"हादसा" के लिए 610 परिणाम मिले
देश
कुदरत का कहर : भीषण आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, 55 की मौत, मलबे में तब्दील हुए घर
प्रदेश में बुधवार शाम आए भीषण आंधी-तूफान और बारिश ने भारी तबाही मचाई, जिसमें अब तक करीब 55 लोगों की मौत हो चुकी है और कई लोग घायल हैं। प्रयागराज, भदोही, मिर्जापुर और फतेहपुर सबसे ज्यादा प्रभावित जिले रहे, जहां पेड़ उखड़ गए, बिजली के खंभे गिर गए और कच्चे मकान ढह गए। कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित है और फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य में जुटा है, जबकि मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए फिर तेज हवाओं और बारिश की चेतावनी जारी की है।
छत्तीसगढ़
मौत बन गई सीवरेज खुदाई : मिट्टी धंसने से 3 मजदूरों की दर्दनाक मौत
बालोद जिले के दल्लीराजहरा में सीवरेज लाइन की खुदाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया। दास पान ठेला चौक के पास करीब 10 फीट गहरी खुदाई में अचानक मिट्टी धंसने से तीन मजदूर जिंदा दब गए, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में किशुन कुमार, राकेश कुमार और बैशाखिन नामक महिला मजदूर शामिल हैं। हादसे के बाद पुलिस और प्रशासन ने जेसीबी की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।
जगदलपुर (बस्तर)
पाताल की आग का खौफ : बंद केमिकल फैक्ट्री बनी बच्चों के लिए काल, अब तक 4 मासूम झुलसे
बलिराम कश्यप वार्ड में 30 साल से बंद पड़ी एक पुरानी केमिकल फैक्ट्री के मलबे के नीचे “अदृश्य आग” धधक रही है। रासायनिक कचरे के कारण जमीन अंदर से सुलग रही है, जिससे अब तक चार बच्चे गंभीर रूप से झुलस चुके हैं और मवेशी भी घायल हो रहे हैं। दो बच्चों की हालत नाजुक होने पर उन्हें महारानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रशासन और पुलिस ने शिकायतों के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। फैक्ट्री की दीवारें टूटी होने से क्षेत्र खुला पड़ा है और रिहायशी इलाके में होने के कारण बड़े हादसे का खतरा बना हुआ है।
मनोरंजन
टॉलीवुड एक्टर : भरत कांत की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत, कैमरामैन भी नहीं बचे; फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर
तेलुगू अभिनेता और यूट्यूबर भारत कान्त हैदराबाद के आउटर रिंग रोड (ORR) पर हुए भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। इस दुर्घटना में उनके साथ मौजूद कैमरामैन त्रिलोक की भी जान चली गई। दोनों ने नेल्लोर से हैदराबाद लौटते समय एक ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद फिल्म और सोशल मीडिया जगत में शोक की लहर है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों की पड़ताल की जा रही है।
कोरबा
जर्जर सड़क ने ली जान : गड्ढों में फिसलकर एसईसीएल कर्मी की दर्दनाक मौत
कुसमुंडा क्षेत्र में भुट्टा चौक के पास सड़क पर बने गहरे गड्ढों के कारण एक दर्दनाक हादसे में एसईसीएल कर्मी दुखीराम की मौत हो गई। बाइक फिसलने के बाद वे ट्रेलर की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने जर्जर सड़कों की जल्द मरम्मत व भारी वाहनों के नियंत्रण की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विदेश
मेक्सिको के मेला मैदान में भीषण आग : 5 की मौत, कई घायल,अचानक लगी आग ,मची भगदड़, राहत कार्य जारी
मेक्सिको के एक मेला मैदान में अचानक लगी भीषण आग ने बड़े हादसे का रूप ले लिया, जिसमें अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है और कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। आग तेजी से फैलने के कारण मौके पर भगदड़ मच गई और पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट या ज्वलनशील सामग्री को संभावित कारण माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक वजह की पुष्टि अभी नहीं हुई है। प्रशासन ने राहत कार्य तेज कर दिए हैं और मामले की उच्च स्तरीय जांच जारी है।
छत्तीसगढ़
ट्रक की चपेट में आई बाइक : पति-पत्नी की मौत, 4 साल का बेटा गंभीर; सड़क जाम कर भड़के ग्रामीण
कबीरधाम के कुण्डा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपती को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई। हादसे में उनका 4 साल का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने सड़क निर्माण में लापरवाही का आरोप लगाते हुए चक्काजाम कर प्रदर्शन किया।
रायपुर
रायपुर में सनसनी : मितानिन के घर मिला देसी बम बनाने का सामान, बम स्क्वॉड ने मौके पर किया डिफ्यूज
रायपुर के रावाभाठा इलाके में एक मितानिन के घर संदिग्ध बैग मिलने पर बड़ा मामला सामने आया। बैग में एयर गन, डेटोनेटर, केमिकल, बैटरी और तार जैसी देसी बम बनाने की सामग्री मिली। पुलिस, बम निरोधक दस्ता और FSL टीम ने मौके पर जांच कर सभी विस्फोटक सामग्री को सुरक्षित रूप से नष्ट कर दिया। मुख्य संदिग्ध विनय देवांगन फिलहाल फरार है और पुलिस यह जांच कर रही है कि यह सामग्री कहाँ से आई और इसका उद्देश्य क्या था। मितानिन की सतर्कता से एक संभावित बड़ा हादसा टल गया।
छत्तीसगढ़
ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग : धमाकों से दहशत, घर छोड़कर भागे लोग; VIDEO आया सामने
कवर्धा के ग्राम पंचायत पोंडी में गुरुवार को ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। आग से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग घर छोड़कर बाहर निकल आए। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
छत्तीसगढ़
प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान, 10वीं की छात्रा समेत दो की मौत
बालोद जिले में दल्लीराजहरा–अंतागढ़ रेल मार्ग पर एक प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। हादसे में 10वीं की छात्रा समेत दोनों की मौके पर मौत हो गई। छात्रा एक दिन से लापता थी, जिसकी गुमशुदगी रिपोर्ट भी दर्ज थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दंतेवाड़ा (दक्षिण बस्तर)
बीच सड़क धधक उठी कार : सूझबूझ से बची परिवार की जान, शॉर्ट सर्किट बना हादसे की वजह
दंतेवाड़ा (छत्तीसगढ़) में मंगलवार रात एक चलती कार में अचानक आग लग गई। कार में धनसिंह नाग अपने परिवार के साथ बचेली जा रहे थे, तभी वाहन के आगे से धुआं निकलने लगा। चालक ने तुरंत गाड़ी रोककर सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिसके कुछ ही पलों बाद कार पूरी तरह आग की चपेट में आ गई। प्रारंभिक जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई, लेकिन तब तक कार जलकर खाक हो चुकी थी। सभी लोग सुरक्षित हैं और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
छत्तीसगढ़
बिलासपुर अपार्टमेंट फायर : फ्लैट में देर रात भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक, लोगों में मचा हड़कंप
बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित मंगला भाटिया रेसीडेंसी अपार्टमेंट के चौथे माले के एक फ्लैट में देर रात करीब 1.30 बजे भीषण आग लग गई। आग लगने के समय फ्लैट मालिक यश रेलवानी अपनी मां और बहन को लेकर अस्पताल गए हुए थे, जिससे घर खाली था। पड़ोसी की सूचना पर फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।