"सुरक्षा को लेकर चिंता" के लिए 47 परिणाम मिले
विदेश
ईरान-अमेरिका वार्ता : ट्रंप का बड़ा बयान, होर्मुज पर नजर रखेगा अमेरिका
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर ओमान को चेतावनी देते हुए कहा कि इस महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्ग पर किसी एक देश का नियंत्रण स्वीकार नहीं किया जाएगा। ट्रंप का यह बयान उस रिपोर्ट के बाद आया, जिसमें दावा किया गया था कि ईरान और ओमान मिलकर होर्मुज जलडमरूमध्य का संचालन संभाल सकते हैं। हालांकि अमेरिका ने इस खबर को गलत बताया है। दूसरी ओर ओमान और ईरान के बीच समुद्री सुरक्षा और जहाजों की आवाजाही को लेकर बातचीत जारी है। विशेषज्ञों के अनुसार स्ट्रेट ऑफ होर्मुज वैश्विक तेल व्यापार का सबसे अहम मार्ग है, इसलिए इस क्षेत्र में बढ़ता तनाव पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था और ऊर्जा बाजारों को प्रभावित कर सकता है।
अंबिकापुर (सरगुजा)
बड़ी वारदात : कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में तोड़फोड़ और चोरी, चारों का नया अंदाज दीवार पर लिखे I Love Ambikapur
छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर के घड़ीचौक इलाके में स्थित कांग्रेस कार्यालय “राजीव भवन” में गुरुवार देर रात अज्ञात बदमाशों ने चोरी और तोड़फोड़ की। बदमाशों ने तीन मंजिलों में घुसकर 73 से ज्यादा टोटियां उखाड़ दीं, पाइपलाइनें तोड़ दीं और करीब 1 लाख रुपये से अधिक का नुकसान किया। दीवारों पर आपत्तिजनक शब्द और “I Love Ambikapur” भी लिखा मिला।
राज्यसभा सांसद : सागरिका घोष को धमकी भरे कॉल, दिल्ली पुलिस से तत्काल कार्रवाई की मांग
राज्यसभा सांसद सागरिका घोष को तीन अलग-अलग नंबरों से धमकी भरे फोन कॉल मिलने का मामला सामने आया है। सांसद ने इसे गंभीर बताते हुए दिल्ली पुलिस से तत्काल जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर नंबर साझा करते हुए औपचारिक शिकायत दर्ज कराने की बात कही है। इस घटना के बाद राजनीतिक हलकों और सोशल मीडिया पर जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा को लेकर चिंता और बहस तेज हो गई है।
विदेश
होर्मुज स्ट्रेट संकट : 20 हजार से अधिक भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर चिंता, एनयूएसआई ने सरकार से मांगी तत्काल कार्रवाई
होर्मुज स्ट्रेट में बढ़ते तनाव के बीच 20 हजार से अधिक भारतीय नाविकों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। (एनयूएसआई) ने केंद्र सरकार से तत्काल निकासी योजना लागू करने और नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। यूनियन के अनुसार मिसाइल और ड्रोन हमलों के खतरे, सुरक्षा अलर्ट और समुद्री प्रतिबंधों के कारण भारतीय नाविक जोखिम भरी परिस्थितियों में काम कर रहे हैं।
विदेश
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज : तनाव चरम पर , अमेरिका-ईरान टकराव तेज, समुद्री क्षेत्र में बढ़ी सैन्य हलचल
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार अमेरिकी सेना ने ईरान के दो तेल टैंकरों पर कार्रवाई कर उन्हें निष्क्रिय कर दिया, जिसके बाद क्षेत्र में सैन्य तनाव बढ़ गया। नौसेना जहाजों पर हमले की कोशिश और जवाबी कार्रवाई की खबरों से हालात और गंभीर हो गए हैं। संयुक्त अरब अमीरात ने भी हमलों का दावा किया है, जबकि दोनों देशों के बीच तीखी बयानबाजी जारी है। विशेषज्ञों के अनुसार यह स्थिति वैश्विक तेल आपूर्ति और अर्थव्यवस्था पर बड़ा असर डाल सकती है।
छत्तीसगढ़
बदमाशों का तांडव : व्यापारी की आंखों में कट्टा अड़ाकर 50 हजार की लूट, इलाके में सनसनी
रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र में चिल्हर व्यापारी संतोष गुप्ता से चार नकाबपोश बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में लूटपाट की। बदमाशों ने पहले सड़क पर लकड़ी डालकर रास्ता रोका, फिर कट्टा दिखाकर ₹50,000 नकद, मोबाइल और गाड़ी की चाबी लूट ली। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश जारी है।
छत्तीसगढ़
सरगुजा में जमीन विवाद के बीच पटवारी से मारपीट, भाजपा नेता गिरफ्तार
सरगुजा जिले के कंठी क्षेत्र में जमीन विवाद से जुड़े मामले में भाजपा आदिवासी मोर्चा के एक पदाधिकारी पर पटवारी के साथ मारपीट और धमकी देने के आरोप लगे हैं। घटना का सीसीटीवी वीडियो वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना से राजस्व विभाग के कर्मचारी नाराज हैं और उन्होंने सुरक्षा की मांग करते हुए प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है।
देश
मॉस्किटो फ्लीट क्या है? होर्मुज़ में इसकी भूमिका फिर सुर्खियों में, दुनिया की तेल लाइफलाइन पर नया तनाव
अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच Strait of Hormuz एक बार फिर सुर्खियों में है, क्योंकि यह दुनिया के सबसे अहम तेल परिवहन मार्गों में से एक है। इस क्षेत्र में छोटी और तेज़ स्पीडबोट्स के जरिए हमले जैसी घटनाओं की चर्चा होती रही है, जिन्हें कभी-कभी “मॉस्किटो फ्लीट” रणनीति कहा जाता है। यह कोई आधिकारिक नौसैनिक बेड़ा नहीं, बल्कि बड़ी संख्या में छोटी नावों के जरिए किए जाने वाले “हिट एंड रन” प्रकार के हमलों की अवधारणा है। इन नावों का फायदा उनकी तेज़ गति, संख्या और अचानक हमला करने की क्षमता माना जाता है, जिससे बड़े युद्धपोतों के लिए चुनौती पैदा हो सकती है।
छत्तीसगढ़
हाथियों का आतंक: युवक की मौत के बाद सड़क पर उतरे ग्रामीण, चक्का जाम कर मुआवजे व नौकरी की मांग
सूरजपुर जिले के अंबिकापुर–प्रतापपुर मार्ग पर जंगली हाथी के हमले में एक युवा किसान केशव भोय की मौत के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने कल्याणपुर चौक पर शव रखकर सड़क जाम किया और वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने मृतक के परिवार को सरकारी नौकरी, बच्चों की मुफ्त शिक्षा और मुआवजा राशि 6 लाख से बढ़ाकर 50 लाख रुपये करने की मांग की।
छत्तीसगढ़
बढ़ीं चोरी की वारदातें: एक ही दिन में चार घटनाओं से दहशत, बंद घर और सुनसान इलाके निशाने पर
दुर्ग जिले में 14 अप्रैल के आसपास एक ही दिन में जामुल, मोहन नगर और पद्मनाभपुर थाना क्षेत्रों में चोरी की चार घटनाएं सामने आईं, जिससे लोगों में डर का माहौल बन गया है। चोरों ने बंद घरों, निर्माण स्थलों और सड़क किनारे खड़े वाहनों को निशाना बनाया। कहीं ताले तोड़े गए तो कहीं दीवार तक तोड़ दी गई।
रायपुर
रफ्तार का कहर: युवक की गई जान, तीन दिन बाद चालक के खिलाफ FIR
आमानाका थाना क्षेत्र में 03.03.2026 को शाम 6 बजे एक सड़क हादसे में 32 वर्षीय रूपेश कुमार कोसले की मौत हो गई। वह अपनी मोटरसाइकिल (C.G-22-R-3971) से टाटीबंध से बिलासपुर बायपास रोड जा रहा था, तभी पीछे से आ रही तेज गति वाली कार (CG-10-NA-1377) ने उन्हें टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद रूपेश रोड के डिवाइडर से भी टकरा गया। उन्हें डी.के.एस सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, रायपुर में भर्ती कराया गया, जहां 06.03.2026 को उनका निधन हो गया। पोस्टमार्टम में सिर की गंभीर चोटें और हड्डी का फ्रैक्चर पाया गया। पुलिस ने मर्ग संख्या 13/2026 के तहत मामला दर्ज किया और कार चालक के खिलाफ धारा 281 और 106(1) बी.एन.एस के तहत कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने वाहन चालकों को सावधानी बरतने की अपील की है।