ताज़ा खबरें
10534 समाचार
दुर्ग संभाग
हत्याकांड का खुलासा, पैसों का लालच देकर सुनसान जगह ले गए, फिर कर दी हत्या
दुर्ग के पुलगांव थाना क्षेत्र में 55 वर्षीय महिला की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पैसों का लालच देकर महिला को सुनसान जगह ले जाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल सामान भी बरामद कर लिया है।
धमतरी
साइकिल विवाद में हुई हत्या, दो आरोपियों को उम्रकैद; कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा
धमतरी के शंकर ढीमर हत्याकांड में कोर्ट ने दो आरोपियों मोनू उर्फ कुई ध्रुव और जन्मदेव सोरी को दोषी ठहराते हुए आजीवन सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। पुलिस की प्रभावी जांच और मजबूत साक्ष्यों के आधार पर यह फैसला आया। आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते युवक की चाकू मारकर हत्या की थी।
कबीरधाम
बारिश बनी आफत : रायगढ़ के घरों में घुसा पानी, कवर्धा में नदी पार करना जानलेवा
छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय होने के बाद कई जिलों में बारिश से हालात बिगड़ गए हैं। रायगढ़ में जलभराव के कारण घरों तक पानी और फ्लाई ऐश पहुंच गई, जबकि कवर्धा में नदी-नाले उफान पर आने से जनजीवन प्रभावित हुआ है। अडवार नदी के तेज बहाव के बीच लोग जोखिम उठाकर रपटा पार कर रहे हैं, जिससे स्थायी पुल निर्माण की मांग तेज हो गई है।
रायपुर
छत्तीसगढ़ में बारिश का हाल : 13% कम वर्षा, जानें आपके जिले का आंकड़ा
छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय होने के बाद भी अब तक सामान्य से 13 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में सबसे अधिक और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में सबसे कम बारिश हुई है। बस्तर संभाग के कई जिलों में अब भी बारिश की कमी बनी हुई है, जबकि कुछ मैदानी जिलों में सामान्य से बेहतर वर्षा रिकॉर्ड की गई है।
रायगढ़
चोरी का खुलासा : घर से सामान उड़ाने वाला आरोपी और चोरी का माल खरीदने वाला कबाड़ी गिरफ्तार
रायगढ़ जिले के पुसौर थाना क्षेत्र में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चोरी करने वाले आरोपी डिलेश्वर सोनी और चोरी का सामान खरीदने वाले कबाड़ी बलदेव साव को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी की रकम और सामान के अवशेष बरामद किए गए हैं।
बिलासपुर
सड़क हादसा : बिलासपुर में रोपा लगाने जा रहे ग्रामीणों से भरा ट्रैक्टर पलटा, 2 की मौत और 5 घायल
बिलासपुर जिले के हिर्री थाना क्षेत्र के मुड़पार इलाके में सवारियों से भरा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में दो ग्रामीणों की मौके पर मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
राष्ट्रीय
शहीद दिवस रैली : ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बागियों के लिए पार्टी के दरवाजे बंद
कोलकाता में शहीद दिवस रैली के दौरान ममता बनर्जी ने विपक्षी दलों से मतभेद भुलाकर भाजपा के खिलाफ एकजुट होने का आग्रह किया और बागियों पर निशाना साधा।
बलौदाबाज़ार
चोरी की शिकायत करने वाला चौकीदार ही निकला चोर, भाई संग मिलकर स्कूल से मशीन उड़ाई
हथबंद थाना पुलिस ने निर्माणाधीन हाई स्कूल से छड़ काटने की मशीन चोरी मामले का खुलासा किया है। चोरी की शिकायत दर्ज कराने वाला चौकीदार ही अपने भाई के साथ वारदात का आरोपी निकला। पुलिस ने दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर करीब 15 हजार रुपये की चोरी गई मशीन बरामद कर ली है।
बिलासपुर संभाग
शराबी बेटे से तंग पिता बना कातिल, डंडे के वार से ली जान
बिलासपुर जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र के कुसमूली गांव में घरेलू विवाद के दौरान पिता ने अपने बेटे की डंडे से पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
बिलासपुर संभाग
सड़क किनारे मिला किन्नर का शव, गला दबाकर हत्या की आशंका; साथियों पर भी जांच की नजर
बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र के जोंकी गांव में तनु खान किन्नर की हत्या का मामला सामने आया है। आशंका है कि मारपीट के बाद गला दबाकर हत्या की गई और शव सड़क किनारे फेंक दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।
रायपुर संभाग
CRPF आरंग केंद्रीय विद्यालय के नए भवन का शुभारंभ, छात्रों को शिक्षा और देशसेवा के लिए किया प्रेरित
CRPF आरंग स्थित केंद्रीय विद्यालय के नए भवन का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ CRPF अधिकारियों ने छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित किया। नए भवन से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।
सेहत
रेडिएशन थेरेपी : रेडिएशन थेरेपी के बाद क्यों होती है शरीर में जकड़न और सूजन? जानें वजह
कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली रेडिएशन थेरेपी कुछ मरीजों में लंबे समय बाद रेडिएशन फाइब्रोसिस की समस्या पैदा कर सकती है। इसमें प्रभावित हिस्से में अकड़न, दर्द, सूजन और हिलने-डुलने में परेशानी जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं। समय पर पहचान, नियमित जांच और उचित उपचार से इसके प्रभाव को कम किया जा सकता है।