"ED" के लिए 5133 परिणाम मिले
राज्य सरकार
उद्योग दर्जा : छत्तीसगढ़ में निवेश और अधोसंरचना विकास की नई शुरुआत
छत्तीसगढ़ में पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य को पर्यटन हब बनाने, निवेश बढ़ाने और अधोसंरचना विकास पर जोर दिया गया। इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड ने छत्तीसगढ़ में लगभग 500 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव रखा, जिससे होटल, रिसॉर्ट और पर्यटन सुविधाओं का विस्तार होगा तथा रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।
तकनीक
AI की जंग : कोडिंग की रेस में क्या वाकई पिछड़ गया है Google? CEO का बड़ा कबूलनामा
Google के CEO सुंदर पिचाई ने स्वीकार किया है कि AI-powered “Agentic Coding” टूल्स की रेस में उनकी कंपनी फिलहाल Anthropic से थोड़ा पीछे चल रही है। ‘The New York Times’ को दिए इंटरव्यू में पिचाई ने कहा कि लंबे और जटिल सॉफ्टवेयर प्रोजेक्ट्स को संभालने वाले AI Coding Agents के मामले में Anthropic ने शुरुआती बढ़त बना ली है।
महासमुंद
हत्याकांड : युवक की हत्या कर रेत में दफनाई लाश, पार्षद समेत 4 गिरफ्तार
महासमुंद जिले के नादगांव महानदी घाट में 38 वर्षीय भुवनेश्वर यादव की हत्या कर शव को रेत में दफनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए स्थानीय निर्दलीय पार्षद नोहर दास उर्फ गोलू रात्रे समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मृतक पिछले 15 वर्षों से परिवार की जिम्मेदारी निभाने के लिए बाहर रहकर काम करता था।
राज्य सरकार
कार्यों की समीक्षा : PWD सचिव ने कयाघाट ब्रिज व मरीन ड्राइव का किया निरीक्षण
लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने रायगढ़ में केलो नदी पर निर्माणाधीन कयाघाट ब्रिज और मरीन ड्राइव का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर गुणवत्ता के साथ समयसीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
देश
हादसा : बेतवा नदी पर बन रहे ₹90 करोड़ के पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत
हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल का सीमेंट स्लैब गिरने से बड़ा हादसा हुआ, जिसमें 6 मजदूरों की मौत हो गई। तेज आंधी-बारिश को हादसे का कारण बताया जा रहा है। SDRF द्वारा बचाव कार्य जारी है और उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए गए हैं।
कीर्तिमान विशेष
शायर बशीर बद्र नहीं रहे : महासमुंद को कहते थे ‘घर जैसा शहर’; ग़ज़ल सुनकर भावुक होकर रो पड़े थे
उर्दू ग़ज़ल के मशहूर शायर डॉ. बशीर बद्र का 91 साल की उम्र में भोपाल में निधन हो गया। वे लंबे समय से डिमेंशिया से पीड़ित थे। महासमुंद से उनका खास आत्मीय रिश्ता रहा। शहर के साहित्यकार अशोक शर्मा ने बताया कि एक साहित्यिक कार्यक्रम के दौरान वे महासमुंद आए थे और यहां के घरेलू माहौल व साहित्यिक संस्कृति से बेहद प्रभावित हुए थे।
महासमुंद
अभियान : मासिक धर्म जागरूकता पर युवाओं ने तोड़ी रूढ़िवादिता की दीवार
बगबाहरा में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स द्वारा चलाए जा रहे “तारुण्य वार्ता अभियान” के तहत मासिक धर्म स्वच्छता और उससे जुड़ी रूढ़िवादिता को तोड़ने के लिए व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
रायपुर
हलचल : ज़ोन-10 के 6 पार्षदों ने ज़ोन अध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
ज़ोन-10 में बड़ा राजनीतिक विवाद सामने आया है, जहां भाजपा के 6 पार्षदों ने अपने ही ज़ोन अध्यक्ष सचिन मेघानी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
फैशन वीक : इको-ग्लेम और फ्यूचरिस्टिक मैटेलिक्स ने रैंप पर मचाया धमाल, इस सीजन ये 5 ट्रेंड्स रहेंगे हर जुबां पर
Fashion Week 2026 में इस बार Eco-Glam, Liquid Metallics और Gender-Fluid Fashion सबसे बड़े ट्रेंड बनकर उभरे हैं। Sustainable फैब्रिक्स, Chrome Outfits और Oversized Styles ने रनवे पर धूम मचाई। वहीं Digital Lavender और Sunset Orange जैसे Vibrant Colors ने फैशन इंडस्ट्री में नई पहचान बनाई।
अंबिकापुर (सरगुजा)
बड़ा विवाद : तहसीलदार से मारपीट मामले में विधायक और समर्थकों पर FIR
सीतापुर में बीजेपी विधायक रामकुमार टोप्पो और उनके समर्थकों पर नायब तहसीलदार तुषार मानिक से मारपीट का आरोप लगा है। नायब तहसीलदार की शिकायत पर पुलिस ने विधायक समेत 10 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के दौरान एसडीएम फागेश सिन्हा भी मौके पर मौजूद थे। वहीं विधायक पक्ष ने भी अधिकारी पर बदसलूकी का आरोप लगाया है।
कबीरधाम
धान खरीदी फर्जीवाड़ा : 37 लाख के धान घोटाले का खुलासा, 1200 क्विंटल की फर्जी खरीदी पकड़ाई
धरमगढ़ सेवा सहकारी समिति में धान खरीदी और भंडारण जांच के दौरान करीब 1200 क्विंटल धान की फर्जी खरीदी का मामला सामने आया है। खाद्य विभाग की प्रारंभिक जांच में लगभग 37 लाख रुपए की अनियमितता उजागर हुई है। रिकॉर्ड और वास्तविक भंडारण में अंतर मिलने के बाद समिति प्रबंधक और ऑपरेटर के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। कलेक्टर गोपाल वर्मा ने मामले को गंभीर मानते हुए जिलेभर में जांच तेज करने के निर्देश दिए हैं।
रायगढ़
ऑपरेशन आघात : किराना दुकान से बच्चों तक पहुंच रहा था नशा, रायगढ़ पुलिस का बड़ा खुलासा
रायगढ़ पुलिस ने “ऑपरेशन आघात” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए नाबालिग बच्चों को सोल्यूशन ट्यूब बेचने वाले किराना दुकानदार को गिरफ्तार किया है। जूटमिल थाना क्षेत्र में छापेमारी के दौरान दुकान से बड़ी मात्रा में सोल्यूशन ट्यूब और नकदी बरामद हुई। वहीं पूंजीपथरा पुलिस ने गेरवानी जंगल में दबिश देकर 22 लीटर महुआ शराब के साथ दो आरोपियों को पकड़ा। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने नशे के कारोबारियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।