"राजनीति" के लिए 938 परिणाम मिले
जगदलपुर (बस्तर)
रंग बदला, हालात नहीं बदले : मोबाइल मेडिकल यूनिट पर मरकाम का आरोप, बोले- मरीजों को नहीं मिल रही सुविधा
मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना की मोबाइल मेडिकल यूनिट (MMU) व्यवस्था को लेकर पूर्व मंत्री मोहन मरकाम ने सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने डॉक्टरों की कमी, दवाओं और जांच सुविधाओं के अभाव का आरोप लगाते हुए व्यवस्था सुधारने की मांग की है।
चुनाव
बांकीपुर उपचुनाव : पटना में बड़ा उलटफेर, BJP में शामिल हुए कई नेता
बिहार की राजधानी पटना की सबसे चर्चित बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव से ठीक पहले एक बहुत बड़ा राजनैतिक फेरबदल देखने को मिला है। भारतीय जनता पार्टी ने पटना में एक विशाल मिलन समारोह आयोजित करके विपक्ष को एक बड़ा रणनीतिक संदेश दिया है।
फुटबॉल
फीफा वर्ल्ड कप : फाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, लेकिन जीत के जश्न के बीच भड़का नया विवाद
फीफा विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में अर्जेंटीना ने इंग्लैंड को 2-1 से हराकर फाइनल में जगह बना ली। जीत के बाद खिलाड़ियों द्वारा 'माल्विनास अर्जेंटीना का है' लिखा बैनर लहराने से नया विवाद खड़ा हो गया है। यह संदेश अर्जेंटीना और ब्रिटेन के बीच दशकों पुराने फॉकलैंड द्वीप विवाद से जुड़ा है, जिस पर अब फीफा की प्रतिक्रिया का इंतजार है।
राष्ट्रीय
पंचायत चुनाव : तीसरे बच्चे पर अयोग्यता मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त
सुप्रीम कोर्ट ने देश में पंचायत और अन्य स्थानीय निकायों के चुनाव लड़ने के लिए दो बच्चों की अनिवार्यता वाले नियम पर बहुत गंभीर सवाल उठाए हैं। देश की सबसे बड़ी अदालत का मानना है कि बढ़ती आबादी को नियंत्रित करने के लिए सालों पहले बनाई गई यह नीति अब अपनी उपयोगिता खो चुकी है।
राष्ट्रीय
केंद्र का बड़ा बयान : पासपोर्ट सिर्फ यात्रा दस्तावेज, नागरिकता का प्रमाण नहीं
केंद्र सरकार ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि पासपोर्ट नागरिकता का प्रमाण पत्र नहीं होता है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मंगलवार को इस स्थिति को पूरी तरह साफ किया है। उन्होंने बताया कि पासपोर्ट अधिनियम, 1967 के तहत केवल विदेश यात्रा के लिए यह दस्तावेज जारी किया जाता है।
दुर्ग
बुलडोजर कार्रवाई का विरोध : सुपेला में निगम की कार्रवाई के खिलाफ सड़क पर उतरे व्यापारी, निष्पक्ष कार्रवाई की मांग
भिलाई के सुपेला रावण भाटा में नगर निगम की अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का व्यापारियों ने विरोध किया। दुकानदारों ने निगम पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। बढ़ते विवाद के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली।
अन्य
अनशन : 24 दिन से भूख हड़ताल पर सोनम वांगचुक, अब सियासी दलों ने भी जताया समर्थन
जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल 24वें दिन भी जारी है। उनकी बिगड़ती तबीयत को देखते हुए आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अनशन खत्म करने की अपील की है। प्रदर्शनकारी NEET समेत भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी की जांच और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।
कांग्रेस
दतिया उपचुनाव : वोटिंग से पहले कांग्रेस में घमासान, स्टार प्रचारकों की लिस्ट से अवधेश नायक गायब, बगावत के संकेत!
दतिया विधानसभा उपचुनाव से पहले कांग्रेस में अंदरूनी कलह खुलकर सामने आने लगी है। टिकट नहीं मिलने से नाराज नेता अवधेश नायक ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए जल्द फैसला लेने के संकेत दिए हैं। वहीं स्टार प्रचारकों की सूची में नाम नहीं होने से पार्टी के भीतर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
महासमुंद
कांग्रेस का प्रदर्शन : राम मंदिर दान मामले को लेकर विरोध, भाजपा पर लगाए आरोप
अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर के दान और चढ़ावे में कथित अनियमितताओं के आरोपों को लेकर महासमुंद जिला कांग्रेस कमेटी ने विरोध प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं खल्लारी विधायक द्वारकाधीश यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शहर में रैली निकालकर मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की।
गरियाबंद
पार्किंग विवाद : दुर्ग से आए युवकों और ग्रामीणों में मारपीट, पुलिस ने 5 को हिरासत में लिया
गरियाबंद जिले के प्रसिद्ध चिंगरापगार जलप्रपात में पार्किंग और प्रवेश को लेकर विवाद हो गया। दुर्ग से आए युवकों और स्थानीय समिति के सदस्यों के बीच मारपीट हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पांच युवकों को हिरासत में लिया है और मामले की जांच जारी है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक युवक खुद को भाजपा कार्यकर्ता बताते हुए नजर आ रहा है।
चुनाव
दतिया उपचुनाव : आज नामांकन के साथ बीजेपी-कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, दिग्गजों की मौजूदगी में खिंची चुनावी बिसात
दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी और कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह आज अपना नामांकन दाखिल करेंगे। दोनों दल नामांकन रैली के जरिए अपनी ताकत दिखाने की तैयारी में हैं, जिसमें प्रदेश के कई बड़े नेता शामिल होंगे।
रायपुर संभाग
74 लाख के तहसील भवन में उद्घाटन से पहले दरारें, कार्यक्रम को लेकर भी उठे कई सवाल
मंदिरहसौद में 74 लाख रुपये की लागत से बने नए तहसील भवन के उद्घाटन से पहले ही दरारें सामने आने से निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। भवन के शुभारंभ को लेकर तीन बार आमंत्रण पत्र जारी किए गए और मंत्रियों की अनुपस्थिति भी चर्चा का विषय बनी रही।