"इलाज" के लिए 804 परिणाम मिले
जगदलपुर (बस्तर)
CCSH की बड़ी उपलब्धि : पैरालिसिस मरीज के इलाज को मिली नई दिशा, बस्तर में पहली बार हुई ब्रेन DSA
बस्तर के डिमरापाल स्थित CCSH अस्पताल में पहली बार ब्रेन डिजिटल सब्सट्रैक्ट एंजियोग्राफी (DSA) जांच सफलतापूर्वक की गई। पैरालिसिस से पीड़ित महिला मरीज के इलाज में इस जांच से बीमारी के कारणों की सटीक जानकारी मिली, जिससे उपचार को नई दिशा मिली।
रायपुर
रायपुर में दोस्ती का खौफनाक अंत : पार्टी के बहाने ले गए फिर पेट्रोल डालकर जलाया, युवक की इलाज के दौरान मौत
रायपुर के सरस्वती नगर थाना क्षेत्र में दोस्ती को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। पार्टी के बहाने घर से ले गए युवक को पेट्रोल डालकर जलाने का आरोप है। गंभीर रूप से झुलसे मोहम्मद शाकिब की सात दिन बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।
कोरबा
इलाज में देरी का आरोप : कोरबा में नवजात की मौत पर परिजनों ने आयुष्मान अस्पताल पर लगाया लापरवाही का आरोप
कोरबा के आयुष्मान चिकित्सालय में जुड़वा बच्चों में से एक नवजात की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल पर समय पर रेफर नहीं करने और लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शिक्षा
मेहनत बनी ताकत : इलाज के अभाव में खोया पिता, अब डॉक्टर बनने की राह पर बेटी; NEET 2026 में मिली बड़ी सफलता
लखनऊ की नीलू ने आर्थिक तंगी और पारिवारिक मुश्किलों के बावजूद NEET UG 2026 परीक्षा में सफलता हासिल की। पिता के निधन के बाद उनकी मां ने झाड़ू-पोछा और घरेलू काम करके बेटियों की पढ़ाई जारी रखी। अब नीलू का सपना कार्डियोलॉजिस्ट बनकर जरूरतमंद लोगों की सेवा करना है।
राष्ट्रीय
अनशन तोड़ने से मना : सोनम वांगचुक की तबीयत नाजुक, डॉक्टरों की सलाह के बावजूद इलाज लेने से इनकार
सोनम वांगचुक 20 दिनों के आमरण अनशन के बाद तबीयत बिगड़ने पर सफदरजंग अस्पताल में भर्ती हैं। डॉक्टरों की सलाह के बावजूद उन्होंने ORS, ड्रिप और अन्य मेडिकल फ्लूइड लेने से इनकार कर दिया है। एम्स और सफदरजंग के विशेषज्ञ उनकी लगातार निगरानी कर रहे हैं।
राष्ट्रीय
दर्दनाक हादसा : नागपुर सड़क हादसा,इलाज के दौरान मासूम की मौत, मातम में डूबा परिवार
नागपुर मार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में घायल 4 वर्षीय शिवांश ने नागपुर अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में उसके साथ बाइक पर सवार विजय कपले की मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर आरोपी टैंकर चालक के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है।
राष्ट्रीय
हड़कंप : हरदा में जमीन विवाद से परेशान किसान ने जनसुनवाई में खाया जहर, इलाज के दौरान मौत
हरदा जिले में जमीन विवाद से परेशान 55 वर्षीय किसान भगत विश्वकर्मा ने जनसुनवाई के दौरान कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों ने जमीन विवाद और दबाव का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है, जबकि प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मुंगेली
इलाज में लापरवाही : स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर नहीं मिलने पर युवक के मौत, हाईवे पर लोगों ने किया चक्काजाम
मुंगेली जिले के जरहागांव में करंट लगने से युवक की मौत के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने नेशनल हाईवे जाम कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर की अनुपस्थिति और इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई व मुआवजे की मांग की।
राष्ट्रीय
मानवता की मिसाल : मुरैना पुलिस की तत्परता, हादसे के बाद घायल महिला को मिला तुरंत इलाज
मुरैना में निर्भया मोबाइल टीम ने मानवता की मिसाल पेश की। सड़क हादसे में घायल महिला को महिला सब इंस्पेक्टर लक्ष्मी भदौरिया और उनकी टीम ने तुरंत मदद पहुंचाते हुए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां समय पर इलाज मिलने से उनकी हालत सामान्य हो गई।
रायगढ़
ट्रेन हादसा : रेलवे लाइन पार करते वक्त तीन लंगूरों की मौके पर मौत, चौथे ने इलाज के दौरान दम तोड़ा
कलमी क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से चार लंगूरों की मौत हो गई। इनमें तीन लंगूरों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल चौथे लंगूर की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
राष्ट्रीय
दहेज प्रताड़ना : परेशान होकर कंस्ट्रक्शन व्यवसायी ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत, पत्नी और ससुराल पर गंभीर आरोप
इंदौर में एक कंस्ट्रक्शन व्यवसायी ने दहेज प्रताड़ना के मामले से मानसिक रूप से परेशान होकर जहर खा लिया, जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पत्नी और ससुराल पक्ष पर मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं, जबकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
धमतरी
किलकारियां चीखों में बदलीं : ट्रैक्टर के केजव्हील में फंसी 5 साल की बच्ची, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से शनिवार को एक ऐसा दर्दनाक हादसा सामने आया, जिसने पूरे गांव को गहरे सदमे में डाल दिया। कुरूद थाना क्षेत्र के ग्राम चारभाटा में घर के बाहर खेल रही पांच वर्षीय मासूम बच्ची ट्रैक्टर की चपेट में आ गई। हादसे में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई।