"विवाद" के लिए 1332 परिणाम मिले
दुर्ग संभाग
अंधेरे में विवाद : सुबह संदिग्ध हालत में मिली लाश, पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी पुलिस की निगाहें
भिलाई-3 थाना क्षेत्र के रिंगनी स्थित एक फार्म हाउस परिसर में रहने वाले 40 वर्षीय नीलकंठ साहू का शव मंगलवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। सोमवार रात बिजली गुल होने के दौरान पत्नी से हुए विवाद के बाद पड़ोसियों और चौकीदार के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ था, लेकिन रात में हाथापाई की भी बात सामने आई है।
रायपुर संभाग
कार्यक्रम में विवाद : मंदिर हसौद मामला तूल पर, प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग
मंदिर हसौद में 1 जून को आयोजित सुशासन तिहार शिविर के दौरान कथित विवाद के बाद राजनीतिक तनाव बढ़ गया है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका अध्यक्ष और उनके भाई पर अभद्र व्यवहार, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं।
रायपुर संभाग
विवाद : सुशासन तिहार कार्यक्रम पर बवाल, कांग्रेस का प्रशासन पर गंभीर आरोप
मंदिरहसौद में आयोजित ‘सुशासन तिहार’ कार्यक्रम के दौरान हुए विवाद को लेकर कांग्रेस ने विरोध जताया है। कांग्रेस कमेटी ने थाने पहुंचकर शिकायती ज्ञापन सौंपते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। पार्टी ने आरोप लगाया कि नगर पालिका अध्यक्ष के साथ राजनीतिक भेदभाव किया गया और कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों के प्रोटोकॉल का उल्लंघन हुआ।
अंबिकापुर (सरगुजा)
आरोप : अंबिकापुर-झारखंड हाईवे निर्माण पर विवाद, ग्रामीणों ने वीडियो जारी कर खोली पोल
सरगुजा संभाग में नेशनल हाईवे-343 के निर्माण कार्य को लेकर गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। अंबिकापुर-झारखंड मार्ग पर राजपुर क्षेत्र में सड़क मरम्मत के दौरान डामर को जेसीबी से फैलाने का वीडियो वायरल होने के बाद गुणवत्ता पर सवाल उठ गए हैं। स्थानीय लोगों और कांग्रेस नेताओं ने इसे लेकर एसडीएम को शिकायत दी है और 5 जून को चक्का जाम की चेतावनी भी दी है।
बेमेतरा
विवाद : रिश्ते और रिश्तेदारी दोनों हारे, जमीन विवाद में दो की दर्दनाक मौत
छत्तीसगढ़ के बेमेतरा और सूरजपुर जिलों में जमीन विवाद के चलते दो अलग-अलग हत्याओं की घटनाएं सामने आई हैं। बेमेतरा में एक ग्रामीण की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, जबकि सूरजपुर में बड़े भाई ने जमीन विवाद में छोटे भाई की जान ले ली। पुलिस ने दोनों मामलों में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रायपुर
हड़ताल : विधायक की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े, मारपीट विवाद से गरमाया छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में नायब तहसीलदार तुषार मानिक के साथ कथित मारपीट मामले को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। घटना में सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो और उनके समर्थकों पर आरोप लगे हैं। विधायक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदेश के तहसीलदार और नायब तहसीलदार अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं।
राष्ट्रीय
चंदेरी झील विवाद : जल गंगा संवर्धन या माफिया का संवर्धन? CS की फटकार भी बेअसर
मध्य प्रदेश के अशोकनगर स्थित चंदेरी झील में ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ के नाम पर बड़े पैमाने पर अवैध खनन का आरोप सामने आया है। ग्रामीणों का दावा है कि झील से गहरीकरण की आड़ में कीमती कोपरा निकालकर रोजाना 50–60 ओवरलोड ट्रकों से अवैध रूप से बेचा जा रहा है। इससे सरकार को भारी राजस्व नुकसान हो रहा है।
बिलासपुर
विवाद : परीक्षा गोपनीयता प्रभावित होने की आशंका से मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय के समर्थ पोर्टल में साइबर सेंधमारी की आशंका से हड़कंप मच गया है। परीक्षा से जुड़ी गोपनीय जानकारी और प्रश्नपत्र लीक होने के दावे सामने आए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए विश्वविद्यालय ने पांच सदस्यीय जांच समिति गठित की है, जिसे सात दिनों में रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।
विदेश
पाकिस्तान : बांग्लादेश के JF-17 सौदे ने बढ़ाई भारत की चिंता, सिंधु जल विवाद भी गरमाया
दक्षिण एशिया में इस समय सामरिक और कूटनीतिक तनाव बढ़ता दिखाई दे रहा है। बांग्लादेश द्वारा पाकिस्तान-चीन निर्मित JF-17 थंडर ब्लॉक III लड़ाकू विमान खरीदने की खबरों ने भारत की सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। विशेषज्ञों का मानना है कि भले ही बांग्लादेश की वायुसेना भारत के लिए बड़ा सैन्य खतरा न हो, लेकिन इन विमानों का इस्तेमाल निगरानी और टोही मिशन के लिए किया जा सकता है। दूसरी ओर भारत और पाकिस्तान के बीच सिंधु जल संधि को लेकर भी विवाद तेज हो गया है।
अंबिकापुर (सरगुजा)
बड़ा विवाद : तहसीलदार से मारपीट मामले में विधायक और समर्थकों पर FIR
सीतापुर में बीजेपी विधायक रामकुमार टोप्पो और उनके समर्थकों पर नायब तहसीलदार तुषार मानिक से मारपीट का आरोप लगा है। नायब तहसीलदार की शिकायत पर पुलिस ने विधायक समेत 10 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के दौरान एसडीएम फागेश सिन्हा भी मौके पर मौजूद थे। वहीं विधायक पक्ष ने भी अधिकारी पर बदसलूकी का आरोप लगाया है।
रायपुर
हत्याकांड : जमीन विवाद में बड़े पिता ने भतीजे को तीर से मारा, कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र में जमीन विवाद के चलते बड़े पिता ने अपने भतीजे की तीर-धनुष से हत्या कर दी थी। वर्ष 2020 में हुई इस सनसनीखेज वारदात में आरोपी कंवर सिंह राठिया ने खेत से लौट रहे पूरन सिंह राठिया पर हमला किया था, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई थी।
राष्ट्रीय
लक्जरी चेयर विवाद : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की ₹82 हजार की कुर्सी पर सोशल मीडिया पर, जानें क्या है पूरा सच?
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है, जिसमें वह एक कथित महंगी और आधुनिक ऑफिस चेयर पर बैठी नजर आ रही हैं। दावा किया जा रहा है कि इस कुर्सी की कीमत 66,000 से 82,000 रुपये के बीच है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से नहीं की गई है।