"ED" के लिए 5049 परिणाम मिले
बालोद
सरपंच के मकान से मिला सागौन लकड़ी का बड़ा स्टॉक, वन विभाग ने की कार्रवाई
बालोद जिले के अंगारी गांव में वन विभाग ने अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सरपंच के मकान से बड़ी मात्रा में सागौन लकड़ी के चिरान और गोले बरामद किए हैं। जब्त लकड़ी को काष्ठागार भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
राष्ट्रीय
18 महीने बाद जेल से बाहर आएगा पूर्व RTO आरक्षक सौरभ शर्मा, हाई कोर्ट से मिली सशर्त जमानत
मध्य प्रदेश के चर्चित सौरभ शर्मा केस में हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए पूर्व RTO आरक्षक को शर्तों के साथ जमानत दे दी है। 52 किलो सोना, 200 किलो चांदी और करीब 10 करोड़ रुपये नकद बरामदगी मामले में सौरभ शर्मा पिछले 18 महीने से जेल में बंद थे। कोर्ट ने 10 लाख रुपये के निजी मुचलके समेत कई सख्त शर्तों के साथ रिहाई का आदेश दिया है।
बिलासपुर
खराब ट्रेलर से टकराए दो वाहन, कटर मशीन से काटकर निकाले गए चालक
बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र के दर्रीपारा मोड़ के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार तड़के बड़ा सड़क हादसा हो गया। हाईवे पर खराब होकर खड़े ट्रेलर से पीछे आ रहे दो अन्य ट्रेलर एक के बाद एक टकरा गए। हादसे में दोनों ट्रेलरों के केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, जिसमें चालक फंस गए थे। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से कटर मशीन से केबिन काटकर दोनों चालकों को बाहर निकाला गया।
महासमुंद
खट्टीडीह कापा में महिला शक्ति का सम्मान, आत्मनिर्भरता के लिए किया प्रेरित
महासमुंद जिले के खट्टीडीह कापा में महिला सशक्तिकरण से स्वावलंबन कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने, सरकारी योजनाओं का लाभ लेने और आर्थिक रूप से मजबूत बनने के लिए प्रेरित किया गया।
महासमुंद
महासमुंद के शांत्रीबाई कॉलेज में नए छात्रों का स्वागत, NEP-2020 से कराया गया परिचय
महासमुंद के शांत्रीबाई कला, वाणिज्य एवं विज्ञान महाविद्यालय में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन प्रोग्राम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्रों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020, चार वर्षीय पाठ्यक्रम, सेमेस्टर प्रणाली, क्रेडिट सिस्टम और महाविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी दी गई।
महासमुंद
जनदर्शन में दिव्यांग अशोक साहू को मिली नई ट्राइसिकल, कलेक्टर ने सुनीं 66 लोगों की समस्याएं
महासमुंद में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने 66 आवेदनों पर सुनवाई की। इस दौरान दिव्यांग अशोक साहू को खराब ट्राइसिकल की समस्या बताने पर तत्काल नई ट्राइसिकल उपलब्ध कराई गई। कलेक्टर ने ग्रामीणों की सड़क, पट्टा और अन्य समस्याओं के जल्द निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।
महासमुंद
देश की रक्षा में तैनात जवानों के लिए भेजा प्यार, रक्षाबंधन पर बांधा सम्मान का रिश्ता
रक्षाबंधन के अवसर पर देश की सीमाओं की सुरक्षा में तैनात वीर सैनिकों के लिए राखियां भेजकर सम्मान और स्नेह व्यक्त किया गया। इस पहल के माध्यम से जवानों के त्याग, समर्पण और राष्ट्र सेवा को नमन करते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य और सुरक्षित जीवन की कामना की गई।
विश्व स्तनपान सप्ताह की शुरुआत, नवजातों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए जागरूकता अभियान तेज
विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत प्रदेशभर में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग माताओं और परिजनों को छह माह तक केवल स्तनपान कराने, कोलोस्ट्रम के महत्व और मां-शिशु स्वास्थ्य से जुड़े लाभों की जानकारी दे रहा है।
यात्रा
वादियों का जादू : इस मानसून महाबलेश्वर की यात्रा और आसपास की 5 सबसे खास जगहें
महाराष्ट्र के महाबलेश्वर में प्रकृति, इतिहास और रोमांच का अनोखा संगम देखने को मिलता है। यहां के आसपास पंचगनी, प्रतापगढ़ किला, तपोला, लिंगमाला वॉटरफॉल और वेन्ना लेक जैसी खूबसूरत जगहें पर्यटकों को आकर्षित करती हैं। हरे-भरे पहाड़, झरने, झीलें और ऐतिहासिक स्थल महाबलेश्वर की यात्रा को यादगार बना देते हैं।
रायपुर
छत्तीसगढ़ में धान खरीदी व्यवस्था में बड़ा बदलाव, अब मठ-मंदिर भी बेच सकेंगे धान
छत्तीसगढ़ सरकार ने धान खरीदी नियमों में संशोधन करते हुए अब मठ-मंदिरों और धार्मिक संस्थानों को भी धान बेचने की अनुमति देने का फैसला किया है। इसके लिए उन्हें निर्धारित प्रक्रिया के तहत पंजीयन कराना होगा।
धर्म
धमतरी के रुद्रेश्वर घाट पर गूंजी महानदी गंगा आरती, काशी जैसा दिखा नजारा
धमतरी के रुद्री स्थित प्राचीन रुद्रेश्वर महादेव मंदिर के सामने चित्रोत्पला महानदी तट पर पहली बार बनारस की तर्ज पर भव्य महानदी गंगा आरती का आयोजन किया गया। 108 दीपों, वैदिक मंत्रोच्चार और शंखनाद के बीच हजारों श्रद्धालुओं ने इस ऐतिहासिक आयोजन में भाग लिया। अब सावन माह के प्रत्येक सोमवार को यहां गंगा आरती होगी।
महासमुंद
पेंशनर्स एसोसिएशन बैठक में लंबित मांगों, संगठन विस्तार पर हुई चर्चा
बेमचा स्थित गायत्री मंदिर परिसर में पेंशनर्स एसोसिएशन की मासिक बैठक आयोजित हुई। अध्यक्ष रामकुमार साहू की अध्यक्षता में हुई बैठक में नए सदस्यों का स्वागत किया गया और पेंशनरों की लंबित मांगों, महंगाई राहत भुगतान तथा 59 माह के पेंशन एरियर्स को लेकर हुई सरकारी चर्चा की जानकारी साझा की गई। बैठक में संगठन विस्तार, सक्रिय भागीदारी और सामाजिक गतिविधियों पर भी विचार-विमर्श हुआ।