"राज्यपाल रमेन डेका" के लिए 43 परिणाम मिले
राज्य सरकार
World Audio Book Team: दृष्टिबाधित विद्यार्थियों तक शिक्षा पहुंचा रही टीम, राज्यपाल ने किया सम्मानित
World Audio Book Team: राज्यपाल रमेन डेका ने दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए तकनीक आधारित प्रयासों को जरूरी बताया। उन्होंने वर्ल्ड ऑडियो बुक टीम छत्तीसगढ़ को उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया। टीम 11 हजार से अधिक ऑडियो बुक तैयार करने की दिशा में काम कर रही है, जबकि के. शारदा अब तक 1,800 से अधिक ऑडियो बुक तैयार कर चुकी हैं।
राज्य सरकार
Raksha Bandhan: मुख्यमंत्री निवास में रक्षाबंधन की धूम, CM साय को बहनों ने बांधी राखी
Raksha Bandhan: मुख्यमंत्री निवास में रक्षाबंधन का पर्व आत्मीयता और उल्लास के साथ मनाया गया। विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचीं महिलाओं ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को राखी बांधी। CM साय ने महतारी वंदन योजना, लखपति दीदी, ड्रोन दीदी और ई-रिक्शा जैसी पहलों का उल्लेख करते हुए महिला सशक्तिकरण को विकसित छत्तीसगढ़ की आधारशिला बताया।
रायपुर संभाग
Raksha Bandhan: आरंग में रक्षाबंधन की धूम, भाई-बहनों के अटूट प्रेम से सजा पर्व
Raksha Bandhan: आरंग शहर सहित विकासखंड के गांवों में रक्षाबंधन का पर्व उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की। बाजारों में राखी, मिठाई और पूजा सामग्री की दुकानों पर दिनभर भीड़ रही। वर्षों बाद भाई-बहनों के मिलन से कई परिवारों में भावुक और खुशनुमा माहौल देखने को मिला।
राज्य सरकार
स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल डेका ने नेत्रहीन छात्राओं को दी स्मार्ट स्टिक, बढ़ेगी आत्मनिर्भरता
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका ने लोकभवन में नेशनल एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड, रायपुर द्वारा संचालित प्रेरणा गुरुकुलम विद्या पीठम की नेत्रहीन छात्राओं को स्मार्ट स्टिक प्रदान की। यह स्मार्ट स्टिक छात्राओं के लिए सुरक्षित और आत्मनिर्भर आवागमन में उपयोगी साबित होगी।
राज्य सरकार
12 साल की उम्र में बने लेखक, दिव्यांश की पुस्तक का राज्यपाल ने किया विमोचन
रायपुर के 12 वर्षीय छात्र मास्टर दिव्यांश सुल्तानिया ने कम उम्र में लेखन के क्षेत्र में खास उपलब्धि हासिल की है। राज्यपाल रमेन डेका ने शुक्रवार को दिव्यांश द्वारा लिखी पुस्तक ‘थॉट्स अबाउट गॉड’ का विमोचन किया। इस दौरान उन्होंने बाल लेखक के रचनात्मक प्रयास की सराहना करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
राज्य सरकार
रायपुर में नशामुक्त युवा अभियान का शुभारंभ, युवाओं ने ली नशे से दूर रहने की शपथ
रायपुर स्थित लोक भवन में नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान का राष्ट्रीय शुभारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया। राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मौजूदगी में युवाओं, छात्रों और विभिन्न संगठनों के सदस्यों ने हिस्सा लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से देशभर के युवाओं को संबोधित करते हुए नशे से दूर रहने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
राज्य सरकार
शुभारंभ : राज्यपाल ने कहा शबरी वाचनालय जनजातीय बेटियों के विकास का बनेगा केंद्र
राज्यपाल रमेन डेका ने वनवासी विकास समिति, छत्तीसगढ़ द्वारा स्थापित शबरी वाचनालय का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि यह वाचनालय जनजातीय बालिकाओं के अध्ययन, आत्मविकास और व्यक्तित्व निर्माण का मजबूत केंद्र बनेगा। राज्यपाल ने शिक्षा, संस्कार और सेवा के माध्यम से जनजातीय समाज के उत्थान के प्रयासों की सराहना की।
राज्य सरकार
शिक्षा की नई सौगात : रमेन डेका ने स्वामी आत्मानंद स्कूल को दिए 10 कंप्यूटर
राज्यपाल रमेन डेका ने अपने स्वेच्छानुदान मद से बस्तर के दरभा विकासखंड स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, मांझीगुडा चिंगपाल को 10 कंप्यूटर प्रदान किए। लोक भवन में कंप्यूटरों का औपचारिक हस्तांतरण किया गया, जिससे वनांचल क्षेत्र के विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा की बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
राज्य सरकार
सामूहिक योगाभ्यास : प्रदेशभर में योग की गूंज, मंत्री–सांसद–विधायक करेंगे योग दिवस कार्यक्रमों में सहभागिता
21 जून 2026 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस छत्तीसगढ़ में “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर भव्य रूप से मनाया जाएगा। राज्यभर में जिला मुख्यालयों से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित होंगे। राजधानी रायपुर में राज्यपाल, सरगुजा में मुख्यमंत्री सहित विभिन्न जिलों में मंत्री, सांसद और विधायक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
राज्य सरकार
डिजिटल क्रांति : एआई कौशल रथ और नई तकनीकी शिक्षा से संवरेगा प्रदेश के युवाओं का भविष्य
मुख्य अतिथि का संदेश: उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि, छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कहा कि तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) का उपयोग मानव कल्याण, ग्रामीण विकास और पर्यावरण संरक्षण के लिए होना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि AI चाहे जितनी उन्नत हो जाए, वह मानव बुद्धि, संवेदनशीलता और नैतिक मूल्यों का स्थान नहीं ले सकती।
रायपुर
जनजाति : दूरस्थ और पहाड़ी क्षेत्रों में शिक्षा की पहुंच बढ़ाने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए
राज्यपाल ने बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने, दूरस्थ और पहाड़ी क्षेत्रों में अधोसंरचना विकसित करने, छात्रावास सुविधाओं और शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उनका उद्देश्य विशेष पिछड़ी जनजातियों के बच्चों का सर्वांगीण विकास और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ना है।
राज्य सरकार
संदेश : सीए बनते हैं अर्थव्यवस्था और व्यवसाय के असली पथप्रदर्शक
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सीए छात्र सम्मेलन में कहा कि चार्टर्ड अकाउंटेंट केवल कर और लेखा विशेषज्ञ नहीं, बल्कि व्यवसायों के भरोसेमंद मार्गदर्शक होते हैं। उन्होंने लेखांकन को किसी भी व्यवसाय की रीढ़ बताया और कर प्रणाली को सरल बनाने पर जोर दिया ताकि नागरिकों, विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों को सुविधा मिल सके।