ताज़ा खबरें
10428 समाचार
राष्ट्रीय
President Droupadi Murmu ADC: नेशनल क्रश मेजर ऋषभ सिंह संब्याल ने छोड़ी सेना, जानें ADC से इंटरनेट सेंसेशन बनने तक का सफर
President Droupadi Murmu ADC: मेजर ऋषभ सिंह सम्ब्याल ने करीब 12 साल की सैन्य सेवा के बाद समय से पहले रिटायरमेंट लिया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के ADC रहते हुए वे सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हुए और ‘नेशनल क्रश’ के नाम से चर्चित हुए।
तकनीक
Samsung Galaxy S25 FE Price: 50MP कैमरा और 4900mAh बैटरी वाला Samsung फोन हुआ सस्ता, जानें नई कीमत
Samsung Galaxy S25 FE Price: Amazon का शानदार ऑफर मिल रहा है। 8GB+256GB मॉडल ₹47,999 में उपलब्ध है, जबकि ऑफर के बाद प्रभावी कीमत ₹46,560 हो सकती है। फोन में 50MP कैमरा, Exynos 2400 प्रोसेसर, 4,900mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं।
राष्ट्रीय
Greater Noida Bus Rape Case: 16 साल की छात्रा से गैंगरेप, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार, महिला सुरक्षा के दावों की फिर खुली पोल
Greater Noida Bus Rape Case: स्लीपर बस में 16 वर्षीय छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने बस ड्राइवर और कंडक्टर को गिरफ्तार किया है। घटना को लेकर चंद्रशेखर आजाद ने सार्वजनिक परिवहन की सुरक्षा व्यवस्था और बसों में CCTV की अनिवार्यता पर सवाल उठाए हैं।
राज्य सरकार
National Sports Day: स्वस्थ जीवनशैली का संदेश लेकर IGKV में निकली साइक्लिंग रैली
National Sports Day: राष्ट्रीय खेल दिवस पर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर में संडे ऑन साइकिल का आयोजन हुआ। करीब 5 किमी की साइक्लिंग रैली में छात्रों और विश्वविद्यालय परिवार ने हिस्सा लेकर फिटनेस व स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया।
शिक्षा
IOB Recruitment : बैंक में मैनेजर और सीनियर मैनेजर बनने का मौका, 291 पदों पर भर्ती, 15 सितंबर तक करें आवेदन
IOB Recruitment: इंडियन ओवरसीज बैंक ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 291 पदों पर भर्ती निकाली है। मैनेजर, सीनियर मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर के पदों के लिए योग्य उम्मीदवार 15 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के जरिए होगा।
फुटबॉल
India U-20 Football Team: सीरिया से भिड़ेगा भारत, अंडर-20 एशियन कप में 20 साल बाद वापसी का लक्ष्य
India U-20 Football Team: सोमवार को ताशकंद में सीरिया के खिलाफ अंडर-20 एशियन कप क्वालीफायर अभियान शुरू करेगी। ‘ब्लू कोल्ट्स’ की नजर 2006 के बाद पहली बार एशियन कप के लिए क्वालीफाई करने पर है। पिछले क्वालीफायर में भारत गोल अंतर के कारण चूक गया था।
सेहत
Swine Flu Chhattisgarh: 10 नए मरीज मिले, जेल अधिकारी भी चपेट में, रायपुर और दुर्ग में बिगड़े हालात
Swine Flu Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (H1N1) के 10 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 115 हो गई है, जबकि 28 मरीजों का इलाज जारी है। रायपुर और दुर्ग में संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं।
राज्य सरकार
Bastar News: छिंदनार में पहली बार ग्रामीणों ने सुनी मन की बात
Bastar News: दंतेवाड़ा के सुदूर वनांचल छिंदनार में ग्रामीणों ने पहली बार सामूहिक रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का प्रसारण सुना। वन मंत्री केदार कश्यप, सांसद महेश कश्यप और विधायक चैतराम अटामी भी ग्रामीणों के साथ मौजूद रहे। यह आयोजन नक्सलवाद के बाद बस्तर में लौटती शांति और विकास की बदलती तस्वीर के रूप में देखा गया।
राष्ट्रीय
Nepal Flood: 800 से ज्यादा जिंदगियां खामोश, महामारी के खतरे के बीच सामूहिक अंतिम संस्कार शुरू
Nepal Flood: 26 अगस्त की भीषण बाढ़ के बाद 800 से अधिक लोगों की मौत और 2500 से ज्यादा लोगों के लापता होने की खबर है। प्रभावित इलाकों में सड़ते शवों से संक्रमण का खतरा बढ़ने पर प्रशासन ने अज्ञात शवों का सामूहिक अंतिम संस्कार शुरू किया है। भारत ने राहत और फॉरेंसिक सहायता के लिए 19 विशेषज्ञों की टीम भेजी है।
अर्थव्यवस्था
Gold-Silver Price: MCX पर सोना-चांदी 2% तक लुढ़के, जानें गिरावट की बड़ी वजह
Gold-Silver Price: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोमवार, 31 अगस्त को सोने और चांदी की कीमतों में तेज गिरावट देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में निवेशकों की मुनाफावसूली और अंतरराष्ट्रीय बाजार से मिले कमजोर संकेतों का असर बुलियन मार्केट पर पड़ा। सोने का वायदा भाव 2,600 रुपए से अधिक गिरकर 1,53,640 रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गया।
खेल
Germany vs Spain: जर्मनी ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार जीता हॉकी वर्ल्ड कप
Germany vs Spain: जर्मनी ने रोमांचक फाइनल में स्पेन को 1-0 से हराकर लगातार दूसरी बार मेंस हॉकी वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया। तीसरे क्वार्टर में मिशेल स्ट्रूथॉफ के गोल ने मुकाबले का फैसला किया। यह जर्मनी का कुल चौथा वर्ल्ड कप खिताब है।
राज्य सरकार
Chhattisgarh Tourism: छत्तीसगढ़ पर्यटन को मिलेगा नया मंच, 10 श्रेणियों में दिए जाएंगे विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार
Chhattisgarh Tourism: छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड की ओर से पर्यटन क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रोत्साहित करने के लिए ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार-2026’ दिए जाएंगे। होटल, टूर ऑपरेटर, जिला, पर्यटन स्टार्टअप, रिसॉर्ट, होमस्टे, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, इको-टूरिज्म और एडवेंचर टूरिज्म समेत 10 श्रेणियों में पुरस्कार दिए जाएंगे। प्रत्येक विजेता को ₹11 हजार की राशि और मेमेंटो मिलेगा। आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर 2026 है।