"राजनीति" के लिए 715 परिणाम मिले
भाजपा
सियासी बवाल : भाजपा पार्षदों के इस्तीफे का पत्र वायरल, उपाध्यक्ष ने बताया फर्जी
समोदा नगर पंचायत में इस्तीफा पत्र वायरल होने के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। पत्र में भाजपा के उपाध्यक्ष सहित 5 पार्षदों द्वारा प्रशासनिक उपेक्षा और विकास कार्यों में बाधा का आरोप लगाया गया है। हालांकि उपाध्यक्ष अंगेश्वर देवांगन ने वायरल खबर को गलत बताया है। वहीं, पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने इसे लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है।
महासमुंद
कांग्रेस का हल्लाबोल : EOW कार्रवाई के विरोध में महासमुंद में प्रदर्शन, पीएम-सीएम का पुतला फूंका
महासमुंद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने EOW द्वारा रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया।
ग्लैमर
फैशन : साड़ी छोड़ लहंगे में दिखीं मैथिली ठाकुर, सादगी ने फिर जीता दिल
मैथिली ठाकुर ने एक कार्यक्रम में क्रीम-गोल्ड और ऑरेंज शेड का पारंपरिक लहंगा पहनकर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। मैचिंग जूलरी, ऑरेंज दुपट्टे और सादगीभरे मेकअप के साथ उनका यह ट्रेडिशनल लुक सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।
विदेश
भारत को बड़ा झटका : ईरान के चाबहार पोर्ट पर हमलों के बाद रणनीतिक समीकरण बदले
ईरान के चाबहार पोर्ट पर अमेरिकी हमलों के बाद भारत की रणनीतिक चिंताएं बढ़ गई हैं। भारत ने इस बंदरगाह के विकास में बड़ा निवेश किया था, जिसका उद्देश्य मध्य एशिया और अफगानिस्तान तक सीधी पहुंच बनाना था। बढ़ते तनाव के बीच इस महत्वाकांक्षी परियोजना के भविष्य पर सवाल खड़े हो गए हैं।
रायपुर संभाग
थ्रीडी इनोवेशन हादसा : कांग्रेस जांच समिति 9 जुलाई को करेगी प्लांट का निरीक्षण, दोषियों पर कार्रवाई की मांग
रायपुर के उरला स्थित थ्रीडी इनोवेशन प्लांट में तीन मजदूरों की मौत के मामले की जांच के लिए कांग्रेस की विशेष समिति सक्रिय हो गई है। पूर्व मंत्री शिवकुमार डहरिया की अध्यक्षता में हुई बैठक में 9 जुलाई को प्लांट पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण करने और पीड़ित परिवारों से मुलाकात करने का निर्णय लिया गया। समिति जांच के बाद अपनी रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस कमेटी को सौंपेगी।
रायपुर
महादेव ऐप केस : फर्जी इंडोनेशियाई पासपोर्ट बना मुसीबत, ओमान में गिरफ्तार हुआ सौरभ चंद्राकर
महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को फर्जी इंडोनेशियाई पासपोर्ट के जरिए ओमान में प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इंटरपोल के रेड नोटिस के आधार पर हुई इस कार्रवाई के बाद भारत सरकार ने उसके प्रत्यर्पण की प्रक्रिया तेज कर दी है। जांच एजेंसियों को उम्मीद है कि इस बार उसे भारत लाया जा सकेगा।
बारुईपुर एनकाउंटर पर आरजी कर पीड़िता की मां का बड़ा बयान: आरोपी की मां के स्टैंड को सराहा, मुख्यमंत्री पर जताया भरोसा
बंगाल के बारुईपुर में आरोपी प्रभास मंडल के एनकाउंटर का भाजपा विधायक और पीड़ित परिवारों ने समर्थन किया है। आरोपी की मां ने बेटे के कर्मों का फल बताते हुए शव लेने से मना कर दिया।
अन्य
बरुईपुर रेप केस : मुख्य आरोपी प्रभास मंडल पुलिस एनकाउंटर में ढेर, सयानी घोष को झेलना पड़ा जनता का गुस्सा
पश्चिम बंगाल के बरुईपुर में रेप पीड़िता के घर पहुंचीं जादवपुर सांसद सयानी घोष को लोगों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। वहीं मामले का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में मारा गया है।
राष्ट्रीय
सांस्कृतिक विरासत : इंडोनेशिया के 1000 साल पुराने प्रम्बानन मंदिर पहुंचे पीएम मोदी, की पूजा-अर्चना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडोनेशिया दौरे के आखिरी दिन करीब 1000 साल पुराने ऐतिहासिक प्रम्बानन हिंदू मंदिर में पूजा-अर्चना की। यह दक्षिण-पूर्व एशिया का दूसरा सबसे बड़ा हिंदू मंदिर है। इस दौरान भारत और इंडोनेशिया के बीच इस प्राचीन धरोहर के संरक्षण और मरम्मत को लेकर एक बड़ा समझौता भी हुआ, जिससे दोनों देशों के सांस्कृतिक रिश्ते और मजबूत होंगे।
शिक्षा
पीजी कॉलेज : एडमिशन की रफ्तार तेज, पहली मेरिट सूची के बाद 351 छात्रों ने लिया प्रवेश
शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय (एमपीवीजी कॉलेज) महासमुंद में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया तेज हो गई है। प्रथम प्रवेश सूची जारी होने के बाद महाविद्यालय में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। कॉलेज प्रशासन के अनुसार विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर एवं डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में अब तक कुल 351 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है
राष्ट्रीय
आरक्षण बिल : विरोध से समर्थन तक, आखिर क्यों बदले अखिलेश यादव?
संसद में महिला आरक्षण और परिसीमन बिल को लेकर सियासी पारा फिर से चढ़ गया है. तीन महीने पहले जिन अखिलेश यादव ने इस बिल का पुरजोर विरोध किया था, अब उन्होंने अचानक रुख बदल लिया है. अखिलेश यादव के इस बदले हुए तेवर ने दिल्ली की राजनीति में हलचल मचा दी है.
राष्ट्रीय
चढ़ावा चोरी केस : राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक शुरू, चढ़ावा चोरी मामले में बड़े फैसलों के संकेत
अयोध्या स्थित श्री राम जन्मभूमि मंदिर में दान पेटी से हुई चोरी के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस गंभीर विषय पर चर्चा करने के लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की अहम बैठक शुरू हो चुकी है। इस बैठक में ट्रस्ट के वरिष्ठ पदाधिकारी और सदस्य शामिल हो रहे हैं।