"शिकायत दर्ज" के लिए 485 परिणाम मिले
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
केस : मरवाही अपहरण कांड का खुलासा, 20 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन अंतरराज्यीय आरोपी गिरफ्तार
मरवाही में गिरीश यादव के अपहरण मामले का पुलिस ने तीन दिन में खुलासा किया। अपहृत को सुरक्षित छुड़ाकर महाराष्ट्र, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
अंबिकापुर (सरगुजा)
कार्रवाई : खनन माफियाओं पर कड़ा प्रहार, संयुक्त टीम ने की बड़ी कार्रवाई, सात वाहन जब्त
छत्तीसगढ़ में अवैध खनन और खनिज परिवहन के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान में मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर और सरगुजा जिलों से सात वाहन जब्त किए गए। कार्रवाई के दौरान शासकीय कार्य में बाधा और अधिकारियों से अभद्रता के मामले में FIR भी दर्ज की गई।
कोरबा
हमला या हादसा : डॉक्टर को टक्कर मारने के बाद कुचलने की कोशिश का आरोप
कोरबा जिले के हरदीबाजार थाना क्षेत्र में हिट एंड रन की घटना में जिला अस्पताल के एमबीबीएस सर्जन डॉ. शक्ति डिक्सेना गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनकी दो पसलियां और अंगूठा फ्रैक्चर हो गया। डॉक्टर ने आरोप लगाया है कि टक्कर के बाद नाबालिग चालक ने उन पर दोबारा वाहन चढ़ाने की कोशिश की, जिसके बाद उन्होंने खेत की ओर भागकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने वाहन जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
राजनांदगांव
न्यायिक हिरासत : राजनांदगांव में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, 26 वर्षीय आरोपी जेल भेजा गया
राजनांदगांव जिले में एक नाबालिग के छह माह की गर्भवती होने का खुलासा होने के बाद दुष्कर्म का मामला सामने आया। शिकायत के आधार पर डोंगरगांव पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी सुभाष गेडरे (26) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
दुर्ग
खुलासा : सूने मकान में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, आभूषण और रॉड बरामद
दुर्ग के वैशाली नगर थाना क्षेत्र में सूने मकान में हुई चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी सन्नी यादव के कब्जे से चोरी किए गए सोने के आभूषण और वारदात में इस्तेमाल किया गया लोहे का रॉड बरामद किया गया है। पुलिस ने करीब 39,900 रुपये का मशरूका जब्त किया है, जबकि मामले में शामिल एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।
कोरबा
अभियान : सजग कोरबा-सतर्क कोरबा अभियान के तहत चोरी की गई टाटा मैजिक और जेवर बरामद
कोरबा पुलिस ने "सजग कोरबा-सतर्क कोरबा" अभियान के तहत चोरी के दो मामलों का सफल खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी गए चांदी के आभूषण और करीब 7 लाख रुपये मूल्य की टाटा मैजिक वाहन बरामद की है। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि वाहन चोरी मामले में एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।
बिलासपुर
फर्जीवाड़ा बेनकाब : फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाकर बदनाम करने की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर के तोरवा में एक युवती ने अपने पूर्व प्रेमी को फंसाने के लिए खुद को ही फर्जी इंस्टाग्राम आईडी से अश्लील और धमकी भरे मैसेज भेजे, जिसका पुलिस ने तकनीकी जांच के बाद भंडाफोड़ कर दिया है। आरोपी युवती (प्रीति सूर्यवंशी) ने 1 जनवरी 2026 को शिकायत की थी कि संजय रात्रे नाम का युवक उसे ब्लैकमेल कर रहा है। लेकिन जब संजय ने 15 मई 2026 को अपने नाम से फर्जी आईडी चलने की शिकायत दर्ज कराई, तो साइबर सेल की जांच में पता चला कि दोनों आईडी खुद युवती ही चला रही थी।
कोरबा
आक्रोश या भय : मरवाही में दिनदहाड़े किराना व्यापारी को उठाकर ले गए बदमाश, खुद को बताया पुलिसकर्मी
मरवाही थाना क्षेत्र के उषाढ़ गांव में एक किराना व्यापारी को कुछ संदिग्ध लोगों द्वारा जबरन कार में बैठाकर ले जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी खुद को पुलिसकर्मी बताकर पहुंचे और हथियार दिखाकर व्यापारी को अपने साथ ले गए। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है तथा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
बस्तर संभाग
लाखो की धोखाघड़ी : 1.50 लाख का झांसा देकर किसान के नाम पर लिया 10 लाख का लोन, आरोपी गिरफ्तार
नगरनार थाना पुलिस ने एक अशिक्षित किसान के नाम पर 10 लाख रुपये का KCC लोन स्वीकृत कराकर 8.50 लाख रुपये हड़पने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने किसान को केवल 1.50 लाख रुपये का लोन मिलने की जानकारी दी थी और अपने मोबाइल नंबर को खाते से लिंक कर शेष राशि निकाल ली। बैंक नोटिस मिलने पर मामले का खुलासा हुआ, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया।
रायगढ़
खुलासा : इंस्टाग्राम चैट से शुरू हुई दोस्ती, निजी तस्वीरें वायरल होने पर मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में सोशल मीडिया के दुरुपयोग का एक गंभीर मामला सामने आया है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती करने के बाद एक नाबालिग बालक ने 13 वर्षीय बालिका के आपत्तिजनक फोटो-वीडियो सोशल मीडिया और चैट ग्रुपों में साझा कर दिए। शिकायत मिलने पर साइबर पुलिस ने तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी किशोर को पकड़ लिया।
रायपुर संभाग
सड़क हासदा : तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से ट्रैक्टर पलटा, 24 वर्षीय ट्रैक्टर चालक की मौत
करमंदी गांव में अवैध रेत परिवहन के दौरान हुए भीषण सड़क हादसे में 24 वर्षीय ट्रैक्टर चालक कन्हैया धीवर की दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर के बाद रेत से भरा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे चालक मलबे के नीचे दब गया।
रायपुर
जमीनी जायजा : मुख्यमंत्री के सलाहकारों ने खुद परखा सीएम हेल्पलाइन और सेवा सेतु का पूरा सिस्टम
सीएम हेल्पलाइन 1076 सुशासन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह सिर्फ शिकायत दर्ज करने का माध्यम नहीं है बल्कि एक बहुस्तरीय (Multi-layered) मॉनिटरिंग सिस्टम है, जो शिकायत दर्ज होने से लेकर उसके समाधान तक अफसरों की जवाबदेही तय करता है।