ताज़ा खबरें
10595 समाचार
नारायणपुर
बड़ी तैयारी : बारिश में भी नहीं रुकेगा राशन वितरण, नारायणपुर की 39 दुकानों में पूरा भंडारण
नारायणपुर जिला प्रशासन ने बरसात के मौसम में पहुंचविहीन और दुर्गम क्षेत्रों में राशन आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए बड़ी तैयारी की है। जिले की 39 शासकीय उचित मूल्य दुकानों में जुलाई से सितंबर तक के लिए तीन महीने का खाद्यान्न स्टॉक पहले ही भंडारित कर दिया गया है, ताकि बारिश के दौरान सड़क संपर्क टूटने या परिवहन बाधित होने पर भी हितग्राहियों को समय पर राशन मिल सके।
गरियाबंद
मिसाल : एम्बुलेंस से पहले पहुंची पुलिस, सड़क किनारे जन्म के बाद मां-बच्चे को मिली नई जिंदगी
सूचना मिलते ही इंदागांव थाना प्रभारी उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार विजयवार तुरंत मौके पर पहुंचे और एम्बुलेंस का इंतजार न करते हुए महिला और नवजात को अपने निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) मैनपुर पहुंचाया। समय पर उपचार मिलने से जच्चा और बच्चा दोनों सुरक्षित हैं।
राष्ट्रीय
ग्रीन मोबिलिटी क्रांति : देश में अब 100% इथेनॉल (E100) से दौड़ेंगे वाहन, गडकरी ने दी कानूनी मंजूरी
भारत ने वैकल्पिक और हरित ईंधन की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए E100 (100 प्रतिशत इथेनॉल आधारित) ईंधन से चलने वाले वाहनों को कानूनी मान्यता दे दी है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री Nitin Gadkari ने घोषणा की कि E100 वाहनों के नियमों को मंजूरी देने वाली फाइल पर हस्ताक्षर कर दिए गए हैं। इसके बाद देश में पूरी तरह इथेनॉल आधारित वाहनों के व्यावसायिक उपयोग का रास्ता साफ हो गया है।
फुटबॉल
फीफा वर्ल्ड कप : 36 साल का सूखा खत्म! स्कॉटलैंड की हैती पर ऐतिहासिक जीत, लेकिन रेफरी के फैसलों ने खड़ा किया विवादों का बवंडर
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप सी मुकाबले में स्कॉटलैंड ने हैती को 1-0 से हराकर 36 साल बाद विश्व कप में जीत दर्ज की। जॉन मैकगिन ने 29वें मिनट में मैच का एकमात्र गोल किया। इस जीत के साथ स्कॉटलैंड ने 1990 के बाद पहली विश्व कप जीत और 1982 के बाद पहली विजयी शुरुआत का रिकॉर्ड बनाया।
रायपुर
वारदात : शराब दुकान से कैश लॉकर चोरी, CCTV DVR भी ले गए बदमाश
रायपुर के सरोना स्थित कंपोजिट विदेशी शराब दुकान में बड़ी चोरी की वारदात हुई है, जहां चोर करीब 7 लाख रुपए नकद से भरा पूरा लॉकर उखाड़कर ले गए। आरोपियों ने पहचान छिपाने के लिए दुकान का CCTV DVR भी साथ ले लिया। घटना की जानकारी रविवार सुबह मिलने पर आमानाका थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
बस्तर संभाग
कोंडागांव : गैस सिलेंडर लीक होने से बड़ा हादसा, एक ही परिवार के 4 लोग झुलसे
कोंडागांव जिले के फरसगांव थाना क्षेत्र के ग्राम कोपरा छिंदली में गैस सिलेंडर लीक होने से एक घर में अचानक आग लग गई। हादसे में एक ही परिवार के चार लोग झुलस गए, जिनमें तीन पुरुष और एक महिला शामिल हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल बीसोइन बाई मरकाम को बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है।
फुटबॉल
एक युग का अंत : लियोनेल मेसी ने 20 साल के जादुई वर्ल्ड कप सफर को कहा अलविदा, भावुक पोस्ट देख रो पड़ी दुनिया!
दिग्गज फुटबॉलर Lionel Messi ने अपने करीब 20 साल लंबे फीफा वर्ल्ड कप सफर को भावुक अंदाज में अलविदा कह दिया। 2006 से 2022 तक पांच वर्ल्ड कप खेलने वाले मेसी ने अर्जेंटीना को 2022 में विश्व चैंपियन बनाया था। उनके भावुक सोशल मीडिया पोस्ट के बाद दुनियाभर के फैंस भावुक हो गए और इसे फुटबॉल के एक स्वर्णिम युग का अंत बताया जा रहा है।
सारंगढ़-बिलाईगढ़
डिजिटल क्रांति : MedLEaPR ऐप से MLC और पोस्टमार्टम रिपोर्ट होंगी पूरी तरह ऑनलाइन, न्याय प्रक्रिया होगी तेज
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में मेडिकल-लीगल प्रक्रियाओं को डिजिटल बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। MedLEaPR ऐप के जरिए अब MLC और पोस्टमार्टम रिपोर्ट पूरी तरह ऑनलाइन तैयार और सुरक्षित की जाएंगी, जिससे पारदर्शिता और गति दोनों बढ़ेंगी। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त बैठक में इसके प्रभावी संचालन पर चर्चा हुई।
रायगढ़
बड़ा एक्शन : ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा गिरोह पर शिकंजा, दो आरोपी पहले जेल में, एक और गिरफ्तार
रायगढ़ जिले के खरसिया क्षेत्र में पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक और आरोपी सुभेष अग्रवाल को गिरफ्तार किया है। इससे पहले अंकित अग्रवाल को पकड़ा जा चुका है, जबकि अमित अग्रवाल अभी फरार है। पुलिस जांच में सामने आया कि यह गिरोह आईपीएल और अन्य क्रिकेट मैचों पर व्हाट्सएप के जरिए सट्टा संचालित करता था।
सरगुजा संभाग
योजना : दुल्हनों ने लगाया नकली मंगलसूत्र बांटने का आरोप, कलेक्टर ने बैठाई जांच
छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) जिले में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत वितरित किए गए मंगलसूत्र को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। 10 फरवरी 2026 को खड़गवां ब्लॉक के चनवारीडांड में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 189 जोड़ों का विवाह हुआ था। नवविवाहित महिलाओं का आरोप है कि उन्हें उपहार में मिला मंगलसूत्र कुछ ही दिनों में काला पड़ गया और जांच कराने पर वह गिलट का निकला।
रायगढ़
हंगामा : पिता बोले- पिटाई से गई जान, 40 हजार लेकर दूसरे को छोड़ा; पुलिस ने आरोप नकारे
रायगढ़ जेल में अवैध शराब मामले में बंद विचाराधीन कैदी संजय बघेल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। तबीयत बिगड़ने पर उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने अस्पताल में हंगामा किया। मृतक के पिता ने जेल में मारपीट और पुलिस द्वारा वसूली के आरोप लगाए, जबकि पुलिस और जेल प्रशासन ने सभी आरोपों को गलत बताया है।
रायगढ़
कार्रवाई : 180 ड्राइविंग लाइसेंस जांच के घेरे में, फर्जीवाड़े की आशंका गहराई
रायगढ़ में पुलिस और आरटीओ विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बाबा ट्रेवल्स एजेंसी पर दबिश दी है, जहां फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ड्राइविंग लाइसेंस बनाए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि ओडिशा सहित अन्य राज्यों के लोगों को रायगढ़ का निवासी दिखाकर किरायानामा और शपथ-पत्र के जरिए लाइसेंस जारी कराए गए।