ताज़ा खबरें
5236 समाचार
भारत
जलवायु परिवर्तन : बढ़ा हीटवेव का खतरा,यूरोप से एशिया तक झुलस रहा
भारत से लेकर यूरोप तक भीषण गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार ग्लोबल वार्मिंग, ग्रीनहाउस गैसें, शहरीकरण और आर्कटिक बर्फ पिघलने जैसी वजहों से हीटवेव की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। आने वाले वर्षों में यूरोप और एशिया में अत्यधिक गर्मी और ज्यादा सामान्य हो सकती है
वायरल
आलस या अल्टीमेट अविष्कार : गेहूं सुखाने के लिए लड़के ने लगाया ऐसा डिजीटल जुगाड़, देखकर नासा वाले भी खा जाएंगे चक्कर!
यह वायरल वीडियो एक देसी “जुगाड़” को दिखाता है, जिसमें एक लड़के ने छत पर सुखाए जा रहे गेहूं की रखवाली के लिए अनोखा तरीका अपनाया। उसने बीच में ब्लूटूथ लाउडस्पीकर लगाकर उसे वायरलेस माइक से कनेक्ट किया और खुद कमरे में आराम से लेटकर डरावनी आवाजें निकालता रहा, जिससे पक्षी पास भी नहीं आते थे।
रायपुर
हत्याकांड : जमीन विवाद में बड़े पिता ने भतीजे को तीर से मारा, कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र में जमीन विवाद के चलते बड़े पिता ने अपने भतीजे की तीर-धनुष से हत्या कर दी थी। वर्ष 2020 में हुई इस सनसनीखेज वारदात में आरोपी कंवर सिंह राठिया ने खेत से लौट रहे पूरन सिंह राठिया पर हमला किया था, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई थी।
धमतरी
पुलिस सख्त : शीतला मंदिर चोरी कांड के बाद धमतरी पुलिस अलर्ट मोड में, बढ़ाई गई पेट्रोलिंग
धमतरी जिले में कुरुद और भखारा क्षेत्र के शीतला मंदिरों में हुई चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस अधीक्षक ने सख्त रुख अपनाते हुए उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक ली। बैठक में मंदिरों सहित सभी धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने, रात्रि गश्त और नियमित पेट्रोलिंग बढ़ाने तथा संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।
महासमुंद
सुशासन तिहार : समाधान शिविरों में जनता को राहत, वर्षों पुरानी समस्याओं का मौके पर निराकरण
छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai के सुशासन तिहार के तहत लगाए जा रहे समाधान शिविरों में ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जा रहा है। शिविरों में लोगों को लर्निंग लाइसेंस, आबादी पट्टा, राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित कई सरकारी योजनाओं का लाभ मौके पर मिल रहा है।
रायपुर
शिक्षा के लिए बढ़ते कदम : एनआईटी रायपुर ने जिला प्रशासन को सौंपे 30 कंप्यूटर सिस्टम
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में संचालित ‘स्मृति पुस्तकालय योजना’ के तहत एनआईटी रायपुर ने जिला प्रशासन को 30 कंप्यूटर सिस्टम दान किए। इस पहल से जरूरतमंद विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद मिलेगी। योजना के अंतर्गत अब तक 13,500 से अधिक पुस्तकें और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स दान किए जा चुके हैं।
कांकेर (उत्तर बस्तर)
मौत से आक्रोश : बच्ची की मौत के बाद फूटा गुस्सा, पखांजूर के निजी अस्पताल में तोड़फोड़
कांकेर जिले के पखांजूर क्षेत्र के कापसी स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान एक माह की मासूम बच्ची की मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही और समय पर रेफर नहीं करने का आरोप लगाया। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने अस्पताल में जमकर तोड़फोड़ की और सामान सड़क पर फेंक दिया। मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित किया। प्रशासन ने अस्पताल बंद कराने और मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।
महासमुंद
लोक कला का महाकुंभ : सुनील सोनी की मौजूदगी में लोक संगीत कार्यशाला का भव्य समापन समारोह सम्पन्न
बागबाहरा में लोक कलाकार संरक्षण समिति द्वारा आयोजित सात दिवसीय आवासीय लोक संगीत प्रशिक्षण कार्यशाला का भव्य समापन हुआ। इस प्रदेश स्तरीय आयोजन में छत्तीसगढ़ के 13 जिलों से आए 387 प्रतिभागियों ने गायन, वादन, लोक नृत्य और मानस व्याख्यान का प्रशिक्षण लिया। समापन समारोह में प्लेबैक सिंगर सुनील सोनी सहित कई अतिथियों ने लोक संस्कृति संरक्षण की इस पहल की सराहना की।
ओटीटी
द पिरामिड स्कीम : टीवीएफ की लालच और बड़े घोटाले की कहानी दिखाएगी द पिरामिड स्कीम
टीवीएफ ने अपनी नई वेब सीरीज ‘द पिरामिड स्कीम’ का ऐलान कर दिया है। यह सीरीज पिरामिड मार्केटिंग, लालच और बड़े घोटाले की कहानी पर आधारित है। इसमें परमवीर सिंह चीमा, रणवीर शौरी और शेखर सुमन मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। सीरीज 5 जून को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।
सरकारी सूचना
किसानों के लिए राहत : खरीफ सीजन 2026 में उर्वरक वितरण के नए नियम लागू
कृषि विभाग ने खरीफ सीजन 2026 के लिए उर्वरक वितरण की नई कार्ययोजना जारी की है। इसके तहत पिछले वर्ष की तुलना में सीमित मात्रा में यूरिया और डीएपी/एनपीके खाद किसानों को उपलब्ध कराया जाएगा। भूमि रकबे के आधार पर वितरण का नया मानक तय किया गया है और किसानों को तीन श्रेणियों में बांटकर किस्तों में खाद दिया जाएगा।
रायपुर
आयोजन : IGKV में 250 से अधिक किस्मों के साथ तीन दिवसीय मैंगो फेस्टिवल 29 मई से
रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में 29 से 31 मई तक तीन दिवसीय भव्य आम महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में देश-विदेश की 250 से अधिक आम किस्मों का प्रदर्शन होगा, जिसमें मियाजाकी और नूरजहां जैसे दुर्लभ आम मुख्य आकर्षण रहेंगे। महोत्सव में किसानों की अन्य फसलों का भी प्रदर्शन किया जाएगा, साथ ही बच्चों और विद्यार्थियों के लिए फैंसी ड्रेस, क्विज और सजावट प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। प्रसिद्ध शेफ आकांक्षा राय आम से बने व्यंजनों का लाइव प्रदर्शन करेंगी।
धर्म
पद्मिनी एकादशी : हजारों वर्षों की तपस्या के बाद पूरी हुई मनोकामना
पद्मिनी एकादशी की पौराणिक कथा के अनुसार राजा कृतवीर्य और रानी पद्मिनी ने संतान प्राप्ति के लिए कठोर तपस्या की। माता अनुसूया की सलाह पर रानी ने पद्मिनी एकादशी व्रत रखा, जिससे प्रसन्न होकर भगवान विष्णु ने उन्हें पराक्रमी पुत्र कार्तवीर्य अर्जुन का वरदान दिया।