"नारायणपुर" के लिए 102 परिणाम मिले
नारायणपुर
लाल आतंक पर भारी देशभक्ति : अबूझमाड़ के 9 गांवों में आजादी के बाद पहली बार फहरा तिरंगा
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ के नौ गांवों में पहली बार बिना नक्सली खौफ के स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। ग्रामीणों ने तिरंगा फहराकर लोकतंत्र और सुरक्षित भविष्य की ओर नए कदम का संदेश दिया।
राज्य सरकार
सौर सुजला योजना से बदली वनांचल की खेती, 4,722 किसानों के खेतों तक पहुंची सिंचाई सुविधा
छत्तीसगढ़ की सौर सुजला योजना नारायणपुर और बस्तर जैसे वनांचल क्षेत्रों के किसानों के लिए उपयोगी साबित हो रही है। योजना के तहत रियायती दरों पर सोलर सिंचाई पंप मिलने से किसानों की बिजली पर निर्भरता कम हुई है। अब वे बिना बिजली बिल और कटौती की चिंता के खेतों तक पानी पहुंचा रहे हैं।
शिक्षा
सरकारी स्कूलों में प्राचार्यों के 766 पद खाली, पदोन्नति के लिए सिर्फ 11 व्याख्याताओं की काउंसलिंग
छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था सुधारने के दावों के बीच बड़ी संख्या में प्राचार्यों के पद खाली होने की जानकारी सामने आई है। स्कूल शिक्षा विभाग के टी-संवर्ग यानी आदिवासी क्षेत्रों में संचालित स्कूलों में प्राचार्य के कुल 766 पद रिक्त हैं। इतने पद खाली होने के बावजूद विभाग सीमित संख्या में व्याख्याताओं को पदोन्नति देने की प्रक्रिया आगे बढ़ा रहा है।
जगदलपुर (बस्तर)
धौड़ाई जंगल में वन्यजीव तस्करी का खुलासा, 184 सेंटीमीटर लंबी तेंदुए की खाल बरामद
दंतेवाड़ा-नारायणपुर सीमा क्षेत्र के धौड़ाई वन परिक्षेत्र में वन विभाग ने तेंदुए की खाल के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गश्त के दौरान पकड़े गए आरोपियों के पास से 184 सेंटीमीटर लंबी खाल और दो बाइक जब्त की गई हैं। तीनों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
रायपुर
बस्तर में तिरंगे की नई शुरुआत, 92 गांवों में पहली बार फहरेगा राष्ट्रीय ध्वज
छत्तीसगढ़ में भाजपा 11 से 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाएगी। अभियान के तहत बस्तर के माओवादी प्रभाव से मुक्त हुए दूरस्थ गांवों में पहली बार तिरंगा फहराया जाएगा। बीजापुर, सुकमा और नारायणपुर के 92 गांवों को विशेष रूप से जोड़ा गया है।
रायपुर
शिक्षक भर्ती: स्कूलों में बढ़ेगी शिक्षकों की संख्या, छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया शुरू
शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए दूरस्थ क्षेत्रों के स्कूलों में सहायक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। डीपीआई ने ई संवर्ग, टी संवर्ग और दिव्यांग वर्ग के कुल 5,860 पदों पर भर्ती के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। भर्ती में विशेष पिछड़ी जनजातियों के अभ्यर्थियों को डीएलएड और टीईटी की अनिवार्यता में छूट दी गई है। चयन परीक्षा व्यापम के माध्यम से आयोजित की जाएगी। भर्ती से बस्तर, सरगुजा समेत आदिवासी बहुल जिलों के स्कूलों में शिक्षण व्यवस्था मजबूत होने की उम्मीद है।
नारायणपुर
अंजरेल गांव में लाल पानी का कहर, खेतों में भरा जहरीला पानी और फसल बर्बाद
नारायणपुर के अंजरेल गांव में रावघाट खदान क्षेत्र से बहकर आए लाल पानी ने किसानों की फसलें बर्बाद कर दी हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि खेतों में दूषित पानी भरने से खेती प्रभावित हुई है और पेयजल संकट भी बना हुआ है। प्रशासन ने सर्वे कर आरबीसी के तहत मुआवजा देने और पेयजल समस्या दूर करने का आश्वासन दिया है।
रायपुर
छत्तीसगढ़ में प्रशिक्षु IFS अधिकारियों की नई पदस्थापना, फील्ड ट्रेनिंग के लिए मिली जिम्मेदारी
छत्तीसगढ़ वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने वर्ष 2024 बैच के भारतीय वन सेवा (IFS) प्रशिक्षु अधिकारियों की अस्थायी पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। फील्ड ट्रेनिंग के तहत 5 अधिकारियों को अलग-अलग वनमंडलों में उप वनमंडलाधिकारी (SDO Forest) के पद पर जिम्मेदारी दी गई है। कुनाल मिश्रा को सरगुजा, मृगजा यादव को कटघोरा, परख सारडा को सुकमा, प्रीति यादव को उत्तर नारायणपुर और यशस्वी मौर्य को राजनांदगांव वनमंडल में तैनात किया गया है।
राज्य सरकार
मंत्रालय में बैठक : बीजापुर से सुकमा तक निर्माण कार्यों का हाल जाना, मुख्य सचिव ने मांगी प्रगति रिपोर्ट
मुख्य सचिव विकासशील ने विशेष केंद्रीय सहायता योजना के तहत बीजापुर, नारायणपुर, कांकेर और सुकमा जिलों में चल रहे सड़क, पुल और भवन निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सभी स्वीकृत कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
बीजापुर
बीजापुर में बड़ी कामयाबी : 49 लाख के इनामी 8 माओवादियों ने किया सरेंडर
बीजापुर में नक्सल विरोधी अभियान के तहत 49 लाख रुपये के इनामी 8 माओवादी कैडरों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है। इनमें 5 महिला नक्सली और DVCM-ACM स्तर के कैडर शामिल हैं, जो बस्तर से झारखंड भेजे गए थे।
नारायणपुर
बैठक : सीमावर्ती इलाकों की सुरक्षा पर मंथन, CG-महाराष्ट्र पुलिस अधिकारियों ने बनाई संयुक्त योजना
नारायणपुर में छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की अंतर्राज्यीय समन्वय बैठक आयोजित हुई। बैठक में सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था, नक्सल गतिविधियों पर नियंत्रण और संयुक्त अभियानों को लेकर रणनीति पर चर्चा की गई। अधिकारियों ने खुफिया सूचनाओं के आदान-प्रदान और दोनों राज्यों के सुरक्षा बलों के बीच बेहतर तालमेल बढ़ाने पर जोर दिया।
बीजापुर
ठिकानों पर छिपेमारी : बीजापुर में माओवादियों के 6 गुप्त डंप ध्वस्त, IED बनाने का जखीरा बरामद
बीजापुर के पीड़िया-हिरमगुंडा जंगल में सुरक्षा बलों ने संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान माओवादियों के छह गुप्त डंप नष्ट किए। कार्रवाई में आईईडी विस्फोटक, डिटोनेटर, कॉर्डेक्स वायर, गन पाउडर और रेडियो सेट समेत बड़ी मात्रा में सामग्री बरामद हुई।