"बारिश" के लिए 565 परिणाम मिले
राज्य सरकार
जशपुर में ग्रामीण विकास को मिली रफ्तार, बनगांव-मुड़ाटोली सड़क के लिए 4.89 करोड़ मंजूर
जशपुर जिले में ग्रामीण अधोसंरचना को मजबूत करने के लिए बनगांव आश्रम चौक से मुड़ाटोली पहुंच मार्ग निर्माण को प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है। लोक निर्माण विभाग ने इस सड़क के लिए 4 करोड़ 89 लाख रुपये मंजूर किए हैं। सड़क बनने से ग्रामीणों, विद्यार्थियों, किसानों और व्यापारियों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी।
रायपुर संभाग
बाढ़ का संकट : आरंग के निसदा गांव में घुसा बाढ़ का पानी, 6 लोगों का SDRF ने किया रेस्क्यू
महानदी के ऊपरी क्षेत्रों में लगातार बारिश के चलते जलस्तर बढ़ गया है। आरंग क्षेत्र के निसदा गांव में बाढ़ का पानी घुसने से एक परिवार के 6 सदस्य घर में फंस गए, जिन्हें SDRF की टीम ने रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला। प्रशासन और पंचायत की सतर्कता से 42 परिवारों को भी सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।
जगदलपुर (बस्तर)
संघर्ष : उफनती कोटरी नदी बनी चुनौती, जान जोखिम में डालकर स्कूल पहुंच रहे शिक्षक
कोयलीबेड़ा विकासखंड में बारिश के बीच शिक्षक जान जोखिम में डालकर स्कूल पहुंच रहे हैं। उफनती कोटरी नदी को नाव के सहारे पार करने के बाद वे कई किलोमीटर पैदल चलकर बच्चों को पढ़ाने जाते हैं। तेज बहाव, खराब रास्तों और नेटवर्क की समस्या के बीच शिक्षक लगातार अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। शिक्षकों ने प्रशासन से लाइफ जैकेट सहित सुरक्षा व्यवस्था और स्थायी समाधान की मांग की है।
गरियाबंद
जिंदगी की जंग : गरियाबंद बाढ़ में फंसे 5 लोगों को सुरक्षित निकाला, 300 गायें अब भी संकट में
गरियाबंद जिले के सुहागपुर गांव में बाढ़ के पानी से घिरे एक परिवार को नगर सेना की टीम ने चार घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया। तेज बहाव और अंधेरे के बावजूद जवानों ने हिम्मत नहीं छोड़ी। परिवार के पांच सदस्यों, जिसमें तीन छोटे बच्चे भी शामिल थे, को सुरक्षित बचाया गया। वहीं, गौठान में फंसी करीब 300 गायों को निकालना प्रशासन के लिए अब बड़ी चुनौती बना हुआ है।
जगदलपुर (बस्तर)
हितग्राही राशन के लिए परेशान, इधर सरकारी चावल की तस्करी में पिकअप जब्त
बस्तर के जगदलपुर में खाद्य विभाग ने पीडीएस चावल की अवैध तस्करी के मामले में कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन जब्त किया है। वाहन में करीब 30 से 40 बोरी सरकारी राशन चावल मिला है। अधिकारियों के अनुसार, पीडीएस चावल की अवैध खरीदी-बिक्री और परिवहन कानूनन अपराध है। मामले में संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
कोल्हान नाला उफान पर, नारा-नवागांव मार्ग बंद
लगातार बारिश के कारण कोल्हान नाला उफान पर आ गया, जिससे नारा-नवागांव मार्ग पूरी तरह बंद हो गया। सड़क बंद होने से भानसोज क्षेत्र के दर्जनों गांवों का आवागमन प्रभावित हुआ है। ग्रामीणों को लंबा वैकल्पिक रास्ता तय करना पड़ रहा है, वहीं अजंता पेपर मिल परिसर में भी बाढ़ का पानी घुसने से कर्मचारियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।
जगदलपुर (बस्तर)
खुलासा : राशन दुकान से बाजार तक कैसे पहुंचा गरीबों का अनाज, बस्तर में जांच तेज
केशलूर में पीडीएस चावल की अवैध खरीद-बिक्री का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर खाद्य विभाग ने पिकअप वाहन से 25 से 30 बोरी सरकारी चावल जब्त किया है। प्रारंभिक जांच में किराना व्यापारी सुनील गुप्ता का नाम सामने आया है, जिसके खिलाफ पहले भी कार्रवाई हो चुकी है। अब विभाग चावल के स्रोत और पूरे नेटवर्क की जांच कर रहा है। इस मामले ने सरकारी राशन व्यवस्था की निगरानी पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
विदेश
अंतरिक्ष से दिखा कपड़ों का पहाड़ : अटकामा रेगिस्तान में जमा 60 हजार टन कचरा
चिली के अटकामा रेगिस्तान में पुराने कपड़ों का विशाल पहाड़ पर्यावरण के लिए गंभीर चुनौती बन गया है। दुनिया भर से पहुंच रहे करीब 60 हजार टन कपड़ों के कचरे ने इस सूखे रेगिस्तान का स्वरूप बदल दिया है। फास्ट फैशन और बढ़ती खपत के कारण यह समस्या लगातार बढ़ रही है, जिससे प्रदूषण और पर्यावरणीय खतरा बढ़ने की चिंता जताई जा रही है।
बालोद
स्वीकृति के बाद भी सड़क अधूरी : एक साल बीता, ग्रामीणों ने सड़क पर धान रोपकर जताया विरोध
बालोद जिले के भैसबोड़ गांव में 16.15 लाख रुपये की स्वीकृत सड़क का निर्माण एक साल बाद भी शुरू नहीं हो सका है। सड़क की खराब हालत और बारिश में बढ़ती परेशानी से नाराज ग्रामीणों ने अनोखे तरीके से विरोध जताते हुए सड़क पर धान की रोपाई की। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द सड़क निर्माण शुरू कराने की मांग की है।
महासमुंद
करोड़ों खर्च, फिर भी राहत नहीं, बागबाहरा अंडरब्रिज में भरा पानी
बागबाहरा के नवागांव वार्ड क्रमांक 10 में रेलवे द्वारा बनाया गया अंडरब्रिज बारिश के बाद जलमग्न हो गया। जल निकासी की खराब व्यवस्था के कारण सड़क मार्ग बाधित हुआ और लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय नागरिकों ने रेलवे प्रशासन से अंडरब्रिज और टीन शेड की खामियों को दूर कर स्थायी समाधान की मांग की है।
कबीरधाम
मलेरिया की कहर : 35 ग्रामीण मिले पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
कबीरधाम जिले के बोड़ला विकासखंड स्थित मुड़वाही गांव में मलेरिया के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। पिछले 15 दिनों में लगाए गए स्वास्थ्य शिविर के दौरान 1,270 से अधिक ग्रामीणों की जांच की गई, जिसमें 35 लोगों में मलेरिया की पुष्टि हुई है। संक्रमित मरीजों में बच्चों की संख्या भी शामिल है।
सक्ती
बड़ा हादसा : दोस्तों के सामने तेज बहाव में बह गया युवक, देर शाम तक तलाश जारी
प्रसिद्ध पर्यटन स्थल दमाऊधारा में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। दुर्ग से पिकनिक मनाने आए युवक प्रतीक कंवर की झरने में नहाने के दौरान पैर फिसलने से पानी के तेज बहाव में बहने की आशंका है। SDRF और DDRF की टीम ने देर शाम तक रेस्क्यू अभियान चलाया, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका। बुधवार सुबह फिर से तलाश अभियान शुरू किया जाएगा।