"सोशल मीडिया" के लिए 924 परिणाम मिले
बिलासपुर
हाईकोर्ट जज की तस्वीर रखकर श्मशान में रातभर चला तंत्र-मंत्र, जमानत कराने की जुगत में पकड़ाया युवक
बिलासपुर जिले के सीपत थाना क्षेत्र में जमानत पाने के अंधविश्वास में चार युवकों द्वारा श्मशान घाट में तांत्रिक क्रिया करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन अन्य और कथित तांत्रिक की तलाश जारी है।
सक्ती
सरकारी स्कूल में शिक्षकों की शराब-चिकन पार्टी, वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग सख्त
छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल किरारी में शराब और चिकन पार्टी का वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। वीडियो में 5 शिक्षक और एक स्वीपर स्कूल परिसर में पार्टी करते नजर आ रहे हैं। जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी संबंधित कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
तकनीक
मेटा की भूमिका पर उठे सवाल, डीपफेक रोकने के लिए केंद्र ने मांगा ठोस कदम
केंद्र सरकार ने डीपफेक और एआई जनरेटेड कंटेंट को लेकर मेटा से जवाब मांगा है। सरकार यह जांच कर रही है कि कंपनी भारतीय कानूनों के तहत मध्यस्थ की जिम्मेदारियों का पालन कर रही है या नहीं। मेटा के साथ हुई बैठकों के बाद आगे की कार्रवाई को लेकर कानूनी राय ली जाएगी।
फिल्में
रामायणम् की रिलीज डेट पर बड़ा अपडेट, ओवरसीज में 6 नवंबर और भारत में 8 नवंबर को आएगी फिल्म
नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायणम्’ की रिलीज डेट को लेकर चल रही अटकलें खत्म हो गई हैं। प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने बताया कि फिल्म विदेशों में 6 नवंबर और भारत में दिवाली के मौके पर 8 नवंबर 2026 को रिलीज होगी। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण की भूमिका निभा रहे हैं।
रायपुर
बस्तर में तिरंगे की नई शुरुआत, 92 गांवों में पहली बार फहरेगा राष्ट्रीय ध्वज
छत्तीसगढ़ में भाजपा 11 से 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाएगी। अभियान के तहत बस्तर के माओवादी प्रभाव से मुक्त हुए दूरस्थ गांवों में पहली बार तिरंगा फहराया जाएगा। बीजापुर, सुकमा और नारायणपुर के 92 गांवों को विशेष रूप से जोड़ा गया है।
सूरजपुर
सूरजपुर में भाई के विवाद का बदला लेने पहुंचा युवक, चाकू और नकली बंदूक के साथ गिरफ्तार
सूरजपुर के रामानुजनगर थाना क्षेत्र में स्कूल विवाद का बदला लेने हथियार लेकर पहुंचे दो युवकों को ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से चाकू और डराने के लिए रखा गया नकली हथियार बरामद हुआ है।
बिलासपुर संभाग
शादी से मना किया तो प्रेमी ने वायरल कर दिए निजी फोटो-वीडियो, आरोपी प्रेमी गिरफ्तार
शादी से इनकार करने पर नाराज प्रेमी ने प्रेमिका के वीडियो कॉल के दौरान बनाए गए निजी फोटो और वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और जांच के बाद उसे कर्नाटक के बेंगलुरु से गिरफ्तार कर लिया।
रायपुर
पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह का WhatsApp हैक, ठगों ने मांगे 28 हजार रुपए
कांग्रेस के पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह का व्हाट्सऐप अकाउंट साइबर ठगों ने हैक कर लिया है। हैकर उनके नाम से परिचितों और समर्थकों को मैसेज भेजकर 28 हजार रुपए की मांग कर रहा है। ठग UPI काम नहीं करने का बहाना बनाकर QR कोड स्कैन या ऑनलाइन भुगतान करने को कह रहा है। मामले की शिकायत के बाद रायपुर पुलिस ने साइबर सेल की मदद से जांच शुरू कर दी है।
सरगुजा संभाग
CRPF जवान से विधायक तक का सफर, रामकुमार टोप्पो का फायरिंग वीडियो वायरल
छत्तीसगढ़ के सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो का फायरिंग रेंज में पिस्टल से निशानेबाजी करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रायपुर के माना स्थित पुलिस ट्रेनिंग स्कूल की रेंज में शूट किए गए इस वीडियो में वे लगातार फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। विधायक टोप्पो पहले CRPF में सेवा दे चुके हैं और आज भी सैन्य अनुशासन, फिटनेस व प्रशिक्षण को अपनी दिनचर्या का हिस्सा मानते हैं।
ग्लैमर
टीवी की झांसी की रानी उल्का गुप्ता के नए फोटोशूट पर बवाल, बोल्ड लुक देख भड़के फैंस, बोले- अपनी गरिमा मत भूलो
अभिनेत्री उल्का गुप्ता इन दिनों अपने नए सोशल मीडिया फोटोशूट को लेकर चर्चा में हैं। ‘झांसी की रानी’ जैसे पारंपरिक किरदारों से पहचान बनाने वाली उल्का ने हाल ही में ग्लैमरस अंदाज में तस्वीरें साझा कीं, जिन्हें लेकर सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।
राष्ट्रीय
आजादी के दशकों बाद भी पालकी के सहारे अस्पताल पहुंचने को मजबूर ग्रामीण, सोहावल खुर्द से विकास के दावों की खुली पोल
रीवा जिले के जवा जनपद की सोहावल खुर्द ग्राम पंचायत के गढ़ुआई टोला से सामने आया वीडियो प्रशासनिक दावों पर सवाल खड़े कर रहा है। वायरल वीडियो में ग्रामीण 12 वर्षीय बीमार बच्चे को कपड़े की पालकी में उठाकर कीचड़ भरे रास्ते से ले जाते दिखाई दे रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के दौरान सड़क दलदल में बदल जाती है और वर्षों से पक्की सड़क की मांग के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है।
महासमुंद
भगवान शिव पर विवादित टिप्पणी से बवाल, बजरंग दल के घेराव के बाद क्रिश्चियन फोरम के अरुण पन्नालाल गिरफ्तार
रायपुर में भगवान शिव और सनातन परंपरा से जुड़ी सोशल मीडिया टिप्पणी को लेकर विवाद बढ़ गया। भाजपा और बजरंग दल के प्रदर्शन के बाद पुलिस ने क्रिश्चियन फोरम पदाधिकारी अरुण पन्नालाल को गिरफ्तार कर लिया।