ताज़ा खबरें
10428 समाचार
राष्ट्रीय
Mandla Road Accident: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, फरार चालक की तलाश में पुलिस
Mandla Road Accident: मंडला के मोतीनाला थाना क्षेत्र में NH-30 पर मंगली गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक फरार हो गया। पुलिस मृतक की पहचान और अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।
राज्य सरकार
Ambedkar Hospital Raipur: बिहार से रायपुर पहुंची 48 वर्षीय महिला की जटिल बाईपास सर्जरी सफल
Ambedkar Hospital Raipur: बिहार के मधुबनी जिले की 48 वर्षीय महिला की सफल कोरोनरी आर्टरी बाईपास सर्जरी (CABG) की गई। मरीज के हृदय की तीनों प्रमुख धमनियों में गंभीर ब्लॉकेज था और पंपिंग क्षमता करीब 40 प्रतिशत थी। साथ ही भर्ती के समय ब्लड शुगर 500 mg/dL से अधिक था, जिसे पहले नियंत्रित किया गया। डॉ. कृष्णकांत साहू और उनकी टीम ने Beating Heart CABG तकनीक से सर्जरी की।
राष्ट्रीय
Panna News: युवक ने नदी में लगाई छलांग, SDRF ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन
Panna News: अमानगंज में 32 वर्षीय सुशील सोनी ने मिढासन नदी के पुल से छलांग लगा दी। पुल पर उसका मोबाइल मिला। सूचना पर पुलिस और SDRF टीम ने नदी में सर्च ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन फिलहाल युवक का कोई सुराग नहीं मिला है।
रायपुर
Kidnapping Case: पांच साल बाद खुला लापता युवक का राज, तालाब में मिली बुलेट, अपहरण का मामला दर्ज
Kidnapping Case: मुजगहन थाना क्षेत्र के सिवनी गांव से जनवरी 2021 में लापता हुए टीकम सिंह ठाकुर उर्फ राजू के मामले में पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज किया है। जांच के दौरान जून 2026 में संजय तालाब से उसकी बुलेट संदिग्ध हालत में मिली, जिसके बाद पुलिस ने अपहरण की आशंका जताते हुए जांच तेज कर दी है।
राज्य सरकार
Chhattisgarh Universities: राज्यपाल रमेन डेका ने की विश्वविद्यालयों की समीक्षा, रिक्त पद जल्द भरने के निर्देश
Chhattisgarh Universities: राज्यपाल रमेन डेका ने विश्वविद्यालयों को आसपास के गांवों को गोद लेकर इनोवेशन और स्टार्टअप गतिविधियों को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। उन्होंने छात्रों को स्थानीय समस्याओं के समाधान, उद्यमिता, नशा मुक्ति अभियान और खेलकूद से जोड़ने पर जोर दिया।
मुंगेली
Youth Congress Election: मुंगेली में फर्जी मतदान पर विवाद, MP से आए 9 युवाओं पर फर्जी वोटिंग का आरोप
Youth Congress Election: मध्यप्रदेश से आए दो युवतियों समेत नौ युवाओं पर फर्जी मतदान करने का आरोप लगाते हुए सिटी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
स्टार्टअप
Nursery Startup: कम निवेश में शुरू करें नर्सरी, पौधें तैयार कर किसान बढ़ा सकते हैं आमदनी
Nursery Startup: खेती-किसानी में बढ़ती लागत के बीच किसान अब आमदनी के अतिरिक्त साधन तलाश रहे हैं। ऐसे में पौधों की नर्सरी का कारोबार कम निवेश में शुरू किया जाने वाला एक विकल्प बन सकता है। इसमें सब्जियों, फलों और सजावटी पौधों की पौध तैयार कर स्थानीय बाजार, किसानों, बागवानों और घरों में पौधे लगाने वाले लोगों को बेचा जा सकता है।
तकनीक
Redmi Note 17 Pro Max: सीरीज की लॉन्च डेट लीक, जानें संभावित फीचर्स
Redmi Note 17 Pro Max: को भारत में जल्द लॉन्च किए जाने की चर्चा है। लीक्स के मुताबिक, दोनों फोन 15 सितंबर को दस्तक दे सकते हैं। Redmi Note 17 Pro Max में 10,000mAh बैटरी, 100W HyperCharge, Snapdragon 6 Gen 5 और 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलने की संभावना है।
गरियाबंद
Gariaband News: अधूरा पुल बना छात्रों की मजबूरी, 20 फीट ऊंची सीढ़ी चढ़कर स्कूल जाने को मजबूर
Gariaband News: गरियाबंद जिले के आदिवासी विकासखंड मैनपुर में देहारगुड़ा और खामभाठा के बीच पैरी नदी पर बन रहा पुल पिछले करीब 5-6 वर्षों से अधूरा पड़ा है। मैनपुर तहसील मुख्यालय से करीब 5 किलोमीटर दूर स्थित इस इलाके में पुल पूरा नहीं होने से स्थानीय लोगों के साथ स्कूली बच्चों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
राष्ट्रीय
Delhi School Student Death: परिवार ने किया दावा किताब ना लाने पर बच्चों को किया था प्रताड़ित
Delhi School Student Death: मयूर विहार में कक्षा 7 की छात्रा अवनी की मौत के बाद परिवार ने स्कूल प्रशासन पर प्रताड़ना और मारपीट के गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का दावा है कि किताब नहीं लाने पर बच्ची को धूप में खड़ा किया गया और बाथरूम में बंद किया गया। वहीं, पुलिस के मुताबिक अवनी को पहले से मिर्गी के दौरे पड़ते थे और 22 अगस्त को स्कूल में उसकी तबीयत अचानक बिगड़ी थी।
राष्ट्रीय
Chitrakoot Rain: चित्रकूट में फिर उफनी मंदाकिनी, मूसलाधार बारिश से बाढ़ का खतरा
Chitrakoot Rain: चित्रकूट में लगातार बारिश के चलते मंदाकिनी नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। बाढ़ की आशंका को देखते हुए प्रशासन अलर्ट है और लोगों से घाटों से दूर रहने की अपील की गई है।
राज्य सरकार
Dhan Kharidi Kendra: भटगांव के किसानों को बड़ी राहत, बुंदिया-बड़सरा में खुलेंगे नए धान उपार्जन केंद्र
Dhan Kharidi Kendra: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से सूरजपुर जिले के बुंदिया और बड़सरा में नए धान उपार्जन केंद्र खोलने की मंजूरी मिली है। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 से दोनों केंद्र किसानों के लिए धान खरीदी की सुविधा उपलब्ध कराएंगे। इससे किसानों को दूर स्थित केंद्रों तक उपज ले जाने की परेशानी, परिवहन खर्च और समय की बचत होगी।