"दुष्कर्म" के लिए 166 परिणाम मिले
कोरिया
एक्शन : चरचा थाना क्षेत्र में बच्ची के अपहरण और दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी दबोचा गया, पॉक्सो एक्ट में कार्रवाई
5 जुलाई की रात को एक आरोपी (विजय सिंह उर्फ पप्पू, उम्र 28 वर्ष) बदनीयती से एक महिला के घर में घुसा। महिला द्वारा कड़ा विरोध करने पर जब आरोपी अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाया, तो उसने महिला की 8 वर्षीय मासूम बेटी का घर से अपहरण कर लिया और फरार हो गया।
कबीरधाम
कार्रवाई : उपचार के नाम पर युवती से दुष्कर्म, डॉक्टर को भेजा जेल
कबीरधाम जिले के लोहारा थाना क्षेत्र में मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने एक आयुर्वेदिक डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने शिकायत मिलने के 24 घंटे के भीतर कार्रवाई की है।
राष्ट्रीय
शर्मसार : सीधी में रिश्तों की मर्यादा तार-तार, नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार
मध्य प्रदेश के सीधी जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। सेमरिया थाना क्षेत्र में चाचा पर नाबालिग भतीजी से दुष्कर्म का आरोप लगा है। पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पीड़िता का अस्पताल में इलाज जारी है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रायगढ़
हैवानियत : सूने भवन में नाबालिक से किया 3 दिन तक दुष्कर्म, शिकायत के बाद आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़ के दरोगापारा रोड पर स्थित कांग्रेस के एक अधूरे और निर्माणाधीन भवन में 14 वर्षीय बेघर नाबालिग लड़की के साथ तीन दिनों तक बंधक बनाकर दुष्कर्म किया गया। शनिवार को जब आरोपी ने तीसरी बार दरिंदगी की कोशिश की, तो पीड़िता के चिल्लाने पर स्थानीय लोग वहां पहुंचे। लोगों ने आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा, उसकी जमकर पिटाई की और उससे माफी मंगवाई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत और बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट (POCSO Act) और दुष्कर्म की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
रायगढ़
फैसला : नाबालिग को बहला-फुसलाकर किया दुष्कर्म, कोर्ट ने सुनाई 20 साल की सजा
रायगढ़ में नाबालिग को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में पॉक्सो कोर्ट ने आरोपी को दोषी ठहराते हुए 20 साल के कठोर कारावास और 7 हजार रुपए के अर्थदंड की सजा सुनाई है। पीड़िता को बिहार से बरामद किया गया था, जहां आरोपी उसे अपने साथ ले गया था।
रायगढ़
खुला अपहरण का राज : शादी का झांसा देकर नाबालिग को ले गया युवक, दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार
रायगढ़ के कोतरारोड़ थाना क्षेत्र में स्कूल जाने के लिए घर से निकली 15 वर्षीय नाबालिग को शादी का झांसा देकर युवक अपने साथ ले गया। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर बिलासपुर के सीपत से आरोपी को गिरफ्तार कर पीड़िता को सकुशल बरामद किया। पीड़िता के बयान के बाद आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में कार्रवाई कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
कोंडागांव
रिश्तों का कत्ल : नशेड़ी पिता ने 8 साल की मासूम बेटी से किया दुष्कर्म, मां की शिकायत पर गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में एक कलयुगी पिता द्वारा अपनी ही 8 वर्षीय मासूम बेटी के साथ दुष्कर्म करने का बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। यह घटना बीते शुक्रवार की रात को हुई, जब पेशे से ड्राइवर और नशे के आदी आरोपी ने बच्ची को कमरे में ले जाकर उसके साथ दरिंदगी की।
दुर्ग
भरोसे का कत्ल : 7 और 9 साल की मासूम बहनों को खेलने के बहाने बुलाया और किया दुष्कर्म, आरोपी हिरासत में
घटना का पता तब चला जब 7 वर्षीय छोटी बच्ची के पेट में तेज दर्द हुआ और उसने परिजनों को आपबीती बताई। इसके बाद पूछने पर 9 साल की बड़ी बहन ने भी खुलासा किया कि आरोपी ने 4-6 महीने पहले उसके साथ भी यही हरकत की थी और डराकर चुप करा दिया था।
छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, शादी से इनकार हर बार दुष्कर्म नहीं
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अहम फैसले में कहा है कि लंबे समय तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाले वयस्कों के बीच बने शारीरिक संबंध सामान्यतः सहमति पर आधारित माने जाएंगे। केवल बाद में शादी से इनकार करने के आधार पर दुष्कर्म का मामला नहीं बनता।
रायपुर
रेप केस में न्याय : नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल सजा
रायपुर की विशेष अदालत ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी मनोज महिलांग को 20 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। सिविल लाइन थाना पुलिस द्वारा प्रस्तुत साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर अदालत ने आरोपी को दोषी पाया। पुलिस ने कहा कि यह फैसला बच्चों के खिलाफ अपराधों पर सख्त संदेश देता है और ऐसे मामलों में जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई जारी रहेगी।
राजनांदगांव
न्यायिक हिरासत : राजनांदगांव में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, 26 वर्षीय आरोपी जेल भेजा गया
राजनांदगांव जिले में एक नाबालिग के छह माह की गर्भवती होने का खुलासा होने के बाद दुष्कर्म का मामला सामने आया। शिकायत के आधार पर डोंगरगांव पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी सुभाष गेडरे (26) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
इंसानियत शर्मसार : स्कूल से घर लौट रही छात्रा से रास्ते में दुष्कर्म, आरोपी फरार, पुलिस की जांच जारी
छत्तीसगढ़ के गौरेला थाना क्षेत्र में स्कूल से घर लौट रही एक छात्रा के साथ रास्ते में रोककर जबरन दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। पीड़िता की शिकायत पर गौरेला पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज (FIR) कर लिया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण और बयान दर्ज कराया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) अविनाश मिश्रा ने जल्द ही उसे गिरफ्तार करने का दावा किया गया है।