"मांसपेशियों" के लिए 42 परिणाम मिले
सेहत
रेडिएशन थेरेपी : रेडिएशन थेरेपी के बाद क्यों होती है शरीर में जकड़न और सूजन? जानें वजह
कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली रेडिएशन थेरेपी कुछ मरीजों में लंबे समय बाद रेडिएशन फाइब्रोसिस की समस्या पैदा कर सकती है। इसमें प्रभावित हिस्से में अकड़न, दर्द, सूजन और हिलने-डुलने में परेशानी जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं। समय पर पहचान, नियमित जांच और उचित उपचार से इसके प्रभाव को कम किया जा सकता है।
रायगढ़
मौत से जीती जंग : सांप के जहर से लड़कर जीते 5 मासूम, रायगढ़ मेडिकल कॉलेज की टीम ने बचाई जान
रायगढ़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल में करैत, कोबरा और रसेल वाइपर के डंस से गंभीर हुए पांच बच्चों का सफल इलाज किया गया। समय पर एंटी-स्नेक वेनम, पीआईसीयू और वेंटिलेटर सुविधा मिलने से सभी बच्चों की जान बच गई और उन्हें स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
क्रिकेट
मां बनने के बाद वापसी : ICC का 6R फॉर्मूला महिला क्रिकेटरों के करियर को देगा नई उड़ान
आईसीसी ने महिला क्रिकेटरों के लिए एक ऐतिहासिक पहल करते हुए पोस्ट-प्रेग्नेंसी रिटर्न गाइडलाइन जारी की है। 16 हफ्तों के इस वैज्ञानिक कार्यक्रम में '6R मॉडल' के तहत खिलाड़ियों को चरणबद्ध तरीके से मैदान पर वापसी के लिए तैयार किया जाएगा। हर खिलाड़ी के लिए एक विशेषज्ञ केस मैनेजर नियुक्त होगा, जो रिकवरी से लेकर मैच फिटनेस तक पूरी प्रक्रिया की निगरानी करेगा।
राष्ट्रीय
बड़ा फैसला : 16 FDC दवाओं की बिक्री और निर्माण पर तत्काल रोक
केंद्र सरकार ने मरीजों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए 16 फिक्स्ड-डोज कॉम्बिनेशन (FDC) दवाओं के निर्माण, बिक्री और वितरण पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इन दवाओं की प्रभावशीलता और सुरक्षा के समर्थन में पर्याप्त वैज्ञानिक प्रमाण नहीं मिले।
क्रिकेट
IND vs ENG : इंग्लैंड दौरे से पहले टीम इंडिया को झटका, हार्दिक पांड्या वनडे सीरीज से बाहर
इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या चोट के कारण टीम से बाहर हो गए हैं।
सेहत
फैटी लिवर : शरीर में पोषक तत्वों की कमी और कई स्वास्थ्य समस्याओं की बन सकती है वजह
मोटापा और बदलती जीवनशैली के कारण फैटी लिवर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। यह समस्या केवल लीवर को ही नहीं, बल्कि शरीर में विटामिन और अन्य जरूरी पोषक तत्वों के संतुलन को भी प्रभावित कर सकती है, जिससे कई स्वास्थ्य समस्याएं पैदा हो सकती हैं।
सेहत
एमआरआई : पीठ और जोड़ों का दर्द कब बन जाता है गंभीर समस्या
पीठ और जोड़ों का दर्द आज आम समस्या बन चुका है, लेकिन यदि दर्द लंबे समय तक बना रहे, शरीर के अन्य हिस्सों तक फैलने लगे, सुन्नपन या कमजोरी महसूस हो या चोट के बाद लगातार तकलीफ बनी रहे, तो डॉक्टर MRI जांच कराने की सलाह दे सकते हैं। यह जांच दर्द के वास्तविक कारण का पता लगाने में मदद करती है और समय पर उपचार शुरू करने का अवसर देती है।
सेहत
जीन थेरेपी : बदलेगी न्यूरोलॉजिकल बीमारियों के इलाज
वैज्ञानिकों ने निष्क्रिय वायरस की मदद से विशेष जीनों को रीढ़ की हड्डी तक पहुंचाकर स्पास्टिसिटी के इलाज में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। प्रारंभिक शोध में यह तकनीक मांसपेशियों की कठोरता और ऐंठन को कम करने में प्रभावी दिखाई दी है। विशेषज्ञों का मानना है कि भविष्य में यह जीन थेरेपी स्पाइनल कॉर्ड इंजरी, स्ट्रोक, मल्टीपल स्क्लेरोसिस और अन्य न्यूरोलॉजिकल रोगों से पीड़ित मरीजों के लिए नई उम्मीद बन सकती है।
सेहत
एचआईवी : मरीजों में लंबे दर्द का मिला नया सुराग, वैज्ञानिकों का बड़ा खुलासा
एचआईवी से संक्रमित आधे से अधिक लोगों को जीवन में कभी न कभी लंबे समय तक रहने वाले दर्द (क्रोनिक पेन) की समस्या का सामना करना पड़ता है। इस दर्द के कारणों को समझने के लिए यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास एमडी एंडरसन कैंसर सेंटर के वैज्ञानिकों ने चूहों पर अध्ययन किया। एचआईवी से जुड़ी जैविक प्रक्रियाएं तंत्रिका कोशिकाओं के कामकाज को प्रभावित कर सकती हैं, जिससे दर्द के संकेत अधिक तीव्र हो जाते हैं और दर्द लंबे समय तक बना रहता है। शोधकर्ताओं का मानना है कि यह अध्ययन एचआईवी मरीजों में होने वाले क्रोनिक पेन के बेहतर इलाज और नई उपचार पद्धतियों के विकास का मार्ग प्रशस्त कर सकता है।
तकनीक
अंतरिक्ष में मानव सभ्यता की नई नींव : चीन ने स्पेस स्टेशन भेजे कृत्रिम भ्रूण, क्या मंगल पर बहेगी जीवन की धारा?
चीन ने पहली बार मानव कृत्रिम भ्रूणों को अंतरिक्ष में भेजकर एक ऐतिहासिक वैज्ञानिक प्रयोग शुरू किया है। इस मिशन का उद्देश्य यह जानना है कि क्या भविष्य में इंसान अंतरिक्ष में प्रजनन और जीवन संभव बना पाएंगे। यह शोध मंगल और चंद्रमा पर मानव बस्तियां बसाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।
सेहत
इबोला वायरस : छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य अलर्ट, एयरपोर्ट पर यात्रियों की होगी जांच
छत्तीसगढ़ में इबोला वायरस के संभावित खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। रायपुर एयरपोर्ट पर विदेश से आने वाले यात्रियों की विशेष स्क्रीनिंग और निगरानी बढ़ाने के निर्देश जारी किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने एयरपोर्ट पर नोडल अधिकारी तैनात करने, संदिग्ध मामलों की तुरंत रिपोर्टिंग और संक्रमण रोकथाम के लिए निगरानी तंत्र मजबूत करने के आदेश दिए हैं।
सेहत
रजो चक्र : महिलाओं में हैवी ब्लीडिंग और ऐंठन को नजरअंदाज न करें, जानिए वजह
गर्मी के मौसम में कई महिलाओं को पीरियड्स के दौरान ज्यादा ब्लीडिंग, दर्द, ऐंठन, सूजन और थकान जैसी समस्याएं बढ़ी हुई महसूस हो सकती हैं। डॉक्टरों के अनुसार डिहाइड्रेशन, हार्मोनल बदलाव, तनाव, नींद की कमी और खराब खानपान इसके पीछे बड़ी वजह हो सकते हैं। विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि पीरियड्स के दौरान पर्याप्त पानी पिएं, हल्का और आयरन युक्त भोजन लें तथा ज्यादा मसालेदार, तला-भुना और जंक फूड से बचें। अगर ब्लीडिंग बहुत ज्यादा हो, बड़े क्लॉट्स आएं या कमजोरी महसूस हो, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।