ताज़ा खबरें
5334 समाचार
लाइफ स्टाइल
ओप्पा कल्चर : क्यों दुनियाभर की लड़कियां हो रही हैं कोरियन बॉयफ्रेंड्स की दीवानी, जानिए क्या है राज
ओप्पा कल्चर कोरियन ट्रेंड नहीं, बदलती हुई रिलेशनशिप सोच का प्रतीक है। आज की लड़कियां ऐसे पार्टनर चाहती हैं जो मजबूत होने के साथ-साथ संवेदनशील भी हों। अब रिश्तों में सिर्फ “हीरोइज़्म” नहीं, बल्कि इमोशनल सपोर्ट, केयर और सम्मान की अहमियत बढ़ चुकी है। शायद यही वजह है कि दुनियाभर की लड़कियां कोरियन बॉयफ्रेंड्स की तरफ आकर्षित हो रही हैं। अगर आपको लगता है कि यह क्रेज सिर्फ K-Drama या हैंडसम चेहरों तक सीमित है, तो ऐसा नहीं है। असल में लड़कियां उस व्यवहार और भावनात्मक जुड़ाव की दीवानी हैं, जो “ओप्पा” शब्द के पीछे छिपा है।
यानी आज के दौर में “परफेक्ट बॉयफ्रेंड” वही है जो सिर्फ स्मार्ट नहीं, बल्कि केयरिंग, समझदार और सम्मान देने वाला भी हो।
छत्तीसगढ़
पति निकला पत्नी का कातिल : रायपुर में पारिवारिक विवाद ने ली जान, गला घोंटकर की हत्या
रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में पति ने पारिवारिक विवाद के चलते अपनी पत्नी पार्वती साहू की गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना 28 अप्रैल की है, जिसके बाद आरोपी पति ललित उर्फ विक्की साहू फरार हो गया था। जांच के दौरान पुलिस को पति पर शक हुआ और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
रायगढ़
ऑपरेशन आघात : रेलवे स्टेशन के पास तीन तस्कर गिरफ्तार, 18 किलो गांजा बरामद
Raigarh में “ऑपरेशन आघात” के तहत पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास कार्रवाई करते हुए 18 किलो के करीब गांजा बरामद किया और ओडिशा के तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध भारी बैग के साथ स्टेशन परिसर में मौजूद हैं। जांच में बैगों से कपड़ों की जगह गांजा मिला। आरोपी ओडिशा के कंधमाल जिले से गांजा लेकर मध्य प्रदेश में सप्लाई करने जा रहे थे और रायगढ़ को ट्रांजिट पॉइंट के रूप में इस्तेमाल कर रहे थे।
छत्तीसगढ़
मुंबई में दोस्त की निर्मम हत्या कर फरार आरोपी रायपुर स्टेशन से गिरफ्तार, हावड़ा मेल से भागने की कोशिश नाकाम
मुंबई में दोस्त की अपहरण के बाद हत्या कर शव के टुकड़े करने वाला आरोपी आवेश मुस्तफा कर्णी रायपुर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया। वह हावड़ा मेल एक्सप्रेस से फरार होने की कोशिश कर रहा था, लेकिन रायपुर GRP की सतर्कता से उसे प्लेटफॉर्म नंबर 6 पर दबोच लिया गया और बाद में मुंबई पुलिस को सौंप दिया गया।
विदेश
हाई अलर्ट : बांग्लादेश में कट्टरपंथी गतिविधियों पर सुरक्षा अलर्ट, संभावित हमलों को लेकर एजेंसियां सतर्क
बांग्लादेश में हालिया खुफिया इनपुट्स के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने हाई अलर्ट जारी किया है, क्योंकि संसद भवन, सुरक्षा प्रतिष्ठानों और भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर संभावित हमलों की आशंका जताई गई है। रिपोर्टों के अनुसार, एक प्रतिबंधित चरमपंथी संगठन से जुड़े सदस्य की गिरफ्तारी के बाद जांच में कुछ अहम खुलासे हुए हैं, जिससे चिंता बढ़ी है। 2024 के राजनीतिक बदलाव और कानून-व्यवस्था से जुड़ी घटनाओं के बाद देश की सुरक्षा स्थिति को लेकर सवाल उठ रहे हैं। इसी बीच कुछ प्रतिबंधित संगठनों की गतिविधियों और कथित रूप से जेल से फरार कैदियों को लेकर भी चिंताएं सामने आई हैं।
16 मई को शनि जयंती और वट सावित्री व्रत का दुर्लभ संयोग, बन रहे 8 विशेष योग, जानें क्यों खास है यह दिन
16 मई 2026 का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास माना जा रहा है, क्योंकि इस दिन शनि जयंती, वट सावित्री व्रत, शनिश्चरी अमावस्या, दर्श अमावस्या और शनिवार का दुर्लभ संयोग एक साथ बन रहा है।
शिक्षा
सिर्फ 90 दिन की पढ़ाई और नौकरी की तैयारी! ये हैं भारत सरकार के सुपरहिट शॉर्ट टर्म कोर्स
भारत सरकार की स्किल इंडिया मिशन और प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (PMKVY) के तहत युवाओं के लिए 90 दिन के शॉर्ट टर्म कोर्स शुरू किए गए हैं, जिनका उद्देश्य कम समय में रोजगार योग्य स्किल उपलब्ध कराना है।
राजनीति
Tamil Nadu Live : विजय की TVK बहुमत के करीब, फ्लोर टेस्ट से तय होगा सीएम का भविष्य
तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर सस्पेंस गहराता जा रहा है। अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी टीवीके 108 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, लेकिन बहुमत के लिए उसे अभी सहयोगी दलों के समर्थन की जरूरत है। कांग्रेस, वाम दलों और वीसीके के समर्थन के दावों के बावजूद राज्यपाल ने अभी सरकार गठन की मंजूरी नहीं दी है। अब टीवीके फ्लोर टेस्ट के जरिए बहुमत साबित करने की तैयारी में जुटी है। दूसरी ओर डीएमके और एआईएडीएमके के संभावित राजनीतिक समीकरणों ने सत्ता संघर्ष को और रोमांचक बना दिया है। अगले 48 घंटे तमिलनाडु की राजनीति की दिशा तय करने वाले माने जा रहे हैं।
पश्चिम बंगाल : बड़ा राजनीतिक बदलाव सुभेंदु अधिकारी बने मुख्यमंत्री समारोह में नरेन्द्र मोदी , अमित शाह उपस्थित
सुभेंदु अधिकारी मुख्यमंत्री पद की शपथ ली और राज्य में पहली बार बीजेपी की सरकार बन गई है। कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में भव्य शपथ ग्रहण समारोह हुआ, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित असश h सहित कई बड़े नेता शामिल हुए और 5 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली।
सेहत
गर्मी में नींबू का विकल्प : स्वाद और सेहत के देसी उपाय
गर्मियों में नींबू की जगह इमली, कच्चा आम, आंवला, छाछ और सिरका जैसे प्राकृतिक विकल्प इस्तेमाल किए जा सकते हैं। ये न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाते हैं, बल्कि शरीर को ठंडक देने, डिहाइड्रेशन से बचाने और पाचन सुधारने में भी मदद करते हैं।
भारत
22 साल बाद जेल से राहत, सुप्रीम कोर्ट ने अनुच्छेद-142 के तहत दी जमानत; ओडिशा हाईकोर्ट का फैसला पलटा
सुप्रीम कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में ओडिशा में उम्रकैद की सजा काट रहे कैदी अर्जुन जानी उर्फ टुनटुन को जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया है। आरोपी पिछले 22 वर्षों से जेल में बंद था और उसकी सजा के खिलाफ दायर अपील लगभग 3157 दिनों की देरी से दाखिल होने के कारण ओडिशा हाईकोर्ट ने खारिज कर दी थी।
सेहत
नोरोवायरस का प्रकोप : क्रूज जहाज में फैला संक्रमण, यात्रियों को आइसोलेशन में रखा गया
कैरिबियन में कैरिबियन प्रिंसेस क्रूज जहाज** पर नोरोवायरस फैलने से 115 लोग संक्रमित हो गए हैं। जहाज में सवार 3,116 यात्रियों में से 102 यात्री और 13 क्रू मेंबर बीमार पाए गए। सभी संक्रमित लोगों को अलग रखा गया है और जहाज पर सफाई व सैनिटाइजेशन जारी है। CDC ने भी स्थिति पर नजर रखी है।