Sunday, 26 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
ताज़ा खबरें 5338 समाचार
मनोरंजन
बॉलीवुड को अलविदा : बिजनेस टायकून की पत्नी बनीं गायत्री जोशी, अब जीती हैं शाही जिंदगी
गायत्री जोशी ने मॉडलिंग और ब्यूटी पेजेंट्स से अपने करियर की शुरुआत की और स्वदेश से बॉलीवुड में डेब्यू कर रातोंरात लोकप्रिय हो गईं। शाहरुख खान के साथ उनकी जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया, लेकिन पहली ही फिल्म की सफलता के बाद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला कर लिया। साल 2005 में उन्होंने बिजनेसमैन विकास ओबेरॉय से शादी की और अब वह परिवार के साथ एक निजी और लग्जरी लाइफ जी रही हैं।
कीर्तिमान न्यूज 09 May 2026
बिलासपुर
सख्त फैसला : हॉस्टल प्रशासन का छात्रों को 48 घंटे की डेडलाइन, बढ़ी चिंता
गुरु घासीदास विश्वविद्यालय, बिलासपुर के वीर सावरकर बालक छात्रावास प्रशासन ने एक नया आदेश जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि सत्र 2025-26 की परीक्षाएं समाप्त होने के बाद छात्रों को 48 घंटे के भीतर हॉस्टल खाली करना होगा। यह निर्देश चीफ वार्डन और असिस्टेंट वार्डन की सहमति से जारी किया गया है। आदेश के अनुसार, छात्रों को छात्रावास छोड़ते समय अपनी सभी निजी सामग्री साथ ले जानी होगी। साथ ही, कमरा खाली करने से पहले केयरटेकर से कमरे का सामान सत्यापित कराना और मेस वेंडर से “नो ड्यूज” प्रमाणपत्र लेना अनिवार्य होगा। सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद ही छात्रों को हॉस्टल छोड़ने की अनुमति दी जाएगी।
कीर्तिमान डेस्क 09 May 2026
सुशासन तिहार : जरूरतमंदों तक पहुंच रही योजनाओं की सौगात जशपुर में जनसमस्या निवारण
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में आयोजित “सुशासन तिहार 2026” के तहत के जशपुर जिला ग्राम सिमड़ा में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 4 हितग्राहियों को पक्के मकानों की चाबी सौंपी गई। लाभान्वित परिवारों ने मुख्यमंत्री एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार जताते हुए कहा कि अब उन्हें सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर मिला है। सुशासन तिहार के माध्यम से शासन की योजनाओं का लाभ सीधे जरूरतमंदों तक पहुंच रहा है।
कीर्तिमान डेस्क 09 May 2026
मनोरंजन
‘द शीप डिटेक्टिव्स : भेड़ों ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री, ह्यू जैकमैन की फिल्म ने इमोशन और सस्पेंस से जीता दिल
द शीप डिटेक्टिव्स एक अनोखी मर्डर मिस्ट्री फिल्म है, जिसमें भेड़ें अपने मालिक की मौत की गुत्थी सुलझाती नजर आती हैं। ह्यू जैकमैन स्टारर इस फिल्म में इमोशन, कॉमेडी और सस्पेंस का शानदार मिश्रण देखने को मिलता है। निर्देशक काइल बाल्डा ने भेड़ों को संवेदनशील और समझदार तरीके से पेश किया है, जो फिल्म को बाकी मिस्ट्री फिल्मों से अलग बनाता है। शानदार विजुअल्स, भावुक कहानी और फैमिली एंटरटेनमेंट के कारण यह फिल्म दर्शकों का दिल जीतने में सफल रहती है।
कीर्तिमान नेटवर्क 09 May 2026
छत्तीसगढ़
स्कूल में धर्मांतरण : प्रधान पाठक निलंबित,  थाने में भी केस दर्ज
जांजगीर-चांपा के बलौदा स्थित पीएमश्री कन्या प्राथमिक शाला की प्रधान पाठक लक्ष्मी देवी भारद्वाज को कथित धर्मांतरण और धार्मिक गतिविधियों के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। ग्रामीणों ने शिकायत की थी कि स्कूल में बच्चों को ईसाई धार्मिक बातें सिखाई जा रही थीं और हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ भड़काया जा रहा था। डीईओ ने जवाब असंतोषजनक मिलने पर कार्रवाई की। वहीं बलौदा थाना में भी बीएनएसएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
कीर्तिमान ब्यूरो 09 May 2026
क्रिकेटर : मैदान के बाद अब टीवी पर धमाल मचाएंगे रोहित शर्मा, नए रियलिटी शो में दिखेगा हिटमैन का मजेदार अंदाज
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा अब क्रिकेट के मैदान के बाद टीवी और OTT की दुनिया में नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। हाल ही में उनके नए शो का टीजर रिलीज हुआ, जिसमें उनका मजेदार और कॉमिक अंदाज देखने को मिला। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह शो एंटरटेनमेंट और रियलिटी बेस्ड फॉर्मेट पर आधारित हो सकता है। हालांकि शो का नाम और रिलीज डेट अभी आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आई है, लेकिन फैंस के बीच इसे लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
कीर्तिमान नेटवर्क 09 May 2026
नारायणपुर
जनसेवा की मिसाल : ITBP जवानों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से तैयार किया टिकाऊ पुल
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर-बस्तर स्थित दुर्गम अबूझमाड़ क्षेत्र में आईटीबीपी की 38वीं बटालियन ने स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से लगभग 60 मीटर लंबा मजबूत लकड़ी और बांस का पुल बनाया है। यह पुल ओरछा थाना क्षेत्र के पास कुड़मेल गांव में तैयार किया गया है, जिससे क्षेत्र में आवागमन की बड़ी समस्या काफी हद तक दूर हो गई है। इस निर्माण कार्य में आईटीबीपी जवानों ने स्थानीय संसाधनों का उपयोग करते हुए ग्रामीणों के साथ मिलकर काम किया, जिससे सुरक्षा बल और समुदाय के बीच सहयोग और विश्वास और मजबूत हुआ। पुल को इतना टिकाऊ बनाया गया है कि इससे पैदल यातायात के साथ-साथ मोटरसाइकिल भी सुरक्षित रूप से गुजर सकती है।
कीर्तिमान डेस्क 09 May 2026
दुर्ग संभाग
सुशासन तिहार : 436 आवेदन पहुंचे, 157 समस्याओं का मौके पर समाधान
सुशासन तिहार 2026 के तहत दुर्ग के ग्राम ढौर में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में 436 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 157 का मौके पर समाधान किया गया। कलेक्टर अभिजीत सिंह ने नवोदय विद्यालय में चयनित 5 बच्चों को सम्मानित किया, जबकि विधायक डोमनलाल कोर्सेवाडा ने हितग्राहियों को पीएम आवास की चाबियां, जॉब कार्ड और स्वामित्व प्रमाण पत्र वितरित किए।
कीर्तिमान ब्यूरो 09 May 2026
सेहत
बांग्लादेश : खसरे का भयानक प्रकोप,खसरा बना जानलेवा संकट, हजारों मासूम अस्पतालों में भर्ती, स्वास्थ्य व्यवस्था पर भारी दबाव
बांग्लादेश में खसरा का प्रकोप गंभीर स्वास्थ्य संकट बन गया है। हजारों बच्चे संक्रमित होकर अस्पतालों में भर्ती हैं और स्वास्थ्य व्यवस्था पर भारी दबाव देखा जा रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार, कम टीकाकरण, जागरूकता की कमी और शुरुआती लक्षणों की अनदेखी संक्रमण फैलने की बड़ी वजह है।खसरा एक अत्यधिक संक्रामक वायरल बीमारी है, जिसके लक्षणों में तेज बुखार, खांसी, आंखों में लालिमा और शरीर पर लाल दाने शामिल हैं। डॉक्टरों ने समय पर टीकाकरण, साफ-सफाई और संक्रमित लोगों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी है। वहीं सरकार और स्वास्थ्य एजेंसियां टीकाकरण अभियान तेज कर संक्रमण रोकने की कोशिश में जुटी हैं।
कीर्तिमान नेटवर्क 09 May 2026
रायपुर
योजनाओं का लाभ : सुशासन तिहार के अंतर्गत जनसमस्या निवारण का आयोजन
सरसीवा तहसील के ग्राम पंचायत झुमका में ‘सुशासन तिहार’ के अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा शामिल हुए। शिविर में 2310 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 272 का तत्काल निराकरण किया गया। किसानों को ट्रैक्टर अनुदान, बोर खनन सहायता, राशन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, आयुष्मान कार्ड तथा अन्य विभागीय लाभ वितरित किए गए।
कीर्तिमान डेस्क 09 May 2026
दुर्ग
VIDEO वायरल होते ही पटवारी सस्पेंड : जमीन बंटवारे के बदले लिए 45 हजार रुपए, जांच में खुद कबूली रकम लेने की बात
दुर्ग जिले के अहिवारा में जमीन बंटवारे के बदले 45 हजार रुपए लेने के आरोप में पटवारी लेकेश्वर सिंह ठाकुर को निलंबित कर दिया गया। वायरल वीडियो और जांच में रिश्वत लेने की पुष्टि हुई।
कीर्तिमान ब्यूरो 09 May 2026
खेल
टी 20 टीम में बदलाव की आहट : श्रेयस अय्यर की कप्तानी की चर्चा तेज, सूर्यकुमार की भूमिका पर सस्पेंस
भारतीय टी20 टीम की कप्तानी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं, जिसमें श्रेयस अय्यर के नाम को संभावित विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार चयनकर्ता भविष्य के लिए एक स्थायी कप्तान की तलाश में हैं, हालांकि सूर्यकुमार यादव को कप्तानी से हटाने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।श्रेयस अय्यर को उनके आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में सफल कप्तानी अनुभव के कारण मजबूत दावेदार माना जा रहा है। वहीं सूर्यकुमार यादव ने भी अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और नेतृत्व से टीम में अच्छा प्रदर्शन किया है। फिलहाल यह पूरा मामला अटकलों और संभावनाओं पर आधारित है, और अंतिम फैसला बीसीसीआई व चयन समिति पर निर्भर करेगा।
कीर्तिमान नेटवर्क 09 May 2026
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें