"उत्तर प्रदेश" के लिए 247 परिणाम मिले
देश
कालाबाजारी का खुलासा : रोहिणी में LPG सिलेंडरों की अवैध जमाखोरी का भंडाफोड़
दिल्ली के रोहिणी इलाके में क्राइम ब्रांच ने एलपीजी सिलेंडरों की अवैध जमाखोरी और रिफिलिंग के मामले का भंडाफोड़ किया है। गुप्त सूचना पर की गई छापेमारी में एक आरोपी लोकपाल को गिरफ्तार किया गया, जो एचपी गैस एजेंसी का डिलीवरी कर्मी था। पुलिस ने मौके से 57 एलपीजी सिलेंडर, एक वाहन और रिफिलिंग उपकरण बरामद किए। आरोपी डिलीवरी के लिए मिले सिलेंडरों को जमा कर अवैध रूप से बेचता और गैस ट्रांसफर कर मुनाफा कमाता था। मामले में जांच जारी है और नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।
देश
राहुल गांधी को बड़ी राहत : हाईकोर्ट ने FIR के आदेश पर लगाई रोक, कहा-बिना नोटिस कार्रवाई गलत
राहुल गांधी को दोहरी नागरिकता मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट से राहत मिली है जहां कोर्ट ने बिना नोटिस FIR के अपने ही आदेश पर रोक लगाते हुए कहा कि प्राकृतिक न्याय के तहत आरोपी को पहले सुनना जरूरी है और अब मामले की अगली सुनवाई 20 अप्रैल को होगी।
देश
गंगा एक्सप्रेसवे का आगाज़: प्रयागराज से मेरठ तक सफर होगा आधे समय में
गंगा एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश का एक प्रमुख हाई-स्पीड कॉरिडोर है, जो प्रयागराज को मेरठ से करीब 594 किमी लंबे मार्ग के जरिए जोड़ेगा। इसके शुरू होने से यात्रा समय 10–12 घंटे से घटकर लगभग 6–7 घंटे रह जाएगा। 120 किमी/घंटा की डिज़ाइन स्पीड, इमरजेंसी एयरस्ट्रिप और आधुनिक टोल सिस्टम जैसी सुविधाओं से यह एक्सप्रेसवे यात्रा को तेज और सुविधाजनक बनाएगा। साथ ही, यह प्रोजेक्ट प्रदेश में कनेक्टिविटी बढ़ाकर व्यापार, निवेश और क्षेत्रीय विकास को भी नई गति देगा।
छत्तीसगढ़
नौकरी का झांसा देकर युवती को यूपी ले जाकर महीनों बंधक बनाकर कराया गया काम, दो गिरफ्तार
महासमुंद जिले के बागबाहरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने मानव तस्करी और बंधुआ मजदूरी के एक मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों ने 20 वर्षीय युवती को नौकरी और अच्छे वेतन का झांसा देकर उत्तर प्रदेश ले जाकर ईंट भट्ठे में कई महीनों तक बंधक बनाकर जबरन काम कराया और शारीरिक-मानसिक प्रताड़ना दी। पीड़िता किसी तरह वहां से भागकर घर लौटी और शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
छत्तीसगढ़
हाई वोल्टेज ड्रामा : प्रेमिका को बुलाने टावर पर चढ़ा, बोला- नहीं आई तो कूद जाऊंगा
छत्तीसगढ़ का युवक संजीत साव उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में एक मोबाइल टावर पर चढ़ गया और अपनी प्रेमिका से मिलने की जिद करने लगा। उसने नीचे उतरने से इनकार करते हुए कूदने की धमकी भी दी। पुलिस और ग्रामीणों ने उसे काफी देर तक समझाया। बाद में उसकी प्रेमिका से बातचीत करवाई गई, जिसके बाद वह नीचे उतर आया। नीचे उतरते ही पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और उसके खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
सक्ती
वेदांता प्लांट हादसा: मृतकों की संख्या बढ़ी, अब तक 20 की मौत, दर्जनों घायल, मुआवजे और जांच के आदेश
छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता प्लांट में हुए भीषण हादसे में अब तक 20 लोगों की मौत हो चुकी है और 36 मजदूर घायल हुए हैं। कई घायलों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। पोस्टमॉर्टम और पहचान की प्रक्रिया में देरी के कारण परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वेदांता प्रबंधन ने मृतकों के परिजनों को 35 लाख रुपये और एक नौकरी देने, जबकि घायलों को 15 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है। इसके अलावा सरकार और PMNRF से भी आर्थिक सहायता की घोषणा की गई है।
छत्तीसगढ़
पेंशनर सम्मेलन: एरियर्स व महंगाई राहत सहित लंबित मांगों को लेकर जोरदार आवाज़
महासमुंद के शंकराचार्य सांस्कृतिक भवन में पेंशनर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित प्रांतीय सम्मेलन में छत्तीसगढ़ के कई जिलों से बड़ी संख्या में पेंशनर शामिल हुए। कार्यक्रम में वरिष्ठ पेंशनरों का सम्मान किया गया और संगठन के नए सदस्यों का स्वागत हुआ।सम्मेलन में मुख्य रूप से लंबित महंगाई राहत, एरियर्स भुगतान, और पेंशन संबंधी अन्य लाभों को लेकर सरकार से शीघ्र समाधान की मांग उठाई गई। साथ ही धारा 49(6) को समाप्त करने, कैशलेस चिकित्सा सुविधा, अतिरिक्त पेंशन, यात्रा रियायत और पेंशनर भवन की व्यवस्था जैसी मांगें भी रखी ग
छत्तीसगढ़
वेदांता हादसा : सक्ती प्लांट की घटना में मरने वाले श्रमिकों की संख्या हुई 17, पीएमओ से आर्थिक मदद की घोषणा
छत्तीसगढ़ के सक्ती जिला के सिंघीतराई इलाके में स्थित Vedanta Limited से जुड़े पावर प्लांट में बॉयलर फटने से भीषण हादसा हुआ। इस दुर्घटना में अब तक 17 मजदूरों की मौत हो चुकी है और दर्जनों मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए हैं। घायलों का इलाज रायपुर, रायगढ़ और अन्य अस्पतालों में चल रहा है।
छत्तीसगढ़
बड़ी कार्रवाई: 54 किलो गांजा के साथ अंतरराज्यीय तस्करी गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्तार
जगदलपुर के बोधघाट थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 54 किलो गांजा के साथ 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
देश
मथुरा नाव हादसा : 13 की मौत, 3 अब भी लापता; गोताखोरों ने निकाले 2 और शव, रेस्क्यू जारी
मथुरा के वृंदावन में यमुना नदी में नाव पलटने से बड़ा हादसा हो गया। अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3 श्रद्धालु लापता हैं। गोताखोरों ने हाल ही में 2 और शव बरामद किए हैं। NDRF और अन्य टीमें रेस्क्यू में जुटी हैं। हादसा पांटून पुल से टकराने के कारण हुआ माना जा रहा है।
देश
UP Voters List 2026 : बीजेपी के गढ़ में ही कटे सबसे ज्यादा वोट, बदलेगा खेल या बनेगी नई रणनीति?
उत्तर प्रदेश की SIR फाइनल वोटर लिस्ट 2026 में 2.04 करोड़ मतदाताओं के नाम हटाए गए, जिसमें सबसे ज्यादा कटौती बीजेपी के गढ़ वाले इलाकों में हुई है। लखनऊ, गाजियाबाद, प्रयागराज और कानपुर जैसे शहरों में 18–23% तक वोट घटे हैं, जबकि मुस्लिम बहुल जिलों में अपेक्षाकृत कम असर देखा गया।
देश
कानपुर के रिटायर्ड आयकर अधिकारी केशव लाल पर 100 करोड़ की आय से अधिक संपत्ति का खुलासा
विजिलेंस विभाग की कानपुर यूनिट ने वाणिज्य कर विभाग के रिटायर्ड एडिशनल कमिश्नर केशव लाल के विरुद्ध आय से अधिक संपत्ति का मुकदमा दर्ज किया है।