"विवाद" के लिए 1332 परिणाम मिले
राष्ट्रीय
मातम में बदलीं खुशियां : शादी समारोह में मोबाइल गुम होने के बाद विवाद, विवाहिता ने गंवाई जिंदगी
मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में शादी समारोह के दौरान मोबाइल फोन गुम होने के बाद हुए पारिवारिक विवाद से आहत 26 वर्षीय पुनिया अहिरवार ने कथित तौर पर जहरीली हेयर डाई का सेवन कर लिया। गंभीर हालत में रीवा मेडिकल कॉलेज ले जाते समय उसकी मौत हो गई।
सरगुजा संभाग
खूनी विवाद : शराब पीने से टोकने पर ग्रामीण की हत्या
सरगुजा जिले के बतौली थाना क्षेत्र में शराब पीने से रोकने पर हुए विवाद में दो युवकों ने एक ग्रामीण की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने जांच के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिए गए हैं।
राष्ट्रीय
चढ़ावा-चोरी विवाद : जांच हुई तेज, दान गिनने वाले सभी कर्मचारी हटाए गए, SIT की रिपोर्ट पर टिकी निगाहें
अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की राशि में कथित गड़बड़ी और चोरी के मामले की जांच तेज हो गई है। SIT ने शुरुआती जांच के बाद दान की गिनती में शामिल करीब 35-40 कर्मचारियों को हटा दिया है और उनकी जगह बैंक के नए कर्मचारियों की तैनाती की गई है।
कोरिया
खुलासा : रेत खदान विवाद से जुड़े तिहरे हत्याकांड में चार और आरोपी पहुंचे पुलिस की शरण में
कोरिया जिले के सोनहत ब्लॉक के नौगई गांव में भाजपा नेता भारत सिंह उर्फ लल्ला सिंह समेत तीन लोगों को कार में जिंदा जलाकर हत्या किए जाने के चर्चित मामले में चार आरोपियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। इससे पहले चार आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है।
राष्ट्रीय
खूनी बवाल : जनरल कोच में चढ़ने के विवाद में गई युवक की जान
दिल्ली के शाहदरा रेलवे स्टेशन पर योग एक्सप्रेस की जनरल बोगी में चढ़ने को लेकर यात्रियों के बीच हुआ विवाद हिंसक हो गया। मारपीट में पंकज धामा नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल ले जाने पर मृत घोषित कर दिया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
जगदलपुर (बस्तर)
विवाद : राजस्व टीम का विरोध करने पर 21 लोगों पर शिकंजा, 12 जेल भेजे गए
बस्तर के करपावंड में जमीन सीमांकन के दौरान हुए विवाद के बाद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। सीमांकन कार्य में बाधा और हंगामे के आरोप में 21 लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई, जिनमें से 12 को जेल भेज दिया गया। वहीं, दो लोगों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने और अधिकारियों से विवाद करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
रक्षा
सीमा विवाद : लद्दाख में कमांडर स्तर की बातचीत से पहले बड़ी तब्दीली, मेजर जनरल मदनराज पांडे संभालेंगे 14वीं कोर की कमान
पूर्वी लद्दाख में भारत-चीन सीमा विवाद को सुलझाने के प्रयासों के बीच भारतीय सेना की 14वीं कोर (फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स) में बड़ा नेतृत्व परिवर्तन होने जा रहा है। वर्तमान कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल हितेश भल्ला को नॉर्दर्न कमांड का चीफ ऑफ स्टाफ नियुक्त किया जा रहा है, जबकि मेजर जनरल मदनराज पांडे प्रमोशन के बाद 14वीं कोर की कमान संभालेंगे।
रायपुर
विवाद : स्कूलों में धार्मिक गतिविधियों पर बहस तेज, कांग्रेस ने लगाए आरोप
छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में बच्चों से कराए जा रहे वैदिक मंत्रोच्चार को लेकर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। 16 जून से स्कूल खुलने के बाद सुबह की प्रार्थना से लेकर मिड-डे मील से पहले भोजन मंत्र तक मंत्रजाप को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर वैचारिक एजेंडा थोपने का आरोप लगाया है।
फुटबॉल
फीफा वर्ल्ड कप : कनाडा की ऐतिहासिक जीत पर विवाद का साया, 6-0 से कतर को रौंदा, मैच के बाद आपस में भिड़े खिलाड़ी
वैंकूवर में खेले गए फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-बी मुकाबले में कनाडा ने कतर को 6-0 से हराकर विश्व कप इतिहास की अपनी पहली जीत दर्ज की। मैच के दौरान कतर के आसिम मादिबो के खतरनाक टैकल से कनाडा के मिडफील्डर इस्माइल कोने गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाना पड़ा।
राष्ट्रीय
NEET-UG विवाद : टेलीग्राम बैन पर कोर्ट में सुनवाई, पेपर लीक केस ने बढ़ाई सरकार की चिंता
NEET-UG दोबारा परीक्षा से पहले सरकार ने परीक्षा से जुड़े फर्जीवाड़े और पेपर लीक अफवाहों पर रोक लगाने के लिए टेलीग्राम पर अस्थायी प्रतिबंध लगाया है। सरकार का कहना है कि प्लेटफॉर्म पर सक्रिय कुछ चैनल नकली प्रश्नपत्र और गलत जानकारी फैलाकर छात्रों को गुमराह कर रहे थे और पैसों की ठगी कर रहे थे।
कोरिया
खूनी संघर्ष : रेत विवाद में भाजपा नेता लल्ला सिंह की हत्या, 4 आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के सोनहत तहसील अंतर्गत ग्राम कटगोड़ी में रेत उत्खनन को लेकर चल रहे विवाद ने खूनी रूप ले लिया। मंगलवार देर रात भाजपा नेता भरत सिंह गहरवार उर्फ लल्ला सिंह की फॉर्च्यूनर गाड़ी को आरोपियों ने कथित तौर पर टिपर से कई बार टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त किया और फिर उसमें आग लगा दी। घटना में लल्ला सिंह की मौके पर ही जलकर मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है और तीन अन्य की तलाश जारी है। प्रारंभिक जांच में रेत कारोबार को लेकर भाजपा से जुड़े दो गुटों के बीच पुरानी रंजिश सामने आई है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच में जुटे हैं।
क्रिकेट
मैदान पर भिड़े : पूर्व श्रीलंकाई कप्तान के छुए पैर! जानें विवाद और सम्मान के बीच फंसे वैभव सूर्यवंशी की पूरी कहानी
श्रीलंका दौरे पर गए इंडिया ए के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी एक ही दिन में दो अलग-अलग वजहों से सुर्खियों में आ गए। सुपर ओवर में हार के बाद श्रीलंकाई खिलाड़ियों के साथ उनकी तीखी बहस और धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल हुआ। वहीं, बाद में उन्होंने श्रीलंका के पूर्व कप्तान अनुरा टेनेकुन के पैर छूकर आशीर्वाद लिया, जिसने फैंस का दिल जीत लिया।