"मांसपेशियों" के लिए 42 परिणाम मिले
विदेश
आफ्रिका : WHO की बड़ी चेतावनी, कांगो में इबोला बना वैश्विक खतरा
अफ्रीका में इबोला वायरस के नए प्रकोप ने गंभीर स्थिति पैदा कर दी है। अब तक 80 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 300 से अधिक संदिग्ध मामले सामने आए हैं। संक्रमण के फैलते खतरे को देखते हुए World Health Organization ने इसे वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया है। विशेषज्ञों के अनुसार, “बुंडीबुग्यो स्ट्रेन” नामक दुर्लभ और खतरनाक वायरस इसके पीछे जिम्मेदार है, जिसके लिए फिलहाल कोई प्रभावी वैक्सीन उपलब्ध नहीं है। संक्रमण कांगो से पड़ोसी देशों तक पहुंचने लगा है, जिसके बाद अफ्रीका के कई देशों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।
सेहत
मोबाइल-लैपटॉप : बढ़ाई आंखों की परेशानी, तेजी से फैल रहा ड्राई आई सिंड्रोम
मोबाइल, लैपटॉप और लंबे स्क्रीन टाइम की वजह से ‘ड्राई आई सिंड्रोम’ के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। आंखों में जलन, खुजली, भारीपन और धुंधलापन इसके प्रमुख लक्षण हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक समय पर सावधानी और स्क्रीन टाइम नियंत्रित करके आंखों को इस समस्या से बचाया जा सकता है।
सेहत
इम्यूनिटी : बढ़ाने से लेकर शरीर को ऊर्जा देने तक, स्प्राउट्स हैं हेल्थ का पावरहाउस
स्प्राउट्स सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं, लेकिन गलत तरीके से खाने पर उल्टी, दस्त, गैस, पेट दर्द और फूड पॉइजनिंग का खतरा बढ़ सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार स्प्राउट्स को हमेशा अच्छी तरह धोकर, हल्का उबालकर और सीमित मात्रा में खाना चाहिए। वहीं सही तरीके से सेवन करने पर ये पाचन सुधारने, वजन घटाने, इम्यूनिटी बढ़ाने और शरीर को ऊर्जा देने में मदद करते हैं।
सेहत
नाभि में तेल लगाने का ट्रेंड : कौन सा तेल किस काम आता है और क्या कहते हैं विशेषज्ञ?
सोशल मीडिया पर नाभि में तेल लगाने का घरेलू नुस्खा तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। माना जाता है कि इससे त्वचा को नमी और आराम मिल सकता है, हालांकि विशेषज्ञ इसे मेडिकल इलाज नहीं मानते। अरंडी, नारियल, तिल, बादाम और सरसों जैसे अलग-अलग तेलों का उपयोग त्वचा की जरूरत के अनुसार किया जाता है। सही तरीके और सावधानियों के साथ ही इसका इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है।
सेहत
सलाह : गर्मी में सही व सेहतमंद खानपान और इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन सबसे अहम
गर्मी के बढ़ते तापमान में शरीर तेजी से पानी और जरूरी मिनरल्स (इलेक्ट्रोलाइट्स) खो देता है, जिससे डिहाइड्रेशन, थकान, चक्कर और गंभीर मामलों में हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। विशेषज्ञों के अनुसार, सिर्फ पानी पीना पर्याप्त नहीं है; सोडियम, पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन बनाए रखना भी जरूरी है। इससे बचाव के लिए नारियल पानी, छाछ, नींबू पानी और ORS जैसे पेय फायदेमंद हैं। तरबूज, खरबूजा और खीरा जैसे पानी से भरपूर फल शरीर को ठंडा रखते हैं।
खेल
महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2026 के शुरुआती दो हफ्तों तक नहीं खेलेंगे, सीएसके को झटका
चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण आईपीएल 2026 के शुरुआती दो हफ्तों तक नहीं खेल पाएंगे। धोनी की गैरमौजूदगी में विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी ऋतुराज सैमसन संभालेंगे। सीएसके की टीम अपने अभियान की शुरुआत 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ गुवाहाटी में करेगी। धोनी की कप्तानी में सीएसके ने अब तक 5 आईपीएल खिताब जीते हैं।