Monday, 05 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Leopard Rescue: स्नेहा क्लीनिक के पास दिखा तेंदुआ, मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम Balod Acid Attack: लाइब्रेरी से घर लौट रही युवती पर एसिड अटैक, बालोद में मचा हड़कंप CG News: बलरामपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई पिकअप 2 की मौत, 9 गंभीर Abhanpur Road Accident: मंडी रोड पर दर्दनाक हादसा, एक्टिवा सवार 16 वर्षीय किशोर की मौत Food Inspection: प्रिंस ढाबा में नगर निगम की जांच, खाद्य सामग्री और सफाई व्यवस्था खंगाली Raigarh Bike Theft: चोरी की स्कूटी से फिर बाइक चुराने निकले थे आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार Leopard Rescue: स्नेहा क्लीनिक के पास दिखा तेंदुआ, मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम Balod Acid Attack: लाइब्रेरी से घर लौट रही युवती पर एसिड अटैक, बालोद में मचा हड़कंप CG News: बलरामपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई पिकअप 2 की मौत, 9 गंभीर Abhanpur Road Accident: मंडी रोड पर दर्दनाक हादसा, एक्टिवा सवार 16 वर्षीय किशोर की मौत Food Inspection: प्रिंस ढाबा में नगर निगम की जांच, खाद्य सामग्री और सफाई व्यवस्था खंगाली Raigarh Bike Theft: चोरी की स्कूटी से फिर बाइक चुराने निकले थे आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम › राष्ट्रीय › T20 Match: फर्जी टिकट बेचने वाला गैंग सक्रिय, क्र…
Indore T20 ticket scam alert(Image Source:AI Photo)
Indore T20 ticket scam alert(Image Source:AI Photo)
राष्ट्रीय

T20 Match: फर्जी टिकट बेचने वाला गैंग सक्रिय, क्राइम ब्रांच ने किया अलर्ट

T20 Match: भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच के टिकटों को लेकर साइबर ठगी का खतरा बढ़ गया है। फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट्स के जरिए VVIP और अन्य टिकट बेचने के नाम पर लोगों से पैसे मांगे जा रहे हैं।

स
प्रकाशित: 05 Oct 2026, 05:09 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
इंदौर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
T20 Match: होलकर स्टेडियम में 11 अक्टूबर को प्रस्तावित भारत और वेस्टइंडीज के बीच T20 मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह है, इसी बीच मैच के टिकटों की मांग को देखते हुए साइबर ठग भी सक्रिय हो गए हैं। सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट और ग्रुप बनाकर VVIP समेत अन्य श्रेणी के टिकट उपलब्ध कराने का दावा किया जा रहा है, इंदौर क्राइम ब्रांच ने मामले को गंभीरता से लेते हुए लोगों को ऐसे फर्जी टिकट ऑफर से सावधान रहने की अपील की है। पुलिस के मुताबिक, व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम और टेलीग्राम पर कुछ संदिग्ध पेज और प्रोफाइल बनाए गए हैं, जहां टिकट बेचने के नाम पर लोगों से संपर्क किया जा रहा है। 

20-25% ज्यादा रकम की मांग

20 से 25 फीसदी अतिरिक्त रकम मांगने का तरीका क्राइम ब्रांच के अनुसार, ठग टिकट उपलब्ध कराने के लिए सामान्य कीमत से 20 से 25 प्रतिशत अधिक रकम की मांग कर रहे हैं, शुरुआत में ऑनलाइन भुगतान करवाने के बाद टिकट कूरियर के जरिए घर भेजने का भरोसा दिया जाता है। इसके बाद कूरियर या अन्य शुल्क के नाम पर अतिरिक्त पैसे मांगे जाने की आशंका है।

टिकट बिक्री पर MPCA का अलर्ट

25 सितंबर तक बिक चुके हैं टिकट मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (MPCA) के अनुसार, अधिकृत टिकट पार्टनर एजेंसी के माध्यम से मैच के सभी टिकट 25 सितंबर तक बिक चुके हैं। इसके बावजूद कुछ लोग अनजान मोबाइल नंबरों से संपर्क कर ब्लैक या सीधे टिकट उपलब्ध कराने का दावा कर रहे हैं। क्राइम ब्रांच ने ऐसे दावों को लेकर लोगों को सतर्क रहने को कहा है। 

फर्जी अकाउंट्स पर पुलिस की नजर

12 संदिग्ध नंबरों की जांच पुलिस ने अब तक करीब 12 संदिग्ध मोबाइल नंबरों का सत्यापन किया है। इन नंबरों की लोकेशन पश्चिम बंगाल और राजस्थान में सामने आई है। फर्जी सोशल मीडिया पेज और प्रोफाइल को हटाने के लिए क्राइम ब्रांच ने मेटा को आधिकारिक ई-मेल भी भेजा है। फिलहाल क्राइम ब्रांच की तकनीकी टीम संदिग्ध मोबाइल नंबरों और सोशल मीडिया अकाउंट्स की निगरानी कर रही है। पुलिस के मुताबिक, अभी तक इस मामले में किसी व्यक्ति की ओर से ठगी की औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें