"ED" के लिए 5117 परिणाम मिले
जगदलपुर (बस्तर)
बड़ा प्रहार : NMDC प्लांट में जलाया गया 2.23 टन गांजा, 2.02 करोड़ की मादक सामग्री नष्ट
बस्तर पुलिस ने जगदलपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए NMDC प्लांट के फर्नेस में 2235 किलो गांजा और 6500 मिलीलीटर नशीली सिरप को नष्ट कर दिया। कुल अनुमानित कीमत 2.02 करोड़ रुपये से अधिक बताई गई है। यह मादक पदार्थ 61 मामलों में जब्त किया गया था, जिनमें अधिकांश तस्करी ओडिशा से छत्तीसगढ़ के रास्ते अन्य राज्यों तक की जा रही थी।
तकनीक
AI क्रांति का अगला पड़ाव : सिर्फ टूल मिलना काफी नहीं, अब कार्यबल को कुशल बनाने के लिए OpenAI ने लॉन्च किए 3 नए खास कोर्स
OpenAI ने OpenAI Academy के तहत तीन नए कॉर्पोरेट AI कोर्स लॉन्च किए हैं, जिनका उद्देश्य कंपनियों में बढ़ते “AI स्किल गैप” को कम करना है। ये कोर्स कर्मचारियों को बेसिक AI उपयोग से लेकर एडवांस AI एजेंट्स और वर्कफ्लो मैनेजमेंट तक ट्रेनिंग देते हैं। इस पहल में BCG, Accenture और BBVA जैसी बड़ी संस्थाएं भी शामिल हैं, जिससे यह साफ है कि अब फोकस सिर्फ AI टेक्नोलॉजी पर नहीं बल्कि उसके प्रभावी उपयोग पर है।
रायपुर
बड़ी कार्रवाई : 4.136 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, नेटवर्क की जांच शुरू
रायपुर के सरस्वती नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी जनरैल सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर उसे पकड़ा और उसके पास से 4.136 किलोग्राम गांजा बरामद किया, जिसकी कीमत करीब 2.05 लाख रुपये आंकी गई है।
तकनीक
धमाका ऑफर : ₹1 लाख वाला प्रीमियम Samsung Galaxy Z Flip 5 अब ₹60 हजार से भी कम में, हाथ से न जाने दें यह मौका
Samsung का प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन Galaxy Z Flip 5 5G इस समय Amazon पर भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है। लॉन्च प्राइस ₹99,999 वाला यह फोन अब लगभग ₹59,999 में लिस्टेड है, जबकि बैंक ऑफर और एक्सचेंज बोनस के बाद इसकी कीमत ₹58,000 तक कम हो सकती है। इसमें Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर, 120Hz AMOLED डिस्प्ले और IPX8 रेटिंग जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं।
राष्ट्रीय
बिक्री पर सख्त रोक : अब बिना डॉक्टर के पर्चे के नहीं मिलेगी कफ सिरप दवा, स्वास्थ्य मंत्रालय का बड़ा फैसला
केंद्र सरकार ने कफ सिरप और अन्य सिरप-आधारित दवाओं की ओवर-द-काउंटर (OTC) बिक्री पर पूरी तरह रोक लगाने का नया नियम लागू किया है। अब इन दवाओं को केवल डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन के आधार पर ही खरीदा जा सकेगा। इसका उद्देश्य दवाओं के गलत इस्तेमाल, नशे की लत और स्वास्थ्य जोखिमों को कम करना है।
शिक्षा
बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल की परीक्षा तिथियां घोषित, छात्रों के लिए अहम निर्देश जारी
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल (CGSOS) ने अगस्त-सितंबर 2026 की हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी कर दिया है। दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं 10 अगस्त से शुरू होंगी। 10वीं की परीक्षा 25 अगस्त तक और 12वीं की परीक्षा 29 अगस्त तक चलेगी। प्रायोगिक परीक्षाएं भी 29 अगस्त तक आयोजित की जाएंगी।
महासमुंद
बड़ी कार्रवाई : 815 नशीले कैप्सूल के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
महासमुंद पुलिस और एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स (ANTF) ने ओडिशा-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर संयुक्त कार्रवाई करते हुए नशीली दवाओं की तस्करी की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया। पुलिस ने 815 SPASMO PROXYVON Plus कैप्सूल, एक मोटरसाइकिल और चार मोबाइल फोन समेत 72,321 रुपये की संपत्ति जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
राज्य सरकार
खेत बचाओ अभियान : किसानों को प्राकृतिक खेती और संतुलित उर्वरक उपयोग का दिया गया संदेश
खेत बचाओ अभियान के तहत सरायपाली विकासखंड के ग्राम राजाडीही में कृषि विभाग द्वारा कृषक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में किसानों को मृदा परीक्षण, संतुलित उर्वरक उपयोग, जैविक एवं प्राकृतिक खेती, जल संरक्षण और फसल चक्र अपनाने के लाभों की जानकारी दी गई। साथ ही यूरिया और डीएपी के विकल्प के रूप में नैनो उर्वरक, जैव उर्वरक एवं अन्य पोषक तत्वों के उपयोग के लिए प्रेरित किया गया।
शेयर बाजार
लॉजिस्टिक्स सेक्टर : A-1 लिमिटेड को मिले ₹35 करोड़ के बड़े ऑर्डर्स, शेयरों में लगा 5% का अपर सर्किट
भारतीय लॉजिस्टिक्स सेक्टर की उभरती कंपनी A-1 Limited को जून 2026 में ₹35 करोड़ के नए ऑर्डर्स मिले हैं, जिससे कंपनी की FY27 रेवेन्यू विजिबिलिटी मजबूत हुई है। ये ऑर्डर्स प्रमुख औद्योगिक कंपनियों जैसे सोलर इंडस्ट्रीज, महाधन एग्रीटेक और साईं बाबा पॉलीमर से प्राप्त हुए हैं। सभी प्रोजेक्ट्स को जून महीने के भीतर ही पूरा करना है।
राज्य सरकार
आत्मनिर्भर : छत्तीसगढ़ में बायोगैस क्रांति, बड़े देवगांव का बंद पड़ा प्लांट दोबारा हुआ क्रियाशील
महंगे ईंधन से राहत और आर्थिक बचत: इस संयंत्र के पुनर्जीवन से स्थानीय ग्रामीणों को महंगे एलपीजी (LPG) सिलेंडर की निर्भरता से बड़ी राहत मिलेगी। गांवों में घरेलू ईंधन की चौबीसों घंटे सुलभ उपलब्धता सुनिश्चित होने से महिलाओं को लकड़ी इकट्ठा करने की परेशानी और चूल्हे के हानिकारक धुएँ से मुक्ति मिलेगी, जिससे उनके स्वास्थ्य में सुधार होगा और परिवारों के मासिक खर्च में भारी बचत होगी।
महासमुंद
शिक्षा विभाग में प्रशासनिक फेरबदल : खोपली हाईस्कूल के प्राचार्य भोपाल सिंह बंजारा बने महासमुंद बीईओ
स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रशासनिक आधार पर शासकीय हाईस्कूल खोपली (बागबाहरा) के प्राचार्य भोपाल सिंह बंजारा का स्थानांतरण कर दिया है। मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर से जारी आदेश के अनुसार उन्हें तत्काल प्रभाव से विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) कार्यालय, महासमुंद में पदस्थ किया गया है।
विदेश
पाकिस्तान को बड़ा झटका : अमेरिका-ईरान शांति समझौते पर दस्तखत तो जिनेवा में होंगे, पर शहबाज शरीफ ने कहा- मेज़बान हम ही हैं
अमेरिका और ईरान के बीच मध्य पूर्व में चल रहे तनाव को खत्म करने के लिए एक संभावित शांति समझौते की रूपरेखा तैयार होने का दावा किया गया है, जिस पर 19 जून को जिनेवा में हस्ताक्षर होने की बात कही गई है। इस समझौते में युद्धविराम, आर्थिक प्रतिबंधों में राहत और होर्मुज़ जलडमरूमध्य को व्यापार के लिए फिर से खोलने जैसे प्रावधान बताए गए हैं।