"रायपुर पुलिस" के लिए 70 परिणाम मिले
रायपुर
इंस्टाग्राम पर ब्लैकमेल : निजी फोटो वायरल करने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार
रायपुर में इंस्टाग्राम के जरिए एक नाबालिग लड़की को निजी तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने के मामले में पुलिस ने 21 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल जब्त कर लिया है और बीएनएस, पॉक्सो एक्ट व आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।
रायपुर
रेप केस में न्याय : नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल सजा
रायपुर की विशेष अदालत ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी मनोज महिलांग को 20 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। सिविल लाइन थाना पुलिस द्वारा प्रस्तुत साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर अदालत ने आरोपी को दोषी पाया। पुलिस ने कहा कि यह फैसला बच्चों के खिलाफ अपराधों पर सख्त संदेश देता है और ऐसे मामलों में जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई जारी रहेगी।
रायपुर
बेनकाब हुए हत्यारे : पुलिस ने सुलझाया सनसनीखेज मर्डर केस
रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र में हुए हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है, जिन्होंने शराब के नशे में हुए विवाद के बाद पत्थर से सिर कुचलकर हत्या करने की बात स्वीकार की है। मामले में आगे की जांच जारी है।
रायपुर
मिली सफलता : 12.79 लाख की गांजा तस्करी मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार
रायपुर पुलिस ने 21.173 किलोग्राम गांजा तस्करी मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी शिवम सोनी और उसकी सहयोगी काजल साहू को गिरफ्तार किया है। यह मामला मई 2026 में पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में पकड़ी गई गांजे की बड़ी खेप से जुड़ा है, जिसमें पुलिस ने 12.79 लाख रुपये का मशरूका जब्त किया था।
रायपुर
निर्देश : रायपुर जेल में बंद उज्बेकिस्तानी महिलाओं को हाई कोर्ट से राहत, वतन वापसी का रास्ता साफ
रायपुर में जेल में बंद उज्बेकिस्तान की दो महिलाओं फेरूजा सबिरोवा और दिनोरा सफ्युतदिनोवा को छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट से राहत मिली है। दोनों को जनवरी 2026 में होटल से संदिग्ध गतिविधियों के शक में पकड़ा गया था। जांच में दस्तावेजों में गड़बड़ी और वीजा समाप्त होने की जानकारी सामने आई थी।
रायपुर
बड़ी कार्रवाई : 4.136 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, नेटवर्क की जांच शुरू
रायपुर के सरस्वती नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी जनरैल सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर उसे पकड़ा और उसके पास से 4.136 किलोग्राम गांजा बरामद किया, जिसकी कीमत करीब 2.05 लाख रुपये आंकी गई है।
रायपुर
सर्च ऑपरेशन : बीएसयूपी कॉलोनी में 300 से अधिक घरों की सघन जांच, संदिग्धों पर कसा शिकंजा
राजधानी रायपुर में कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए पुलिस ने बीएसयूपी कॉलोनी में बड़ा आकस्मिक चेकिंग अभियान चलाया। करीब 100 पुलिसकर्मियों ने 300 से अधिक मकानों की जांच कर संदिग्धों, किरायेदारों और निगरानी बदमाशों का सत्यापन किया। अभियान का उद्देश्य अपराधियों पर शिकंजा कसना और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करना है।
रायपुर
क्राइम कंट्रोल ऑपरेशन : 60 संदिग्धों से पूछताछ, अवैध गतिविधियों पर बड़ी कार्रवाई
रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने अपराधों की रोकथाम और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए देर रात से तड़के सुबह तक विशेष सघन अभियान चलाया। इस दौरान 60 संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई, जिनमें 4 नाबालिग भी शामिल थे। 12 संदिग्ध वाहनों की जांच की गई और कुछ स्थानों से गांजा व शराब भी बरामद हुई।
रायपुर
बड़ी कार्रवाई : शहीद स्मारक पार्किंग में अवैध शराब बेचता मिला आदतन बदमाश, पुलिस ने दबोचा
रायपुर के मौदहापारा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आदतन बदमाश फिरोज खान को गिरफ्तार किया। मुखबिर की सूचना पर शहीद स्मारक भवन की पार्किंग में छापेमारी कर पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 36 पौवा अंग्रेजी शराब, 500 रुपये नकद और एक एक्टिवा सहित कुल 24,820 रुपये का सामान जब्त किया।
रायपुर
बड़ा एक्शन : चंगोराभाठा में 4 भवनों के अवैध हिस्से ध्वस्त, टीम प्रहरी अभियान तेज
रायपुर के चंगोराभाठा क्षेत्र में नगर निगम ने टीम प्रहरी अभियान के तहत बिना अनुमति बनाए जा रहे चार निर्माणाधीन भवनों के अवैध हिस्सों को ध्वस्त किया। निगम, जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने थ्री-डी मशीन की मदद से दीवार, कॉलम, बीम और छज्जों सहित अवैध निर्माण हटाए।
रायपुर
खुलासा : 35 लाख से अधिक का ईंधन, टैंकर और नकदी जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार
रायपुर के कबीर नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी के पेट्रोल-डीजल की अवैध खरीद-बिक्री करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई में 35.45 लाख रुपये मूल्य का पेट्रोल-डीजल, डीजल से भरा टैंकर, नकदी और अन्य उपकरण जब्त किए गए हैं। पुलिस अब इस अवैध ईंधन नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है।
राष्ट्रीय
पुलिस पर हमला : कौशांबी में पुलिस टीम को घेरकर की मारपीट, 5 गिरफ्तार, कई फरार
गांजा तस्करी के आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उत्तर प्रदेश के कौशांबी पहुंची रायपुर पुलिस टीम पर स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया। घटना में एक आरक्षक घायल हो गया। मामले में 53 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है, जबकि 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।