"ED" के लिए 5050 परिणाम मिले
राष्ट्रीय
एयरबैग ने बचाई जान : सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ बीजेपी अध्यक्ष किरण सिंहदेव घायल, ललितपुर में ट्रक से टकराई कार
छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और जगदलपुर विधायक किरण सिंहदेव उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में सड़क हादसे में घायल हो गए। बागेश्वर धाम से लौटते समय उनकी इनोवा कार NH-44 पर खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में उन्हें कमर में गंभीर चोट आई है, जिसके बाद उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
राष्ट्रीय
किसान आंदोलन : बस के सामने डटीं महिला ACP, साहस का वीडियो वायरल
भोपाल में किसान आंदोलन के दौरान किसानों ने पुलिस की बैरिकेडिंग में खड़ी बस को हटाने की कोशिश की। इस दौरान ACP मोनिका शुक्ला बस और प्रदर्शनकारियों के बीच खड़ी हो गईं। उनके साहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मांगों पर सरकार से आश्वासन मिलने के बाद किसानों ने आंदोलन समाप्त कर दिया।
महासमुंद
न्यायालय के आदेश के बाद भी नहीं रुका काम, शासकीय भूमि पर निर्माण को लेकर विवाद
बसना विकासखंड के ग्राम कोटेनदरहा में शासकीय आम रास्ते पर कथित अतिक्रमण का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि तहसील न्यायालय के स्थगन आदेश के बावजूद निर्माण कार्य जारी रहा। प्रशासन ने मामले में जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
शिक्षा
शिक्षा से ही राष्ट्र का विकास संभव, मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में बोले विधायक सिन्हा
महासमुंद विधानसभा क्षेत्र के 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों का विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने सम्मान किया। उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का संदेश देते हुए कहा कि आज के विद्यार्थी ही देश के भविष्य के निर्माता हैं।
कोल्हान नाला उफान पर, नारा-नवागांव मार्ग बंद
लगातार बारिश के कारण कोल्हान नाला उफान पर आ गया, जिससे नारा-नवागांव मार्ग पूरी तरह बंद हो गया। सड़क बंद होने से भानसोज क्षेत्र के दर्जनों गांवों का आवागमन प्रभावित हुआ है। ग्रामीणों को लंबा वैकल्पिक रास्ता तय करना पड़ रहा है, वहीं अजंता पेपर मिल परिसर में भी बाढ़ का पानी घुसने से कर्मचारियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।
क्रिकेट
RCB ने रचा इतिहास, बनी 300 मिलियन डॉलर ब्रांड वैल्यू वाली दुनिया की पहली क्रिकेट टीम
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने नया इतिहास रचते हुए 312 मिलियन डॉलर की ब्रांड वैल्यू हासिल की है और वह 300 मिलियन डॉलर से अधिक मूल्य वाली दुनिया की पहली क्रिकेट टीम बन गई है। वहीं, IPL की बिजनेस वैल्यू बढ़कर 20.6 अरब डॉलर पहुंच गई है, जिससे इसकी वैश्विक खेल लीग के रूप में मजबूत पहचान और बढ़ गई है।
धमतरी
धमतरी में नाबालिग वाहन चालकों पर पुलिस की सख्ती, अभिभावकों को दी चेतावनी
धमतरी पुलिस ने नाबालिगों के वाहन चलाने पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत अभिभावकों को बुलाकर उन्हें कानूनी प्रावधानों और बच्चों की सुरक्षा को लेकर जागरूक किया जा रहा है। पुलिस ने 36 स्कूलों में पहुंचकर 10,301 छात्र-छात्राओं को यातायात नियम, साइबर सुरक्षा और नशामुक्ति की जानकारी दी है।
रायगढ़
जंगलों से गांव तक पहुंचे हाथी : रात में गांव पहुंच रहा हाथियों का दल, राइस मिल में घुसकर खाया धान
रायगढ़ जिले के छाल, बोरो, धरमजयगढ़ और कापू वन क्षेत्रों में हाथियों की गतिविधियां बढ़ गई हैं। औरानारा गांव की एक राइस मिल में लगातार दूसरी रात हाथी घुसकर धान खा गया और बाउंड्रीवाल तोड़ दी।
बालोद
स्वीकृति के बाद भी सड़क अधूरी : एक साल बीता, ग्रामीणों ने सड़क पर धान रोपकर जताया विरोध
बालोद जिले के भैसबोड़ गांव में 16.15 लाख रुपये की स्वीकृत सड़क का निर्माण एक साल बाद भी शुरू नहीं हो सका है। सड़क की खराब हालत और बारिश में बढ़ती परेशानी से नाराज ग्रामीणों ने अनोखे तरीके से विरोध जताते हुए सड़क पर धान की रोपाई की। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द सड़क निर्माण शुरू कराने की मांग की है।
धमतरी
बारिश बनी परेशानी : धमतरी के स्कूलों में भरा पानी, जलभराव के चलते नगरी ब्लॉक के स्कूलों में छुट्टी
धमतरी जिले में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। नगरी ब्लॉक के कई स्कूलों में पानी भरने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है। गुजरा स्कूल का वीडियो सामने आया है, जिसमें बच्चे घुटनों तक पानी से गुजरते नजर आ रहे हैं। प्रशासन ने लोगों से जलभराव वाले क्षेत्रों में सावधानी बरतने की अपील की है
महासमुंद
करोड़ों खर्च, फिर भी राहत नहीं, बागबाहरा अंडरब्रिज में भरा पानी
बागबाहरा के नवागांव वार्ड क्रमांक 10 में रेलवे द्वारा बनाया गया अंडरब्रिज बारिश के बाद जलमग्न हो गया। जल निकासी की खराब व्यवस्था के कारण सड़क मार्ग बाधित हुआ और लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय नागरिकों ने रेलवे प्रशासन से अंडरब्रिज और टीन शेड की खामियों को दूर कर स्थायी समाधान की मांग की है।
धर्म
खास सुविधा : महाकाल के भक्तों को मिलेगा इडली-सांभर का प्रसाद, नई व्यवस्था शुरू
मंदिर अन्नक्षेत्र में श्रद्धालुओं के लिए नई व्यवस्था शुरू की गई है। अब हर मंगलवार और शुक्रवार को पारंपरिक भोजन के साथ दक्षिण भारतीय व्यंजनों का प्रसाद भी दिया जाएगा। मंगलवार को इडली, सांभर, पोंगल और शुक्रवार को पुलिहरा, रसम, पायसम जैसे व्यंजन परोसे जाएंगे। सावन माह में भक्तों के लिए फलाहारी प्रसाद की भी व्यवस्था की जाएगी।