Tuesday, 25 Aug 2026 भारत
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय बाढ़ से तबाही : डोडा में बारिश के बाद अचानक बाढ़,…
डोडा के थथरी में बाढ़ और मलबा
डोडा के थथरी में बाढ़ और मलबा
राष्ट्रीय

बाढ़ से तबाही : डोडा में बारिश के बाद अचानक बाढ़, थथरी में जनजीवन अस्त-व्यस्त

जम्मू-कश्मीर के थथरी इलाके में भारी बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात। राहत और सफाई अभियान शुरू, नुकसान का आकलन जारी

विशेष संवाददाता
07 Jul 2026, 01:54 PM
जम्मू

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में मंगलवार को भारी बारिश के बाद अचानक आई बाढ़ ने थथरी इलाके में भारी तबाही मचा दी। बाढ़ के कारण कई घरों, दुकानों और वाहनों को नुकसान पहुंचा है। राहत की बात यह रही कि अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

अधिकारियों के मुताबिक, ऊपरी पहाड़ी इलाकों में तेज बारिश के बाद अचानक बाढ़ आ गई। इसके चलते थथरी शहर में बड़े पत्थर, कीचड़ और मलबा भर गया। मलबे की चपेट में आने से कई रिहायशी और व्यावसायिक इमारतों को आंशिक नुकसान पहुंचा। पिछले 2 दिनों में डोडा और किश्तवाड़ जिलों में अचानक बाढ़ की यह तीसरी घटना है।

कई गाड़ियां मलबे में दबीं

बाढ़ के दौरान सड़क किनारे खड़ी कई गाड़ियां मलबे के नीचे दब गईं। स्थानीय लोगों का दावा है कि कुछ वाहन तेज बहाव में बहकर चिनाब नदी तक पहुंच गए। हालांकि प्रशासन ने अभी तक प्रभावित वाहनों की संख्या और कुल नुकसान की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

डोडा-किश्तवाड़ हाईवे बंद

अचानक आई बाढ़ के कारण डोडा-किश्तवाड़ हाईवे पर मलबा जमा हो गया, जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। सड़क बंद होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

प्रशासन ने शुरू किया राहत अभियान

घटना के बाद जिला प्रशासन, पुलिस और अन्य संबंधित एजेंसियां मौके पर पहुंचीं। सड़क से मलबा हटाने, यातायात बहाल करने और नुकसान का आकलन करने के लिए राहत और सफाई अभियान शुरू कर दिया गया है। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान नदी-नालों और पहाड़ी क्षेत्रों के पास जाने से बचने की अपील की है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें