"हादसा" के लिए 749 परिणाम मिले
राष्ट्रीय
जामुड़िया फैक्ट्री ब्लास्ट : पश्चिम बर्धमान में भट्टी फटने से 5 मजदूर गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी
जामुड़िया फैक्ट्री ब्लास्ट के कारण पश्चिम बर्धमान में एक स्पंज आयरन फैक्ट्री की भट्टी फटने से 5 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए और कई के फंसे होने की आशंका है।
राष्ट्रीय
कहर : मादक पदार्थ तस्करों की कार बनी काल, कई लोगों को रौंदा,दंपती की मौत, मासूम जिंदगी से जूझ रहा
मध्य प्रदेश के गुना में नारकोटिक्स टीम की कार्रवाई के दौरान तस्करों की तेज रफ्तार एस्कॉर्ट कार ने कई लोगों को कुचल दिया। हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी की मौत हो गई, जबकि उनका 4 वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने 3 करोड़ रुपये का डोडा चूरा जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे तस्करी नेटवर्क की जांच जारी है।
रायपुर संभाग
स्कूल या तालाब : जोखिम उठाकर पढ़ने पहुंच रहे छात्र, फिर भी नहीं जागा प्रशासन
आरंग विकासखंड के ग्राम पंचायत संडी स्थित प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बारिश के कारण स्कूल परिसर जलमग्न हो गया है। जलभराव के चलते बच्चों को गंदे पानी से होकर कक्षाओं तक पहुंचना पड़ रहा है, जिससे दुर्घटना और बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों और पालकों ने प्रशासन से तत्काल जलनिकासी और मैदान के समतलीकरण की मांग की है।
राष्ट्रीय
देश की नई उड़ान : पीएम मोदी ने दिखाई पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी, किराया मात्र ₹5 से शुरू
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जींद-सोनीपत के बीच चलने वाली यह ट्रेन पूरी तरह पर्यावरण अनुकूल है और इसमें आधुनिक सुरक्षा तकनीक के साथ कई खास सुविधाएं दी गई हैं।
रायपुर
बड़ी कामयाबी : कान में फंसा था लोहे का छर्रा, 9 साल की बच्ची की सुनने की क्षमता डॉक्टरों ने बचाई
रायपुर के डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति अस्पताल में डॉक्टरों ने जटिल माइक्रोसर्जरी कर 9 साल की बच्ची के कान में फंसे लोहे के छर्रे को सफलतापूर्वक बाहर निकाला। करीब एक साल से फंसे छर्रे के कारण बच्ची की सुनने की क्षमता पर खतरा था, लेकिन डॉक्टरों की टीम ने सर्जरी कर उसकी सुनने की शक्ति सुरक्षित बचा ली।
राष्ट्रीय
एक पल की चूक ने छीनी जिंदगी : खेत में काम कर रहे युवक की दर्दनाक मौत, पलटा ट्रैक्टर बना हादसे की वजह
मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के जैतहरी थाना क्षेत्र के ग्राम डोड़ीपानी में बुधवार शाम एक दर्दनाक हादसा सामने आया। खेत में ट्रैक्टर से जुताई कर रहे 28 वर्षीय राम बिहारी राठौर की ट्रैक्टर पलटने से मौत हो गई। हादसा इतना गंभीर था कि चालक ट्रैक्टर के नीचे दब गया और मौके पर ही उसकी जान चली गई। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है।
राष्ट्रीय
ममूरा अग्निकांड : ई-बाइक की चिंगारी से मची तबाही, नोएडा में दो लोगों की मौत
नोएडा के ममूरा गांव से एक बेहद दर्दनाक और रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बहुमंजिला इमारत में अचानक भीषण आग लग गई। जिस समय यह हादसा हुआ उस वक्त इमारत के अंदर 48 परिवारों के तमाम लोग मौजूद थे।
बिलासपुर
खुलासा : ट्रैक पर JCB बकेट रखकर कराई मालगाड़ी डिरेल, 10 आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर के करगी रोड रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी के तीन वैगन डिरेल होने के मामले में आरपीएफ ने 10 घंटे के भीतर खुलासा कर 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि हादसा तकनीकी खराबी से नहीं, बल्कि रेलवे ट्रैक पर रखे जेसीबी मशीन के भारी बकेट से हुआ था। मुख्य आरोपी निजी ठेकेदार पवन नायक अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
राष्ट्रीय
मौत का धमाका : तिरुवल्लूर में बॉयलर फटने से फैक्ट्री में लगी आग, मजदूर की मौत
तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। गुमिडिपुंडी स्थित सिडको इंडस्ट्रियल कॉम्प्लेक्स की एक मेटल स्मेल्टिंग फैक्ट्री में भीषण धमाका हुआ। यहाँ एक बड़ा बॉयलर अचानक फट गया
बिलासपुर
बेपटरी हुई मालगाड़ी : पटरी से उतरे मालगाड़ी के तीन डिब्बे, जांच में जुटा रेलवे विभाग
बिलासपुर जिले के करगी रेलवे स्टेशन पर सोमवार को बड़ा रेल हादसा टल गया। प्लेटफॉर्म नंबर-2 से गुजर रही मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। रेलवे की टीम मौके पर पहुंचकर जांच और ट्रैक बहाली के काम में जुट गई है।
राष्ट्रीय
मदुरै बस दुर्घटना : तमिलनाडु में आमने-सामने भिड़ीं दो बसें, 5 यात्रियों की मौत
तमिलनाडु के मदुरै जिले में सोमवार सुबह एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां के कोट्टामपट्टी इलाके में दो बसों के बीच आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई।
विदेश
पब में अग्निकांड : चीख-पुकार के बीच 27 जिंदगी खाक, टॉयलेट में छिपकर जान बचाने गए लोगों की भी मौत
बैंकॉक के एक पब में लगी भीषण आग में अब तक 27 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 60 से अधिक लोग घायल हुए हैं। कई लोगों की मौत धुएं से दम घुटने के कारण हुई, वहीं प्रशासन ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।