"मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय" के लिए 294 परिणाम मिले
राज्य सरकार
Mahasamund News: बसना में कोलता समाज का स्नेह सम्मेलन, मुख्यमंत्री साय ने मां रामचंडी के किए दर्शन
Mahasamund News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय महासमुंद जिले के बसना विकासखंड के ग्राम गढ़फुलझर में बाबा बिसाशहे कुल कोलता समाज द्वारा आयोजित वार्षिक स्नेह सम्मेलन एवं बंधु मिलन कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम से पहले उन्होंने रामचंडी मंदिर में मां रणेश्वर रामचंडी की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि और प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की।
राज्य सरकार
Chhattisgarh News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु बस्तर दशहरा में हुईं शामिल, जनजातीय संस्कृति की सराहना की
Chhattisgarh News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु जगदलपुर में आयोजित विश्वप्रसिद्ध बस्तर दशहरा उत्सव में शामिल हुईं। उन्होंने बस्तर की जनजातीय संस्कृति, पारंपरिक रीति-रिवाजों और मुरिया दरबार की लोकतांत्रिक परंपरा की सराहना की। राष्ट्रपति ने जनजातीय युवाओं को आगे बढ़ने के अवसर देने और प्रकृति संरक्षण पर जोर दिया।
राज्य सरकार
Community Building Inauguration: मंत्री लखनलाल देवांगन ने कोरबा को दी 96.76 लाख के विकास कार्यों की सौगात
Community Building Inaugurationi: छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने कोरबा के ढोढ़ीपारा में आयोजित कार्यक्रम में कुल 96.76 लाख रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। वार्ड क्रमांक 15 में बरेठ समाज के लिए 15 लाख रुपए की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया गया।
रायपुर
Bharatmala Project Chhattisgarh: जशपुर से रायपुर का सफर अब होगा बेहद आसान, बदलेगी तस्वीर, घटेगा यात्रा का समय
Bharatmala Project Chhattisgarh: जशपुर जिले में भारतमाला परियोजना के तहत सड़क निर्माण से कनेक्टिविटी बेहतर होने की उम्मीद है। करीब 707 किलोमीटर लंबे प्रस्तावित कॉरिडोर में लगभग 104 किलोमीटर हिस्सा जशपुर जिले से गुजरने की बात कही गई है। परियोजना पूरी होने पर रायपुर, बिलासपुर, कोरबा और झारखंड तक आवागमन आसान हो सकता है। इससे व्यापार, कृषि, पर्यटन और स्थानीय रोजगार को भी बढ़ावा मिलने की संभावना है।
रायपुर
Droupadi Murmu: बस्तर दशहरा में शामिल होने आज जगदलपुर पहुँचेंगी राष्ट्रपति, माँ दंतेश्वरी मंदिर में करेंगी पूजा-अर्चना
Droupadi Murmu: राष्ट्रपति आज अपने बस्तर प्रवास के दौरान जगदलपुर में विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा के आयोजनों में शामिल होंगी। वे माँ दंतेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद ऐतिहासिक मुरिया दरबार में शिरकत करेंगी। राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने व्यापक तैयारियाँ की हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी इस दौरान मौजूद रहेंगे।
राज्य सरकार
Road Connectivity: जशपुर से रायपुर अब 6 घंटे में, भारतमाला कॉरिडोर से मिलेगी बड़ी राहत
Road Connectivity: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से गुजरने वाले भारतमाला परियोजना के रायपुर-धनबाद इकोनॉमिक कॉरिडोर के निर्माण से सड़क कनेक्टिविटी बेहतर होने की उम्मीद है। करीब 707 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर का लगभग 104 किलोमीटर हिस्सा जशपुर जिले से होकर गुजरेगा।
राज्य सरकार
Khet Bachao Abhiyan: किसानों को मिलेगा वैज्ञानिक मार्गदर्शन, मृदा स्वास्थ्य और प्राकृतिक खेती पर रहेगा जोर
Khet Bachao Abhiyan: आईसीएआर-राष्ट्रीय जैविक स्ट्रेस प्रबंधन संस्थान और कृषि विज्ञान केंद्र बेमेतरा के सहयोग से 22 अक्टूबर से 30 नवंबर 2026 तक खेत बचाओ अभियान चलाया जाएगा। इसका उद्देश्य मृदा स्वास्थ्य में सुधार, संतुलित उर्वरक उपयोग, प्राकृतिक खेती और जलवायु-अनुकूल कृषि को बढ़ावा देना है।
रायपुर
Droupadi Murmu Chhattisgarh Visit: रायपुर से लेकर बस्तर तक सुरक्षा के कड़े पहरे के बीच भव्य स्वागत की तैयारी, राष्ट्रपति का दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा आज
Droupadi Murmu Chhattisgarh Visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 22 और 23 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगी। रायपुर में वे विशेष स्मारक सिक्का जारी करने के साथ नुआखाई उत्सव और अन्य कार्यक्रमों में शामिल होंगी। इसके बाद बस्तर पहुंचकर मां दंतेश्वरी मंदिर में दर्शन करेंगी और मुरिया दरबार व बस्तर दशहरा के कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए रायपुर में ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए 2,000 से अधिक जवानों की तैनाती की गई है।
रायपुर
CM Vishnu Deo Sai: शहीद पुलिस जवानों के बलिदान को सलाम, रायपुर में मनाया गया पुलिस स्मृति दिवस
CM Vishnu Deo Sai: माना स्थित चौथी वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल परिसर में पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने शहीद पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए उनके बलिदान और नक्सलवाद के खिलाफ संघर्ष में योगदान को याद किया।
राज्य सरकार
CM Vishnu Deo Sai: विजयादशमी का पर्व देता है असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश
CM Vishnu Deo Sai: राजधानी रायपुर के ऐतिहासिक रावणभाठा मैदान में आयोजित विजयादशमी उत्सव में शामिल हुए। उन्होंने प्रदेशवासियों को विजयादशमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व अधर्म पर धर्म, असत्य पर सत्य, अन्याय पर न्याय और बुराई पर अच्छाई की विजय का शाश्वत संदेश देता है।
राज्य सरकार
Vishnu Deo Sai: गरबा और दुर्गा पूजा आयोजनों में शामिल हुए CM साय, महिलाओं के सशक्तिकरण पर दिया जोर
Vishnu Deo Sai: रायपुर में आयोजित विभिन्न गरबा महोत्सवों और दुर्गा पूजा आयोजनों में शामिल हुए। उन्होंने प्रदेशवासियों को शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान उन्होंने महतारी वंदन योजना, महिला सशक्तिकरण और लखपति दीदी की उपलब्धियों का उल्लेख किया।
राज्य सरकार
Bihan Yojana: 60 हजार की सामुदायिक सहायता और 15 हजार के ऋण से शुरू किया व्यवसाय, अब हर महीने 10 हजार की कमाई
Bihan Yojana: सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के ग्राम धनगांव की भुनेश्वरी ने छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) की मदद से आत्मनिर्भरता की राह अपनाई है। वंदना स्वयं सहायता समूह से जुड़ी भुनेश्वरी को 60 हजार रुपये की सामुदायिक सहायता और 15 हजार रुपये का ऋण मिला।