ताज़ा खबरें
10467 समाचार
जांजगीर-चांपा
अकलतरा में कपड़ा दुकान में लगी आग, पुलिस ने 14 लोगों को सुरक्षित निकाला
अकलतरा थाना क्षेत्र में देर रात एक कपड़ा दुकान में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग तेजी से फैल रही थी और दुकान के ऊपर बने मकानों तक पहुंचने का खतरा बना हुआ था। समय रहते अकलतरा पुलिस ने मोर्चा संभाला और पांच परिवारों के 14 सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकालकर बड़ी जनहानि टाल दी।
राष्ट्रीय
पैलेट गन से बिना वर्दी पुलिस कार्रवाई तक होगी जांच, सुप्रीम कोर्ट ने बनाई पांच सदस्यीय कमेटी
जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शन के दौरान कथित पुलिस ज्यादती और हिंसा की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट ने पांच सदस्यीय उच्चस्तरीय समिति बनाई है। समिति पैलेट गन, लाठीचार्ज, बिना वर्दी कार्रवाई, महिला प्रदर्शनकारियों के उत्पीड़न तथा सुरक्षाकर्मियों के विरुद्ध हुई कथित हिंसा की जांच करेगी।
कोंडागांव
विश्रामपुरी में इंजेक्शन लगने के बाद महिला की मौत, लैब टेक्नीशियन पर लगे गंभीर आरोप
जिले के विश्रामपुरी क्षेत्र में इंजेक्शन लगाए जाने के बाद एक महिला की तबीयत बिगड़ने और मौत होने का गंभीर मामला सामने आया है। मृतका की पहचान ग्राम पिटेचुआ कोटवारपारा निवासी 32 वर्षीय मिथिला नेताम के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, 18 अगस्त की सुबह मिथिला की तबीयत खराब थी।
ग्लैमर
खूबसूरत दिखने के चक्कर में न करें ये 5 गलतियां, समय से पहले बूढ़ी दिख सकती है त्वचा
खूबसूरत और जवां त्वचा के लिए सिर्फ महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स काफी नहीं हैं। सनस्क्रीन न लगाना, उम्र के अनुसार स्किनकेयर न बदलना, ज्यादा पाउडर लगाना और आंखों के आसपास की त्वचा को नजरअंदाज करना समय से पहले एजिंग के संकेत बढ़ा सकता है।
राष्ट्रीय
भारत ब्रिक्स की अध्यक्षता में जन-केंद्रित जलवायु कार्रवाई को बढ़ावा दे रहा है: प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि भारत ब्रिक्स की अध्यक्षता में जन-केंद्रित जलवायु कार्रवाई, मिशन लाइफ और हरित विकास को बढ़ावा दे रहा है।
राज्य सरकार
बस्तर में बदलाव की नई तस्वीर, सेवा डेरा से महिलाओं को मिलेगा रोजगार
ग्राम पंचायत कामानार के सेवा डेरा का निरीक्षण कर सीईओ खन्ना ने ग्रामीणों को एक ही स्थान पर शासकीय सेवाएं उपलब्ध कराने की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। महिलाओं के इमली और महुआ लड्डू प्रसंस्करण इकाई के प्रस्ताव पर भी सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया।
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
शराब के नशे में सांप को गले में डालकर घूमता रहा ग्रामीण, डसने के बाद अस्पताल से गायब
गौरेला थाना क्षेत्र के भदौरा गांव में एक ग्रामीण की लापरवाही का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। शराब के नशे में उसने एक जहरीले सांप को पकड़कर अपने गले में लपेट लिया और काफी देर तक गांव की गलियों में घूमता रहा। इसी दौरान सांप ने उसे कई बार डस लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।
रायगढ़
रायगढ़ में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, गांजा और नशीले इंजेक्शन-टैबलेट के साथ चार आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़ में पुलिस ने नशे के खिलाफ दो अलग-अलग कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। लैलूंगा में तीन आरोपियों से 3.3 किलो गांजा और कोतवाली क्षेत्र में एक युवक से नशीले इंजेक्शन व टैबलेट बरामद किए गए।
अंबिकापुर (सरगुजा)
सरगुजा के छात्रावासों की बदहाल तस्वीर, छत टपकी तो बेड हटाकर सोए छात्र
सरगुजा जिले के आदिवासी छात्रावासों में बदहाल व्यवस्थाओं का मामला सामने आया है। 12 से अधिक हॉस्टल और आश्रमों में बारिश के दौरान छत से पानी टपकने की शिकायत है। कुन्नी छात्रावास में विद्यार्थी बिस्तर हटाकर रात गुजारने को मजबूर हैं, जबकि रसोई की सफाई और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।
केंद्र सरकार
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई मजबूती, समुद्री सुरक्षा पर अहम समझौता
भारत और जापान ने रक्षा सहयोग को और मजबूत करने पर सहमति जताई है। नई दिल्ली में राजनाथ सिंह और जापान के रक्षा मंत्री शिंजीरो कोइजुमी की बैठक में समुद्री सुरक्षा, रक्षा तकनीक और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई। दोनों देशों ने समुद्री सुरक्षा सहयोग को लेकर एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर भी किए।
राष्ट्रीय
नई दिल्ली में मिशन कर्मयोगी डेवलपमेंट ऑफिसर्स का दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन शुरू
नई दिल्ली में शुरू हुए दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में मिशन कर्मयोगी के तहत स्वास्थ्य क्षेत्र में क्षमता निर्माण और संस्थागत सहयोग मजबूत करने पर चर्चा हो रही है।
अर्थव्यवस्था
सोना-चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल, चांदी 2.38 लाख और सोना 1.57 लाख रुपए पहुंचा
देश में 20 अगस्त को सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, एक किलो चांदी का भाव 9,260 रुपए बढ़कर 2.38 लाख रुपए हो गया। वहीं, 24 कैरेट सोने की कीमत में 3,519 रुपए की तेजी आई और इसका भाव 1.57 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।