"स्वास्थ्य" के लिए 1373 परिणाम मिले
राज्य सरकार
TB Treatment: स्वास्थ्य विभाग की पहल से बदली जिंदगी, टीबी मुक्त होकर मिसाल बने विजय साहू
TB Treatment: महासमुंद जिले में टीबी उन्मूलन अभियान के तहत 305 ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त हो चुकी हैं। वार्ड क्रमांक-25 निवासी विजय साहू ने समय पर जांच, नियमित उपचार और स्वास्थ्य विभाग के मार्गदर्शन से टीबी बीमारी को मात दी। नशा छोड़कर स्वस्थ जीवन अपनाने वाले विजय अब लोगों को भी समय पर जांच और इलाज कराने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
सेहत
World Suicide Prevention Day: जिला जेल में मानसिक स्वास्थ्य कार्यशाला, बंदियों को आत्महत्या रोकथाम की दी जानकारी
World Suicide Prevention Day: महासमुंद जिला जेल में विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर मानसिक स्वास्थ्य कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें 110 बंदियों को तनाव प्रबंधन, आत्महत्या के संकेतों और मानसिक समस्याओं से निपटने की जानकारी दी गई। 15 बंदियों को विशेष उपचार के लिए चिन्हित किया गया।
गरियाबंद
CG Breaking News: गरियाबंद के निजी क्लीनिक में युवक की मौत पर बवाल, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप, स्वास्थ्य विभाग ने बैठाई जांच
Chhattisgarh Breaking News: गरियाबंद के मैनपुर में 26 वर्षीय युवक डिगने यादव की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने निजी क्लीनिक पर गलत इलाज का आरोप लगाया है, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने जांच शुरू कर दी है।
सुकमा
Sukma News : स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल, बीमार महिला को खाट पर ले जाने का वीडियो वायरल
Sukma News: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से स्वास्थ्य सुविधाओं की जमीनी हकीकत दिखाने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिले के एलंपल्ली गांव में एक बीमार महिला को अस्पताल पहुंचाने के लिए उसके परिजनों को खाट का सहारा लेना पड़ा। बताया जा रहा है कि समय पर वाहन नहीं मिलने के कारण परिवार के लोगों ने खाट को ही अस्थायी एंबुलेंस बना लिया।
महासमुंद
Eye Donation Awareness Program: कोमाखान में स्वास्थ्य विभाग ने मनाया नेत्रदान जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों को दी गई जानकारी
Eye Donation Awareness Program: महासमुंद के कोमाखान में 41वें राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़े के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्वास्थ्य विभाग ने विद्यार्थियों को नेत्रदान के महत्व, कॉर्निया दान की प्रक्रिया और इसके सामाजिक लाभों की जानकारी दी। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नेत्रदान के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।
राज्य सरकार
Atal Arogya Lab: रायगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को मिली रफ्तार, अटल आरोग्य लैब में 25 हजार से ज्यादा जांच
Atal Arogya Lab: रायगढ़ के किरोड़ीमल जिला चिकित्सालय की अटल आरोग्य लैब में 134 प्रकार की जांच निःशुल्क उपलब्ध हैं। बीते दो महीनों में 6,044 मरीजों की 25,835 जांचें की गईं। डिजिटल रिपोर्ट की सुविधा से मरीजों का समय और स्वास्थ्य खर्च दोनों बच रहे हैं।
तकनीक
AIIMS Bhopal: एम्स भोपाल की नई पहल, अब व्हाट्सऐप पर मिलेंगी 5 बड़ी स्वास्थ्य सेवाएं
AIIMS Bhopal: एम्स भोपाल ने मरीजों की सुविधा के लिए व्हाट्सऐप आधारित डिजिटल सेवा शुरू की है। अब OPD अपॉइंटमेंट, लैब रिपोर्ट, डिस्चार्ज समरी, जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र और अस्पताल की जानकारी घर बैठे मोबाइल पर मिल सकेगी।
सरकारी सूचना
NHM Score : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत संविदा भर्ती की कौशल परीक्षा के प्राप्तांक जारी
NHM Score: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संविदा भर्ती की कौशल परीक्षा के प्राप्तांक जारी कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी महासमुंद जिला वेबसाइट और CMHO कार्यालय के सूचना पटल पर अपने अंक देख सकते हैं।
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई
Swine flu strikes: खैरागढ़ में 4 साल का बच्चा H1N1 पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग ने शुरू किया घर-घर सर्वे
Swine flu strikes: खैरागढ़ जिले के छुईखदान क्षेत्र में स्वाइन फ्लू (H1N1) का मामला सामने आया है। नगर के वार्ड नंबर 9 स्थित कन्डरापारा निवासी चार वर्षीय कन्हैया चंद्राकर की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बच्चे का फिलहाल राजनांदगांव के संजीवनी अस्पताल में उपचार चल रहा है। मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है।
शिक्षा
Chhattisgarh PTI Recruitment: 45 हजार स्कूलों पर सिर्फ 2,800 पीटीआई, 15 दिन की ऑनलाइन ट्रेनिंग के भरोसे बच्चों का खेल और स्वास्थ्य
Chhattisgarh PTI Recruitment: छत्तीसगढ़ के 45 हजार से अधिक सरकारी स्कूलों में केवल 2,800 नियमित व्यायाम शिक्षक कार्यरत बताए गए हैं। नई भर्ती के स्थान पर सहायक शिक्षकों को 15 दिन का ऑनलाइन प्रशिक्षण देने की तैयारी और भर्ती से 154 पद हटाए जाने के आरोपों से बीपीएड-एमपीएड अभ्यर्थियों में नाराजगी बढ़ गई है।
रायपुर संभाग
Newborn Baby Found : मंदिर परिसर में मिला नवजात शिशु, स्वास्थ्य केंद्र में सुरक्षित
Newborn Baby Found: मंदिर हसौद के मोनेट मार्ग स्थित मंदिर परिसर में एक नवजात शिशु मिला। पुलिस ने बच्चे को सुरक्षित स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसकी देखभाल की जा रही है। पुलिस बच्चे के माता-पिता और परिजनों की तलाश कर रही है।
राज्य सरकार
रायपुर में नेत्रदान प्रक्रियाओं पर राज्य स्तरीय कार्यशाला, 100 से अधिक स्वास्थ्यकर्मियों ने लिया प्रशिक्षण
रायपुर में क्षेत्रीय नेत्र अनुसंधान संस्थान और नेत्र रोग विभाग द्वारा नेत्रदान प्रक्रियाओं पर राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें 32 जिलों से 100 से अधिक नेत्र सहायक अधिकारियों एवं सहायक नेत्रदान अधिकारियों ने हिस्सा लिया। प्रतिभागियों को नेत्रदान, काउंसलिंग, कॉर्निया प्राप्ति, संरक्षण, परिवहन और दस्तावेजीकरण का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।