"जम्मू-कश्मीर" के लिए 64 परिणाम मिले
रायपुर संभाग
कारगिल विजय दिवस : छात्रों ने सैनिक बन पेश की प्रेरणादायक प्रस्तुति
कारगिल विजय दिवस के अवसर पर गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल, रीवा (लखौली) में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्रों ने सैनिक वेशभूषा में प्रस्तुतियों के माध्यम से कारगिल युद्ध के वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान प्रधान पाठक खान सर ने कारगिल विजय दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को अनुशासन, राष्ट्रसेवा और देशभक्ति के मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया।
राष्ट्रीय
देश में मानसून की स्थिति : 70% हिस्से में बादल छाए, 25 जुलाई तक भारी बारिश
इसरो की तस्वीरों के अनुसार देश के 70% हिस्से में मानसूनी बादल छाए हैं। यूपी और उत्तराखंड में नदियां उफान पर हैं, जबकि 25 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट है।
राष्ट्रीय
राजौरी में बाढ़: भारी बारिश और बादल फटने से मची तबाही, कई लोग फंसे
राजौरी में बाढ़ और बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है। बेला कॉलोनी में पानी भरने से कई गाड़ियां बह गईं और थन्ना मंडी में कई मजदूर फंस गए हैं।
दुर्ग
सुपरफास्ट ट्रेन में बड़ी लापरवाही : रातभर बिना एसी और लाइट के चला सफर, उधमपुर-दुर्ग ट्रेन के यात्रियों का फूटा गुस्सा
उधमपुर-दुर्ग सुपरफास्ट एक्सप्रेस में तकनीकी खराबी के कारण कई कोचों की एसी और लाइट पूरी रात बंद रही। गर्मी और उमस से परेशान यात्रियों ने तीन बार चेन पुलिंग की। ट्रेन करीब डेढ़ घंटे की देरी से दुर्ग पहुंची।
राष्ट्रीय
3 मिनट में 2 बार कांपी धरती : गुजरात के कच्छ में भूकंप के तगड़े झटके, लोगों में दहशत
गुजरात के कच्छ जिले में गुरुवार दोपहर को अचानक सामान्य माहौल के बीच धरती कांप उठी। यहां महज 3 मिनट के भीतर भूकंप के दो लगातार झटके महसूस किए गए। इससे पूरे इलाके में अचानक अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोग डर के मारे अपने दफ्तरों और घरों से बाहर खुले में आ गए।
राष्ट्रीय
आरवीएस मणि का बड़ा दावा : भारत दौरे पर ड्रग्स लाते थे पाकिस्तानी क्रिकेटर, मचा हड़कंप
गृह मंत्रालय के पूर्व अंडर सेक्रेटरी आरवीएस मणि ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर ड्रग्स तस्करी के गंभीर आरोप लगाए हैं। जानें पूरी जानकारी।
राष्ट्रीय
बड़ा हादसा : अमरनाथ यात्रा काफिले में 4 वाहन टकराए, 18 श्रद्धालु घायल
यह हादसा जम्मू-कश्मीर के रंबन जिले के चंदरकोट लंगर प्वाइंट के पास हुआ। इस घटना में दो सरकारी बसें, एक कार और एक प्राइवेट बस आपस में टकराईं। इस दुर्घटना में कुल 18 श्रद्धालु घायल हुए हैं। घायलों में उत्तर प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र और पंजाब के श्रद्धालु शामिल हैं।
राष्ट्रीय
बड़ा हादसा : अमरनाथ यात्रा में अचानक मचा हड़कंप, पलटी श्रद्धालुओं की कार
जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ यात्रा के दौरान एक दुखद हादसा हुआ है। उधमपुर के तोल्डी नाला इलाके में शुक्रवार सुबह यात्रियों से भरी एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में 5 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इनमें एक महिला यात्री की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है।
राष्ट्रीय
शोपियां में बड़ी कामयाबी : मुठभेड़ में लश्कर का टॉप कमांडर जाकिर गनी ढेर, पांच दिन से चल रहा था ऑपरेशन
जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में पांच दिन तक चले ऑपरेशन के बाद सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के टॉप कमांडर जाकिर अहमद गनी को मार गिराया। उसका शव बरामद कर लिया गया है, जबकि एक अन्य आतंकी लतीफ भट की तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी है।
राष्ट्रीय
शोपियां एनकाउंटर : सुरक्षाबलों ने लश्कर के आतंकी को किया ढेर
शोपियां के सैदापोरा में सुरक्षाबलों ने पांच दिन से जारी ऑपरेशन में लश्कर के एक आतंकी को मार गिराया है। शनिवार से शुरू हुई इस घेराबंदी में सेना, पुलिस और सीआरपीएफ ने मिलकर काम किया। मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी मिले हैं। अभी इलाके में तलाशी अभियान जारी है ताकि क्षेत्र को पूरी तरह सुरक्षित किया जा सके। सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं।
राष्ट्रीय
बाढ़ से तबाही : डोडा में बारिश के बाद अचानक बाढ़, थथरी में जनजीवन अस्त-व्यस्त
जम्मू-कश्मीर के थथरी इलाके में भारी बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात। राहत और सफाई अभियान शुरू, नुकसान का आकलन जारी
रक्षा
पुष्टि का इंतजार : शोपियां में सेना का बड़ा एक्शन, वांछित आतंकी जाकिर गनी के मारे जाने की सूचना
जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सैदपोरा इलाके में शनिवार शाम से जारी मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के 2 आतंकियों के मारे जाने की खबरें सामने आ रही हैं। माना जा रहा है कि मारे गए दोनों आतंकी संगठन के टॉप ऑपरेटिव थे। हालांकि सुरक्षाबलों की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। इन आतंकियों में जाकिर अहमद गनी और लतीफ भट के नाम प्रमुखता से लिए जा रहे हैं।