"साइबर ठगी" के लिए 97 परिणाम मिले
रायगढ़
Raigarh Cyber Crime: डॉक्टर से 34 लाख की ठगी, इंदौर से 3 युवतियों समेत 5 आरोपी गिरफ्तार
Raigarh Cyber Crime: रायगढ़ में शेयर ट्रेडिंग में मोटे मुनाफे का झांसा देकर एक डॉक्टर से 34 लाख रुपये से अधिक की ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है।
बिलासपुर
Bilaspur Cyber Fraud: शेयर ट्रेडिंग के नाम पर सीए छात्र से 8 लाख रुपये की ठगी, प्लेटिनम प्लान के जाल में फंसाया युवक
Bilaspur Cyber Fraud: बिलासपुर में SEBI रजिस्टर्ड कंपनी का प्रतिनिधि बनकर साइबर ठगों ने सीए छात्र से प्लेटिनम ट्रेडिंग प्लान के नाम पर 8 लाख रुपये ठग लिए।
रायपुर
Cyber Crime: खुद को इंस्पेक्टर बताकर दे रहे कानूनी कार्रवाई की धमकी, वीएसके ऐप के डेटा पर उठे गंभीर सवाल
Cyber Crime: छत्तीसगढ़ में रायपुर समेत कई स्कूलों के शिक्षकों को खुद को साइबर क्राइम इंस्पेक्टर बताने वाले लोगों के संदिग्ध फोन आने का मामला सामने आया है। शालेय शिक्षक संघ ने VSK ऐप और अन्य डिजिटल पोर्टल पर दर्ज डेटा की सुरक्षा की जांच कराने तथा दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
रायपुर
Cyber Fraud: WhatsApp पर कंपनी डायरेक्टर की फर्जी प्रोफाइल बनाकर 80 लाख की ठगी, ऐसे दिया झांसा
Cyber Fraud: रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने कंपनी डायरेक्टर के नाम और फोटो से फर्जी WhatsApp अकाउंट बनाकर अकाउंटेंट से 80 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। दूसरे ट्रांजैक्शन में भेजे गए 13 लाख रुपये बैंक की मदद से वापस मिल गए। पुलिस ने FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
तकनीक
Telecom Department India: 1 जनवरी 2027 से बदलेंगे WhatsApp और Telegram के नियम
Telecom Department India: भारत में 1 जनवरी 2027 से WhatsApp और Telegram जैसे मैसेजिंग ऐप्स के लिए SIM बाइंडिंग नियम लागू होने की बात कही गई है। इसके तहत अकाउंट से जुड़ी सक्रिय SIM का डिवाइस में मौजूद रहना जरूरी होगा।
महासमुंद
Fraud Case: सोने-चांदी के डिजाइन और बर्तन बदलने के नाम पर ठगी, शातिर महिला ने 4 घरों से उड़ाए 2 लाख के जेवर व बर्तन
Fraud Case: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के तेन्दूकोना गांव में एक अज्ञात महिला ने पुराने बर्तन के बदले नए बर्तन और गहनों की डिजाइन स्कैनिंग के नाम पर चार परिवारों से सोने-चांदी के जेवरात और बर्तन ठग लिए। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 2,00,200 रुपये बताई गई है। शिकायत के बाद तेन्दूकोना पुलिस ने BNS की धारा 318(3) और 318(4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बिलासपुर
Cyber Fraud: स्कूल का बैंक खाता बना म्यूल अकाउंट, 100 से ज्यादा खातों में भेजे पैसे
Cyber Fraud: बिलासपुर के प्रयास पब्लिक स्कूल का बैंक खाता म्यूल अकाउंट बनाकर इस्तेमाल किया गया। स्कूल संचालक का मोबाइल कोलकाता में गुम होने के बाद 1.12 करोड़ रुपए के संदिग्ध लेनदेन का मामला सामने आया।
रायपुर
Raipur Cyber Fraud: ऑनलाइन रिफंड के चक्कर में जालसाजों ने लगाया चूना, 513 रुपए वापस पाने के लिए शख्स ने गंवाए 97 हजार
Raipur Cyber Fraud: पुरानी बस्ती इलाके में बिग बास्केट से 513 रुपये का रिफंड पाने की कोशिश में एक व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार हो गया। आरोप है कि फर्जी कस्टमर केयर के जरिए संपर्क करने वाले जालसाजों ने WhatsApp पर APK फाइल भेजकर उसके सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के खाते से 97 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए। पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सरगुजा संभाग
cyber fraud: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का अकाउंट हैक होने की जानकारी, लोगों से की सतर्क रहने की अपील
cyber fraud: छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का व्हाट्सएप अकाउंट हैक होने की जानकारी सामने आई है। उनके नाम से संपर्कों को 32 हजार रुपये मांगने वाले फर्जी संदेश
जांजगीर-चांपा
Chhattisgarh News: शादी का झांसा देकर 5.65 लाख की ठगी, 5 आरोपी गिरफ्तार
Chhattisgarh News: जांजगीर-चांपा जिले में शादी का रिश्ता कराने के नाम पर 53 वर्षीय व्यक्ति से 5,65,355 रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि महिला ने खुद को महासमुंद के सरकारी अस्पताल में कार्यरत नर्स बताकर पीड़ित का भरोसा जीता और बीमारी, दुर्घटना व मां की मौत का बहाना बनाकर पैसे ऐंठे। साइबर पुलिस ने मुख्य आरोपी महिला समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
राज्य सरकार
Cyber Security: छत्तीसगढ़ पुलिस के अभियान से 1.70 करोड़ लोग हुए साइबर जागरूक
Cyber Security: साइबर जागृति अभियान की सराहना करते हुए कहा कि साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता लगातार जारी रहनी चाहिए। 15 अगस्त से 2 अक्टूबर 2026 तक चले इस अभियान के जरिए करीब 1.70 करोड़ लोगों तक साइबर सुरक्षा का संदेश पहुंचाया गया। वहीं, ट्रैफिक हैकाथॉन-2026 में युवाओं ने रायपुर की यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए कई सुझाव दिए, जिन पर सरकार गंभीरता से विचार करेगी।
रायपुर
SBI ATM Fraud: कार्ड बदलकर 1.89 लाख की ठगी, अमेरिका से लौटे IT एनालिस्ट बने शिकार
SBI ATM Fraud: अमेरिका से भिलाई लौटे सीनियर आईटी एनालिस्ट प्रणय पुष्कर राजवाड़े के साथ रायपुर के रिंग रोड स्थित SBI ATM में कार्ड बदलकर ठगी की गई। आरोपियों ने दो दिनों के भीतर उनके खाते से 1,89,500 रुपये निकाल लिए। शिकायत के बाद डीडी नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर CCTV फुटेज और बैंक ट्रांजैक्शन के आधार पर जांच शुरू कर दी है।