"साइबर ठगी" के लिए 97 परिणाम मिले
महासमुंद
Cyber Crime Awareness: ऑनलाइन ठगी से बचाव के लिए दिए जरूरी टिप्स
Cyber Crime Awareness: महासमुंद में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और पुलिस विभाग के सहयोग से अधिकार मित्रों के लिए साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इसमें डिजिटल अरेस्ट, ओटीपी और यूपीआई फ्रॉड, फर्जी निवेश, क्यूआर कोड स्कैम, एआई आधारित ठगी और साइबर अपराधों की शिकायत प्रक्रिया की जानकारी दी गई। अधिकार मित्र अब विधिक जागरूकता शिविरों के माध्यम से आम लोगों को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करेंगे।
दुर्ग
Cyber Fraud: कमीशन के बदले बैंक खाते देने वाले 8 आरोपी पुलिस के शिकंजे में
Cyber Fraud: दुर्ग पुलिस ने साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए बैंक खाते, ATM, पासबुक और SIM उपलब्ध कराने वाले 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने 2 से 15 हजार रुपए के कमीशन के लालच में खाते दिए थे।
राष्ट्रीय
T20 Match: फर्जी टिकट बेचने वाला गैंग सक्रिय, क्राइम ब्रांच ने किया अलर्ट
T20 Match: भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच के टिकटों को लेकर साइबर ठगी का खतरा बढ़ गया है। फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट्स के जरिए VVIP और अन्य टिकट बेचने के नाम पर लोगों से पैसे मांगे जा रहे हैं।
रायपुर
Digital Arrest Scam: बुजुर्ग किराना व्यापारी से 8.5 लाख की ठगी, सीबीआई व आईपीएस अफसर बनकर डेढ़ महीने तक रखा बंधक
Digital Arrest Scam: रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने 64 वर्षीय किराना व्यापारी को करीब डेढ़ महीने तक डिजिटल अरेस्ट के नाम पर डराए रखा। खुद को CBI और IPS अधिकारी बताकर ठगों ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसाने की धमकी दी और 8.50 लाख रुपये ऐंठ लिए। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
राष्ट्रीय
Bhopal Cyber Crime: 48 घंटे में 50 केस दर्ज, शेयर बाजार से लेकर मोबाइल अपडेट के नाम पर गंवाए लाखों
Bhopal Cyber Crime: भोपाल में साइबर ठगी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। बीते 48 घंटे में 50 से अधिक शिकायतें दर्ज हुई हैं, जिनमें शेयर बाजार में मुनाफे, क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने, मोबाइल अपडेट और वर्क फ्रॉम होम जैसे बहानों से लोगों को निशाना बनाया गया। पुलिस ने मामलों की जांच शुरू कर नागरिकों से OTP, बैंकिंग जानकारी और संदिग्ध लिंक को लेकर सतर्क रहने की अपील की है।
दंतेवाड़ा (दक्षिण बस्तर)
Cyber Fraud Case: दंतेवाड़ा पुलिस ने राजस्थान से एक और साइबर ठग को दबोचा, अब तक 19 गिरफ्तार
Cyber Fraud Case: दंतेवाड़ा पुलिस ने 61.06 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी के मामले में राजस्थान से दिनेश नामक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर ठगी की रकम को बैंक खातों के जरिए ट्रांसफर कर क्रिप्टोकरेंसी में बदलने का आरोप है। मामले में अब तक 19 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।
दुर्ग संभाग
Bhilai Cyber Crime: लालच पड़ा भारी, भिलाई में बीएसपी ठेकेदार से 2.37 लाख की ऑनलाइन ठगी
Bhilai Cyber Crime: साइबर ठगी का नया मामला सामने आया है। टेलीग्राम ऐप पर निवेश के नाम पर भारी मुनाफे का झांसा देकर ठगों ने एक युवक से 2 लाख 37 हजार 140 रुपए ऐंठ लिए। पीड़ित की शिकायत पर नंदिनी नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
राष्ट्रीय
Bhopal Cyber Crime: डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर महिला से 35 लाख की ठगी, 7 करोड़ की टेरर फंडिंग का बनाया था बहाना
Bhopal Cyber Crime: डिजिटल अरेस्ट साइबर ठगी का मामला सामने आया है, जहां फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर ठगों ने महिला को 7 करोड़ रुपए की टेरर फंडिंग का डर दिखाया और 5 किस्तों में 35 लाख रुपए ठग लिए। शिकायत के करीब एक साल बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
राष्ट्रीय
Vatsalya Ganpati Mahotsav: आस्था के साथ जागरूकता का रंग, साइबर फ्रॉड से बचाव का दिया संदेश
Vatsalya Ganpati Mahotsav: डोल ग्यारस के अवसर पर भव्य समापन हुआ। गणेश विसर्जन के लिए निकले चल समारोह में हजारों छात्र-छात्राएं, शिक्षक और श्रद्धालु शामिल हुए। इस दौरान साइबर फ्रॉड से बचाव का संदेश देती जागरूकता झांकी आकर्षण का केंद्र रही, जिसमें लोगों को ऑनलाइन ठगी से सावधान रहने और गोपनीय जानकारी साझा न करने की अपील की गई।
अंबिकापुर (सरगुजा)
CG Crime News: व्यापारिक कंपनी में निवेश के नाम पर शिक्षिका से 55 लाख की ठगी, स्काउट-गाइड अधिकारी समेत 5 पर FIR
CG Crime News: अंबिकापुर में एक शिक्षिका को व्यापारिक कंपनी में निवेश कर हर महीने मोटा मुनाफा देने का झांसा देकर 55 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि सहकर्मी शिक्षिका और जिला स्काउट-गाइड अधिकारी समेत पांच लोगों ने मिलकर पीड़िता से 46 लाख रुपये का लोन करवाकर कंपनी में निवेश कराया। पुलिस ने BNS की धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दुर्ग
Cyber Crime: फाइनेंशियल नेटवर्क पर वार, दुर्ग पुलिस ने पकड़े 3162 संदिग्ध खाते, 257 आरोपी गिरफ्तार
Cyber Crime: ऑनलाइन सट्टे से जुड़े वित्तीय नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई की है। जांच में 3,162 म्यूल बैंक खातों की पहचान की गई है, जिनमें से 1,668 खातों पर 63 FIR दर्ज की जा चुकी हैं। पुलिस ने अब तक 257 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और 2.75 करोड़ रुपए से अधिक की संदिग्ध राशि पर रोक लगाई है। वहीं, 916 खातों की जांच अभी जारी है।
राष्ट्रीय
Cyber Fraud Case: 4 लोगों के खातों से उड़ाए ₹4.25 लाख, लिंक और मोबाइल गुम होने से लगी चपत
Cyber Fraud Case: ग्वालियर में साइबर ठगी के चार मामलों में जालसाजों ने चार लोगों के बैंक खातों से 4.25 लाख रुपये उड़ा लिए। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।