"विदेश" के लिए 516 परिणाम मिले
कांकेर (उत्तर बस्तर)
बड़ा खुलासा : 43 लाख की ठगी, CTO बनाने और 10% हिस्सेदारी का सपना दिखाकर कारोबारी दंपत्ति गिरफ्तार
पखांजूर थाना क्षेत्र में ऑनलाइन बिजनेस पार्टनरशिप और स्टार्टअप निवेश के नाम पर 43 लाख 44 हजार 900 रुपये की बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों आनंद चंदेल और उसकी पत्नी रेखा चंदेल ने युवक मनीष सोनी को सॉफ्टवेयर कम्पनी में 10 प्रतिशत हिस्सेदारी और CTO पद देने का लालच देकर चार वर्षों तक भरोसे में रखा।
कारोबार
महायुद्ध के आसार : केंद्र सरकार का बड़ा एक्शन, पेट्रोल निर्यात पर पहली बार लगा विंडफॉल टैक्स
केंद्र सरकार ने बढ़ती वैश्विक तेल कीमतों और ईरान-इजरायल तनाव के बीच बड़ा फैसला लेते हुए पेट्रोल के निर्यात पर पहली बार ₹3 प्रति लीटर विंडफॉल टैक्स लगा दिया है, जो 16 मई 2026 से लागू हो गया। वहीं सरकार ने डीजल और एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) पर निर्यात टैक्स में भारी कटौती कर उद्योगों को राहत दी है। सरकार का उद्देश्य घरेलू बाजार में ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करना और तेल कंपनियों के अतिरिक्त मुनाफे पर नियंत्रण रखना है।
विदेश
ट्रम्प : चीन के करीब आता अमेरिका, भारत-अमेरिका संबंधों पर शुरू हुई नई बहस
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के चीन दौरे ने वैश्विक राजनीति में नई बहस छेड़ दी है। विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिका अब चीन के साथ रिश्ते सुधारने की दिशा में बढ़ रहा है, जिससे भारत की रणनीतिक भूमिका और अमेरिका की एशिया नीति पर असर पड़ सकता है।
देश
टेमी टी गार्डन : ज्योतिरादित्य सिंधिया ने तोड़ी चाय पत्तियां, नेपाली में संवाद कर जीता दिल
केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री Jyotiraditya Scindia ने सिक्किम के नामची स्थित प्रसिद्ध टेमी टी गार्डन का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने चाय बागान के श्रमिकों और कर्मचारियों से मुलाकात कर उनकी मेहनत की सराहना की तथा खुद भी पारंपरिक टोकरी पहनकर चाय की पत्तियां तोड़ीं। सिंधिया ने स्थानीय लोगों से नेपाली भाषा में संवाद कर अपनत्व का माहौल बनाया। उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर भारत की संस्कृति और प्राकृतिक संपदा देश की अमूल्य धरोहर है तथा केंद्र सरकार क्षेत्र के पर्यटन, कृषि और स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए लगातार कार्य कर रही है।
रायगढ़
जानकी होटल में अघोषित सैलून बार : पुलिस की बड़ी रेड में मैनेजर गिरफ्तार, शराब और कैश का जखीरा बरामद
रायगढ़ के रामलीला मैदान रोड स्थित जानकी होटल में पुलिस ने छापा मारकर अवैध शराब कारोबार का भंडाफोड़ किया। कार्रवाई में होटल के काउंटर से बड़ी मात्रा में बीयर और शराब के साथ नकदी बरामद की गई। पुलिस ने होटल मैनेजर सुरेंद्र पटेल को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी ने पूछताछ में लंबे समय से होटल की आड़ में अवैध शराब बिक्री करने की बात स्वीकार की।
राष्ट्रीय
वैश्विक तेल संकट : भारत की बढ़ी चिंता, 15 मई तक खरीदेगा तेल
भारत ने अमेरिका से रूस से सस्ता कच्चा तेल खरीदने की छूट बढ़ाने की मांग की है। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और वैश्विक तेल संकट के बीच भारत ने कहा है कि ऊर्जा सुरक्षा उसकी प्राथमिकता है। विशेषज्ञों के मुताबिक यदि रूसी तेल की सप्लाई प्रभावित हुई तो भारत में पेट्रोल-डीजल महंगा हो सकता है, महंगाई बढ़ सकती है और अर्थव्यवस्था पर दबाव बढ़ने की आशंका है।
संपादकीय
साइकिल में सरकार : देश को दिखावटी नहीं ईमानदार पहल की जरूरत
देश में आर्थिक दबावों के बीच ईंधन बचाने, सादगी अपनाने और अनावश्यक खर्च कम करने जैसे संदेश लगातार दिए जा रहे हैं। नेता और अधिकारी साइकिल चलाकर प्रतीकात्मक रूप से बचत और संयम का संदेश देने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन जब उनके पीछे सुरक्षा और वाहनों का लंबा काफिला चलता है, तब यह दृश्य जनता के मन में कई सवाल भी खड़े करता है। कलमकार ने अपने इस विचारोत्तेजक लेख के माध्यम से इसी विरोधाभास को केंद्र में रखकर लिखते हैं कि अर्थव्यवस्था प्रतीकात्मक उपायों से नहीं सुधरती, ठोस नीतियों, उत्पादन, रोजगार और पारदर्शिता से मजबूत होती है।
विदेश
ट्रंप-शी मुलाकात : फिर तेज हुई G2 मॉडल और नई विश्व व्यवस्था की चर्चा
अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump और चीनी राष्ट्रपति Xi Jinping की बीजिंग बैठक के बाद दुनिया में फिर से G2 मॉडल की चर्चा तेज हो गई है। G2 का अर्थ है कि वैश्विक फैसले बहुपक्षीय संस्थाओं के बजाय अमेरिका और चीन मिलकर तय करें। बैठक में व्यापार, टेक्नोलॉजी, AI और ताइवान जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। ट्रंप के साथ एलन मस्क, टिम कुक और जेन्सेन हुआंग जैसे बड़े कारोबारी भी मौजूद रहे। विश्लेषकों का मानना है कि अमेरिका-चीन की बढ़ती नजदीकियां भारत की ‘चीन प्लस वन’ रणनीति, QUAD और वैश्विक शक्ति संतुलन पर असर डाल सकती हैं।
कारोबार
सरकार का बड़ा तोहफा : 14 खरीफ फसलों की MSP में भारी बढ़ोतरी, अब धान ₹2,441 के पार
केंद्र सरकार ने खरीफ सीजन 2026-27 के लिए धान समेत 14 फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में बढ़ोतरी को मंजूरी दी है। सामान्य धान का MSP ₹72 बढ़ाकर ₹2,441 प्रति क्विंटल कर दिया गया है, जबकि सूरजमुखी बीज और कपास में सबसे अधिक बढ़ोतरी हुई है। सरकार का कहना है कि सभी फसलों का MSP उत्पादन लागत से कम से कम 50% अधिक तय किया गया है, जिससे किसानों की आय बढ़ाने, फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने और खाद्य तेल-दालों के आयात पर निर्भरता कम करने में मदद मिलेगी।
विदेश
ब्रह्मोस : चीन की बढ़ेगी टेंशन, वियतनाम करेगा तैनाती
Vietnam भारत से BrahMos missile खरीदने की तैयारी कर रहा है, जिससे दक्षिण चीन सागर में China की चिंता बढ़ सकती है। ब्रह्मोस दुनिया की सबसे तेज सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों में गिनी जाती है, जिसे भारत और रूस ने मिलकर विकसित किया है। इसकी तेज गति, सटीक निशाना और दुश्मन के एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने की क्षमता इसे बेहद खतरनाक बनाती है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर वियतनाम इन मिसाइलों को अपने तटीय इलाकों में तैनात करता है, तो चीन की नौसैनिक गतिविधियों पर बड़ा असर पड़ सकता है। भारत के लिए यह सौदा इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में रणनीतिक ताकत बढ़ाने और रक्षा निर्यात मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
कारोबार
सोना-चांदी की कीमतों में उछाल : पीएम मोदी की नो गोल्ड अपील और 15% भारी टैक्स से मचा हड़कंप
केंद्र सरकार ने सोने और चांदी के आयात पर कस्टम ड्यूटी 6% से बढ़ाकर 15% कर दी है, जिससे बाजार में कीमती धातुओं के दाम तेजी से बढ़ गए हैं। प्रधानमंत्री Narendra Modi ने देशवासियों से अगले एक साल तक सोना नहीं खरीदने की अपील की है, ताकि विदेशी मुद्रा भंडार बचाया जा सके और रुपये को मजबूती मिले। सरकार के फैसले से शादी-विवाह और निवेश पर असर पड़ने की आशंका है, जबकि विशेषज्ञों ने सोने की तस्करी बढ़ने का खतरा भी जताया है।
मनोरंजन
दृश्यम 3 : रिलीज से पहले ही ‘दृश्यम 3’ का बड़ा धमाका, एडवांस बुकिंग में करोड़ों की कमाई
मलयालम सिनेमा की बहुप्रतीक्षित फिल्म “दृश्यम 3” रिलीज से पहले ही जबरदस्त चर्चा में है। मोहनलाल और जीतू जोसेफ की सुपरहिट जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौट रही है। फिल्म 21 मई 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने वर्ल्डवाइड एडवांस बुकिंग में अब तक करीब 5.20 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। फिल्म में मीना और एस्थर अनिल समेत कई पुराने कलाकार वापसी कर रहे हैं। फैंस एक बार फिर जॉर्जकुट्टी की सस्पेंस से भरी कहानी देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं।