ताज़ा खबरें
10467 समाचार
बिलासपुर
महतारी वंदन योजना में फर्जीवाड़ा, 11 अपात्र महिलाओं से होगी 1.24 लाख की वसूली
बिलासपुर के बिल्हा ब्लॉक में महतारी वंदन योजना के 11 अपात्र हितग्राही सामने आए हैं। जांच में इनके परिवारों में शासकीय सेवा से जुड़े होने की जानकारी मिली। अब योजना के तहत मिली 1.24 लाख रुपए की राशि की वसूली की जाएगी। समय पर राशि जमा नहीं करने पर संबंधित कर्मचारियों के वेतन से रिकवरी होगी।
तकनीक
7400mAh बैटरी और Snapdragon प्रोसेसर, OnePlus 15R पर ऑफर
OnePlus 15R के 12GB+256GB वेरिएंट पर ₹3,000 का बैंक डिस्काउंट मिल रहा है। ऑफर के बाद फोन ₹56,999 में खरीदा जा सकता है। फोन में 7400mAh बैटरी, Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर और 165Hz AMOLED डिस्प्ले जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
शिक्षा
नकल के आरोप में पूरे सेमेस्टर की परीक्षा रद्द करने का मामला, हाई कोर्ट ने केंद्रीय विश्वविद्यालय को सजा की समीक्षा करने के दिए निर्देश
गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय की MSW छात्रा कनक सोनी के हाथ पर कथित अक्षर मिलने के बाद उसका पूरा सेकंड सेमेस्टर निरस्त कर दिया गया था। छात्रा ने इस कार्रवाई को हाई कोर्ट में चुनौती दी। कोर्ट ने कहा कि सामग्री का मौजूद होना और उसका परीक्षा में वास्तविक इस्तेमाल होना अलग-अलग बातें हैं।
बेमेतरा
पुलिस ने महिला को मृत मान कमरे में लगाया ताला, दो घंटे बाद जिंदा मिली तो मचा हड़कंप
जिला मुख्यालय के वार्ड नंबर-7 स्थित परशुराम चौक में सामने आई एक घटना ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि फांसी लगाने की कोशिश करने वाली महिला को पुलिसकर्मियों ने मौके पर ही मृत मान लिया और कमरे में ताला लगाकर चले गए। करीब दो घंटे बाद पंचनामा करने पहुंची पुलिस ने जब ताला खुलवाया, तो महिला जिंदा मिली।
राज्य सरकार
चमोली सुरंग हादसे में कोंडागांव के 4 श्रमिकों की मौत, CM साय ने दी आर्थिक सहायता
उत्तराखंड के चमोली में निर्माणाधीन सुरंग में पानी भरने की घटना में कोंडागांव जिले के चार श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि दो श्रमिक घायल हुए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये और घायल श्रमिकों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं। मृत श्रमिकों के पार्थिव शरीर कोंडागांव लाए गए, जहां परिजनों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया।
अंबिकापुर (सरगुजा)
सरगुजा की मशहूर कलाकार सोनाबाई की विरासत संकट में, संग्रहालय पर वर्षों से ताला
सरगुजा की प्रसिद्ध भित्तिचित्र कलाकार सोनाबाई की कला अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया तक पहचान बना चुकी है, लेकिन उनके गांव पुहपुटरा में उनकी विरासत संरक्षण के अभाव में उपेक्षित है। करीब 15 लाख रुपये की लागत से बना संग्रहालय वर्षों से बंद पड़ा है।
राष्ट्रीय
जयपुर में CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका के साथ मारपीट, स्कूल निरीक्षण पर ग्रामीणों ने जताया विरोध
जयपुर के रामपुरा-कंवरपुरा गांव में सरकारी स्कूल का निरीक्षण करने पहुंची CJP टीम का ग्रामीणों ने विरोध किया। विवाद बढ़ने पर धरना शुरू हो गया। CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका ने मारपीट, पथराव और गाड़ियों के शीशे तोड़े जाने के आरोप लगाए हैं।
महासमुंद
87 हज़ार का बिल बकाया होने पर काट दी बिजली, तो कर्मचारी पर हमला, पुलिस ने दर्ज की FIR
बसना के बंसुला डीपा में ₹87,241 का बिजली बिल बकाया होने पर कनेक्शन काटे जाने के बावजूद कथित तौर पर अवैध तरीके से बिजली का उपयोग किया जा रहा था। जांच के लिए पहुंची CSPDCL की टीम को मीटर की सील कटी और सीधे तार जोड़कर बिजली उपयोग किए जाने का मामला मिला। कार्रवाई के दौरान उपभोक्ता के बेटे पर JE और कर्मचारियों से गाली-गलौज, धमकी और सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप है।
राज्य सरकार
मुंगेली के बैतलपुर में खुला नया आंगनबाड़ी केंद्र, महिलाओं और बच्चों को गांव में ही मिल रही पोषण-स्वास्थ्य सेवाएं
मुंगेली जिले के ग्राम बैतलपुर में नवनिर्मित आंगनबाड़ी भवन शुरू होने से महिलाओं और बच्चों को अब गांव में ही पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक शिक्षा की सुविधाएं मिल रही हैं। 11.69 लाख रुपये की लागत से बने इस भवन से करीब 2 किलोमीटर दूर जाने की परेशानी खत्म हुई है। केंद्र के माध्यम से गर्भवती महिलाओं, नवजात शिशु और बच्चों को नियमित सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
खेल
भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से दी मात, अब 22 अगस्त को दूसरे राउंड में उतरेगी टीम इंडिया
भारत ने एफआईएच मेंस हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान को 5-3 से हराकर दूसरे राउंड में जगह बना ली है। टीम इंडिया अब 22 अगस्त को पूल E में अपना अगला मुकाबला खेलेगी।
रायपुर संभाग
गरियाबंद में तांत्रिक-अंधविश्वास के नाम पर ठगी, नींबू और जादू-टोने का डर दिखाकर महिला से 18,500 ठगे
गरियाबंद जिले के जड़जड़ा गांव में दो अज्ञात लोगों ने तांत्रिक क्रिया, टोने-टोटके और बच्चों की बीमारी का डर दिखाकर एक महिला से 18,500 रुपये ठग लिए। आरोपी खुद को पति-पत्नी बताकर घर पहुंचे थे। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है।
खेल
भारतीय महिला हॉकी टीम का दमदार प्रदर्शन, टॉप-8 में बनाई जगह
भारतीय महिला हॉकी टीम ने वर्ल्ड कप 2026 के पूल-डी में अजेय रहते हुए टॉप-8 में जगह बना ली। इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबला 0-0 से ड्रॉ रहा। अब भारत का सामना अगले दौर में नीदरलैंड और ऑस्ट्रेलिया से होगा।