"शोक की लहर" के लिए 90 परिणाम मिले
सूरजपुर
पलभर में उजड़ गई दो परिवारों की दुनिया, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत, गांव में गम का माहौल
जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के चम्पानगर गांव में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि ग्रामीण भी इस हादसे से गहरे सदमे में हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चे शनिवार को गांव के तालाब में नहाने गए थे
गरियाबंद
उदंती नदी में डूबने से युवक की मौत, प्रशासन ने दी सतर्क रहने की सलाह
गरियाबंद जिले के मैनपुर विकासखंड में उदंती नदी में डूबने से 35 वर्षीय युवक राजकुमार की मौत हो गई। डूमराबहाल चिंदा गांव निवासी युवक की तलाश ग्रामीणों और पुलिस टीम ने की, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है। प्रशासन ने बारिश के मौसम में नदी-नालों के पास सावधानी बरतने की अपील की है।
राष्ट्रीय
बिजली का कहर : खेतों में काम कर रहे किसानों समेत 3 की मौत, कई झुलसे; अस्पताल में डॉक्टर न मिलने से उपजा आक्रोश
शहडोल जिले में रविवार को तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में 11 वर्षीय बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग झुलस गए। एक मामले में अस्पताल में डॉक्टर मौजूद न होने के कारण समय पर इलाज नहीं मिल सका।
बिजली का कहर: धान रोपाई के दौरान 7 साल की मासूम की मौत, दो लोग झुलसे
लखनपुर थाना क्षेत्र स्थित बिनिया गांव में धान की रोपाई के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 7 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग झुलस गए। सभी को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
सक्ती
आत्महत्या : थाना परिसर में आरक्षक का शव मिलने से सनसनी, बैरक में फंदे से लटका मिला जवान
हसौद थाना परिसर में तैनात आरक्षक जय लहरें ने थाना की बैरक में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। साथी पुलिसकर्मियों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
राष्ट्रीय
दर्दनाक हादसा : खाटू श्याम जी के दर्शन करने जा रहे 5 श्रद्धालुओं की कार तालाब में गिरी, सभी की मौत
मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में खाटू श्याम मंदिर दर्शन के लिए जा रहे शाजापुर के 5 श्रद्धालुओं की कार भीलखेड़ी जोड़ के पास अनियंत्रित होकर तालाब में गिर गई। हादसे में कार सवार सभी पांच लोगों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को बाहर निकालकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।
सरगुजा संभाग
दर्दनाक हादसा : खेत की जुताई के दौरान पलटा ट्रैक्टर, नीचे दबने से 26 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत
छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के टिकरापारा गांव में खेत की जुताई के दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे उसके नीचे दबकर 26 वर्षीय चालक सुरेंद्र तिग्गा की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची कमलेश्वरपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
बिलासपुर
विदाई समारोह मातम में बदला : कार्यक्रम में गाना गाने के दौरान प्रोफेसर को हार्ट अटैक आने से मौत
गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में आयोजित विदाई समारोह के दौरान छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. शैलेंद्र कुमार सिंह की हार्ट अटैक से मौत हो गई। गाना गाने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ी और बाथरूम में बेहोश मिलने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
कबीरधाम
नदी के तेज बहाव में बहा 8 वर्षीय बालक, 15 घंटे चले सर्च ऑपरेशन के बाद 7 किमी दूर मिला शव
कबीरधाम जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र में नदी के तेज बहाव में बहे 8 वर्षीय कमलेश तिलगाम का शव 15 घंटे चले सर्च ऑपरेशन के बाद आगर नदी से बरामद किया गया। पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर बालक की तलाश की, जिसके बाद घटना स्थल से करीब 7 किलोमीटर दूर कमड़ा गांव के पास शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
महासमुंद
सिटी बस की टक्कर से घायल बैंककर्मी की मौत : 14 दिन तक जिंदगी की जंग लड़ता रहा, इलाज के दौरान तोड़ा दम
रायपुर में सिटी बस की टक्कर से घायल महासमुंद के 26 वर्षीय बैंककर्मी यशवंत झुलपे की 14 दिन बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसा 7 जुलाई को ड्यूटी से लौटते समय हुआ था। उनका अंतिम संस्कार 22 जुलाई को महासमुंद में किया जाएगा।
सरगुजा संभाग
सिंचाई बनी जानलेवा : खेत में करंट लगने से किसान की मौत, गांव में शोक
छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के बतौली थाना क्षेत्र में खेत में धान की सिंचाई के दौरान करंट लगने से 41 वर्षीय किसान रतन पैंकरा की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मोटर पंप चलाने के दौरान नंगे बिजली तार की चपेट में आने से हादसा हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
राष्ट्रीय
दर्दनाक हादसा : नागपुर सड़क हादसा,इलाज के दौरान मासूम की मौत, मातम में डूबा परिवार
नागपुर मार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में घायल 4 वर्षीय शिवांश ने नागपुर अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में उसके साथ बाइक पर सवार विजय कपले की मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर आरोपी टैंकर चालक के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है।