"आरोपी गिरफ्तार" के लिए 496 परिणाम मिले
महासमुंद
Fraud Case: सोने-चांदी के डिजाइन और बर्तन बदलने के नाम पर ठगी, शातिर महिला ने 4 घरों से उड़ाए 2 लाख के जेवर व बर्तन
Fraud Case: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के तेन्दूकोना गांव में एक अज्ञात महिला ने पुराने बर्तन के बदले नए बर्तन और गहनों की डिजाइन स्कैनिंग के नाम पर चार परिवारों से सोने-चांदी के जेवरात और बर्तन ठग लिए। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 2,00,200 रुपये बताई गई है। शिकायत के बाद तेन्दूकोना पुलिस ने BNS की धारा 318(3) और 318(4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बिलासपुर
Cyber Fraud: स्कूल का बैंक खाता बना म्यूल अकाउंट, 100 से ज्यादा खातों में भेजे पैसे
Cyber Fraud: बिलासपुर के प्रयास पब्लिक स्कूल का बैंक खाता म्यूल अकाउंट बनाकर इस्तेमाल किया गया। स्कूल संचालक का मोबाइल कोलकाता में गुम होने के बाद 1.12 करोड़ रुपए के संदिग्ध लेनदेन का मामला सामने आया।
कोरबा
Murder Case: विजयादशमी पर विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में युवक की मौत
Murder Case: विवाद के बाद राहुल उर्फ गोल्डन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया गया। गंभीर रूप से घायल युवक की अस्पताल में मौत हो गई, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गए।
रायपुर
Obscene Video Case: नहाते समय लड़कियों के वीडियो बनाकर दोस्तों को भेजे, रायपुर में 2 युवक गिरफ्तार
Obscene Video Case: रायपुर के गोल बाजार थाना क्षेत्र में चार लड़कियों के नहाते समय गुप्त वीडियो बनाने और दोस्तों के साथ शेयर करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के 24 घंटे के भीतर दो युवकों को गिरफ्तार कर तीन मोबाइल फोन जब्त किए हैं। मामले में शामिल नाबालिग के खिलाफ किशोर न्याय कानून के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
रायपुर संभाग
Gujra Jas Jhanki: गुजरा में नवरत्न जस झांकी देखने उमड़े लोग, भक्तिमय हुआ माहौल
Gujra Jas Jhanki: ग्राम गुजरा में नवरात्रि सप्तमी पर आयोजित जस झांकी कार्यक्रम में पटपर के दाई के दुलरवा नवरत्न जस झांकी परिवार ने शानदार प्रस्तुति दी। जसगीतों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे। कार्यक्रम में उमड़ी भारी भीड़ के कारण लोगों को अपने वाहन 1 से 2 किलोमीटर दूर खड़े कर पैदल पहुंचना पड़ा।
बिलासपुर
Crime News: मासूम को ले जाने की कोशिश का विरोध पड़ा भारी, चाकू के हमले में दादी की मौत
Crime News: बिलासपुर के मेंड्रा गांव में तीन साल की बच्ची को जबरन ले जाने की कोशिश पर विरोध कर रही बुजुर्ग दादी राजकुमारी यादव पर चाकू से हमला किया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी फरार है और सकरी थाना पुलिस उसकी तलाश में जुटी।
रायपुर
Raipur Crime News: खाकी का खौफ दिखाकर लूटने वाले दो फर्जी पुलिस वाले गिरफ्तार, बेल्ट से पीटकर छीना था मोबाइल और गाड़ी की चाबी
Raipur Crime News: रायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में कंकालीपारा के पास 16 अक्टूबर को युवक से मारपीट और लूटपाट का मामला सामने आया। आरोप है कि दो लोगों ने खुद को पुलिस अधिकारी बताकर युवक को डराया और बेल्ट से हमला कर उसका मोबाइल फोन व एक्टिवा की चाबी छीन ली। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से मोबाइल, बेल्ट और चाबी बरामद की गई है।
रायपुर
Gold Smuggling: छत्तीसगढ़ बना सोना तस्करी का नया रूट, 62 करोड़ का सोना जब्त होने के बाद जांच एजेंसियां अलर्ट
Gold Smuggling: DRI ने विदेशी मूल के 41 किलो सोने की जब्ती की है, जिसकी कीमत करीब 62 करोड़ रुपए बताई गई है। मामले में तीन विदेशी नागरिकों समेत 24 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। रेल मार्ग से सोने की तस्करी का खुलासा होने के बाद त्योहारों से पहले रेलवे में निगरानी बढ़ाई जा रही है।
महासमुंद
Mahasamund News: नालियों में कचरा और चारों तरफ बदबू, सब्जी मंडी का हाल बेहाल
Mahasamund News : सब्जी मंडी में गंदगी, नालियों में कचरा और बदबू से दुकानदार परेशान हैं। उनका दावा है कि मच्छरों और गंदगी के कारण ग्राहकों की आवाजाही व कारोबार प्रभावित हो रहा है। वहीं, नगर पालिका के CMO ने नियमित सफाई कराए जाने की बात कही है।
महासमुंद
CG Weightlifting: अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी आलोक द्विवेदी बना रहे राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी
CG Weightlifting: अंतरराष्ट्रीय भारोत्तोलन खिलाड़ी एवं शहीद कौशल यादव पुरस्कार से सम्मानित आलोक द्विवेदी बागबाहरा में ग्रामीण और शहरी प्रतिभाओं को प्रशिक्षण देकर राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार कर रहे हैं। वर्ष 2005 में उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित होकर शासकीय सेवा में नियुक्ति पाने वाले द्विवेदी खेल के विकास के साथ युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
महासमुंद
Voter Awareness Campaign: मतदाता जागरूकता अभियान में एसडीएम नमिता मारकोले ने किया प्रेरित
Voter Awareness Campaign: बागबाहरा के शासकीय खेल, कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता, नशामुक्ति एवं सेवा संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि एसडीएम नमिता मारकोले ने मतदान के महत्व पर जोर दिया, वहीं विशेष अतिथि एवं इलेक्शन इंचार्ज, खल्लारी विधानसभा राजेश कौशिक ने निर्वाचन प्रक्रिया की जानकारी दी।
गरियाबंद
Gariaband News: सीताफल की अवैध बिक्री का खुलासा, 48 कैरेट जब्त
Gariaband News: देवभोग वन परिक्षेत्र में सीताफल के अवैध परिवहन पर वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए ओडिशा नंबर की पिकअप से 48 कैरेट सीताफल जब्त किए। मामले में वन अधिनियम और जैव विविधता से जुड़े प्रावधानों के तहत कार्रवाई की गई है।