करोड़ रुपए की रिश्वत लेने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत दी गई है, जबकि लेन-देन से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
फिल्में
मां इंटी बंगारम ट्रेलर : समंथा रूथ प्रभु का दमदार एक्शन अवतार
साउथ स्टार समंथा रूथ प्रभु की बहुप्रतीक्षित एक्शन फिल्म मां इंटी बंगारम का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में समंथा एक पारंपरिक परिवार की बहू के रूप में नजर आती हैं, लेकिन कहानी में ट्विस्ट आने के बाद वह अपने परिवार की रक्षा के लिए खतरनाक दुश्मनों से भिड़ती दिखाई देती हैं। फिल्म में उनके दमदार एक्शन सीन्स और रहस्यमयी किरदार ने दर्शकों का ध्यान खींचा है।
फिल्में
डैनी : आशीष गांधी के दमदार लुक ने खींचा ध्यान, चर्चा में फिल्म डैनी
निर्देशक कल्याण जी गोगना की आगामी फिल्म डैनी का फर्स्ट लुक पोस्टर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। अभिनेता आशीष गांधी के अनोखे लुक टैगलाइन ने दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है। रिजवान एंटरटेनमेंट और कल्याण जी गोगना पिक्चर्स के बैनर तले बन रही यह फिल्म 26 जून को रिलीज होगी। फिल्म का संगीत राकेंदु मौली ने तैयार किया है और इसे साल की चर्चित फिल्मों में से एक माना जा रहा है।
कॉकटेल 2 : ट्रेलर रिलीज, शाहिद-कृति-रश्मिका की तिकड़ी ने बढ़ाया रोमांच
शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना अभिनीत फिल्म कॉकटेल 2 का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसे दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। ट्रेलर में प्यार, दोस्ती, आकर्षण और रिश्तों की जटिलताओं को आधुनिक और बेबाक अंदाज में दिखाया गया है। शाहिद कपूर के दमदार मोनोलॉग से शुरू होने वाला ट्रेलर फिल्म की कहानी और भावनात्मक संघर्षों की झलक देता है। कृति और रश्मिका के साथ शाहिद की नई तिकड़ी दर्शकों के बीच उत्साह बढ़ा रही है। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने फिल्म के संगीत, संवादों और स्टारकास्ट की सराहना की है, जिससे रिलीज से पहले ही फिल्म को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
ओटीटी
राख ट्रेलर : एक ऐसा अपराध जिसने तोड़ दिया पूरे देश का भरोसा, जून में होगी रिलीज
अली फजल, सोनाली बेंद्रे और राकेश बेदी अभिनीत क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज का ट्रेलर रिलीज हो गया है। 1970 के दशक की दिल्ली पर आधारित यह कहानी दो बच्चों के अपहरण और एक भयावह अपराध की जांच के इर्द-गिर्द घूमती है। ट्रेलर में दिखाए गए घटनाक्रम कुख्यात रंगा-बिल्ला कांड की याद दिलाते हैं, हालांकि निर्माताओं ने इसे काल्पनिक कहानी बताया है। सस्पेंस, इमोशन और रहस्य से भरपूर यह सीरीज जून 2026 में प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।
मनोरंजन
कट्टालान : जंगल, अपराध और सर्वाइवल की डार्क कहानी ने बढ़ाया क्रेज
मलयालम पैन-इंडिया फिल्म कट्टालान रिलीज से पहले ही जबरदस्त चर्चा में है। फिल्म की कहानी जंगल आधारित अंडरवर्ल्ड, अवैध शिकार और आइवरी माफिया की खतरनाक दुनिया पर आधारित है। एंटनी वर्गीज़ मुख्य भूमिका में नजर आएंगे, जबकि रवि बसरूर का दमदार म्यूजिक और इंटरनेशनल लेवल एक्शन फिल्म को खास बना रहे हैं। 28 मई 2026 को रिलीज होने वाली यह फिल्म मलयालम सिनेमा की अगली बड़ी पैन-इंडिया एक्शन फिल्म मानी जा रही है।
मनोरंजन
बारात : प्यार के लिए समाज से भिड़ी रजनी, उल्का गुप्ता की नई फिल्म का ट्रेलर चर्चा में
उल्का गुप्ता की आगामी फिल्म रजनी की बारात का ट्रेलर रिलीज हो गया है। बिहार की पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म में उल्का एक बिंदास लड़की के किरदार में नजर आएंगी, जो अपने प्यार के लिए खुद बारात लेकर निकल पड़ती है। फिल्म 29 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
छत्तीसगढ़
पेट्रोल-डीजल 3 रुपए महंगा : रायपुर में पेट्रोल 103 रुपए के पार, डीजल भी 96 के करीब
पेट्रोल और डीजल के दाम में 3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी के बाद रायपुर में पेट्रोल 103 रुपए और डीजल 96 रुपए प्रति लीटर के करीब पहुंच गया है। कीमत बढ़ने के बाद पेट्रोल पंपों पर लोगों की भीड़ देखने को मिली। विशेषज्ञों का कहना है कि ईंधन महंगा होने से ट्रांसपोर्ट लागत बढ़ेगी, जिससे रोजमर्रा की वस्तुएं भी महंगी हो सकती हैं। खाड़ी देशों में जारी तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल को इसकी बड़ी वजह माना जा रहा है।
विदेश
सुर्खियां : पीटर माग्यार बने हंगरी के नए प्रधानमंत्री, शपथ समारोह में सांसद के डांस चर्चाें
संसद के उद्घाटन सत्र में मतदान के दौरान माग्यार को 140 सांसदों का समर्थन मिला, जबकि 54 ने विरोध किया। इस जीत के साथ उनके 4 साल के कार्यकाल की शुरुआत हो गई है। समारोह के दौरान होने वाले संभावित स्वास्थ्य मंत्री ज्सोल्ट हेगेदस का संसद की सीढ़ियों पर 'एयर गिटार' डांस सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
ग्लैमर
गवर्नर का टीजर वायरल : आर्थिक तबाही के साथ खौफनाक कहानी लेकर आए मनोज बाजपेयी
गवर्नर का टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है। फिल्म में देश के सबसे बड़े आर्थिक संकट, भ्रष्टाचार और सत्ता संघर्ष की कहानी दिखाई गई है। मनोज बाजपेयी एक जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी के किरदार में नजर आ रहे हैं, जो देश को आर्थिक तबाही से बचाने की कोशिश करता है। दमदार संवाद, डार्क विजुअल्स और थ्रिलर अंदाज ने दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है। यह पॉलिटिकल-इकोनॉमिक ड्रामा 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।