"इस्तीफे की मांग" के लिए 47 परिणाम मिले
राष्ट्रीय
जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज का मामला गर्माया : राहुल के बाद अब CJP प्रमुख ने भी मांगा गृहमंत्री अमित शाह का इस्तीफा
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई को लेकर राजनीतिक विवाद बढ़ गया है। CJP संस्थापक अभिजीत दीपके ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग का समर्थन करते हुए सरकार पर लोकतांत्रिक अधिकारों के दमन का आरोप लगाया। प्रदर्शन NEET पेपर लीक मामले और छात्रों की मांगों को लेकर आयोजित किया गया था।
राष्ट्रीय
दिल्ली पुलिस का दावा : जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन में शामिल थे 100 से ज़्यादा हत्या के आरोपी
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के बाद दिल्ली पुलिस ने दावा किया है कि फेशियल रिकग्निशन सिस्टम की जांच में 2,873 लोगों का आपराधिक रिकॉर्ड सामने आया है। पुलिस के अनुसार, इनमें 989 लोगों पर गंभीर अपराधों के मामले दर्ज हैं। मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने भी प्रदर्शन और पुलिस कार्रवाई के लिए स्पष्ट प्रोटोकॉल की जरूरत बताई है।
राष्ट्रीय
पटना में बिहार बंद के दौरान जमकर बवाल : तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, देर रात भेजे गए बेऊर जेल
बिहार बंद के दौरान पटना में हुए हिंसक प्रदर्शन और पुलिस से झड़प के बाद राजद नेता तेज प्रताप यादव को गिरफ्तार कर बेऊर जेल भेज दिया गया। पुलिस का आरोप है कि उन्होंने प्रदर्शनकारियों को उकसाया, जिसके चलते पटना सहित 13 जिलों में उपद्रव और तोड़फोड़ की घटनाएं हुईं।
रायपुर संभाग
राष्ट्रपति के नाम भेजा ज्ञापन : लोकसभा भंग करने और बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग
छत्तीसगढ़ किसान मजदूर महासंघ के प्रतिनिधियों ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भेजकर लोकसभा भंग करने और बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग की है। ज्ञापन में शिक्षा, महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं, कानून-व्यवस्था और केंद्र सरकार की विभिन्न नीतियों पर सवाल उठाते हुए कई मुद्दों पर तत्काल कार्रवाई की अपील की गई है।
राष्ट्रीय
भूख हड़ताल खत्म : सोनम वांगचुक ने मेदांता में तोड़ा 26 दिनों का अनशन, PM मोदी ने जताई राहत
NEET पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर 27 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के हाथों जूस पीकर अपना अनशन समाप्त कर दिया। सरकार के लिखित आश्वासनों के बाद यह फैसला लिया गया, जबकि जंतर-मंतर पर अभ्यर्थियों का आंदोलन अभी भी जारी है।
राष्ट्रीय
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा : क्या दबाव में आएगी मोदी सरकार या जारी रहेगी सख्त रणनीति ?
NEET विवाद को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर जारी प्रदर्शन में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग तेज हो गई है। विपक्ष और प्रदर्शनकारी सरकार पर दबाव बना रहे हैं, जबकि केंद्र ने संसद में चर्चा की बात कही है। राजनीतिक विशेषज्ञों के मुताबिक, मोदी सरकार आमतौर पर दबाव में मंत्रियों से इस्तीफा लेने से बचती रही है।
राष्ट्रीय
NEET पेपर लीक : पीएम मोदी का बड़ा कदम, फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ मंजूर नहीं
NEET पेपर लीक विवाद के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोषियों को जल्द सजा दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान किया है। सरकार ने कहा है कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।
राष्ट्रीय
संसद में NEET विवाद पर फिर बवाल : सरकार चर्चा को तैयार, विपक्ष शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़ा
NEET पेपर लीक मामले को लेकर संसद में सरकार और विपक्ष के बीच टकराव बढ़ गया है। विपक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहा है, जबकि सरकार नियमों के तहत चर्चा कराने की बात कह रही है। राज्यसभा में हंगामे के कारण कार्यवाही कई बार स्थगित करनी पड़ी।
रायपुर
AAP का प्रदेशव्यापी आयोजन : सोनम वांगचुक के समर्थन में 90 विधानसभा क्षेत्रों में पढ़ी जाएगी हनुमान चालीसा
आम आदमी पार्टी बुधवार को सोनम वांगचुक के समर्थन में छत्तीसगढ़ की सभी 90 विधानसभा सीटों पर सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ आयोजित करेगी। रायपुर में कार्यक्रम शाम 4 बजे बूढ़ा तालाब परिसर में होगा। पार्टी ने इसे शांति, सद्भाव और लोकतांत्रिक अधिकारों के समर्थन का अभियान बताया है।
राष्ट्रीय
जंतर-मंतर पर डिंपल यादव का दिखा नया तेवर : पुलिस से तीखी नोकझोंक, घायल छात्र की मदद
नीट छात्रों के समर्थन में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान सपा सांसद डिंपल यादव का अलग अंदाज दिखा। पुलिस से बहस और घायल छात्र की मदद का वीडियो वायरल हो रहा है।
गरियाबंद
प्रदर्शन : मानव श्रृंखला बनाकर किसानों ने उठाई आवाज, सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे लोग
गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने सोनम वांगचुक के समर्थन में मानव श्रृंखला बनाकर प्रदर्शन किया। संगठन ने राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर केंद्र सरकार से हस्तक्षेप की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने नीट पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था में भ्रष्टाचार और शिक्षा के बढ़ते बाजारीकरण को लेकर भी सवाल उठाए।
राष्ट्रीय
सीजेपी संस्थापक अभिजीत दीपके हिरासत में , सौरव दास का बड़ा दावा
सीजेपी के संसद चलो मार्च के दौरान संस्थापक अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया। प्रवक्ता सौरव दास ने सांसदों से सड़कों पर उतरने की अपील की।