ताज़ा खबरें
10595 समाचार
खेल
खेल का संगम : मुख्यमंत्री साय आज तीन जिलों के दौरे पर, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जांजगीर-चांपा, बिलासपुर और रायपुर के दौरे पर रहेंगे, जहां वे सत्संग सम्मेलन, गाडगे जयंती समारोह, विकास कार्यों के भूमिपूजन-लोकार्पण सहित कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। साथ ही रायपुर में महतारी सदन और महिला योग भवन का लोकार्पण करेंगे तथा CCPL 2026 फाइनल और पुस्तक लोकार्पण कार्यक्रम में भी उनकी उपस्थिति रहेगी।
दुर्ग
कार्रवाई : ‘म्यूल अकाउंट’ गिरोह से जुड़े 3 आरोपी गिरफ्तार, 99 संदिग्ध खातों की जांच जारी
दुर्ग पुलिस ने साइबर ठगी में इस्तेमाल किए जा रहे ‘म्यूल अकाउंट’ नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। नेवई थाना पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी अपने बैंक खाते, एटीएम कार्ड, पासबुक और मोबाइल सिम साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराते थे, जिनका उपयोग ठगी की रकम के लेन-देन और निकासी के लिए किया जाता था।
राष्ट्रीय
विकासनगर हिंसा : युवक की मौत के बाद बवाल, आरोपी के घर में लगाई आग
उत्तराखंड के विकासनगर स्थित बैरागीवाला गांव में खेत में पानी लगाने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक युवक की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में भारी तनाव फैल गया। गुस्साए ग्रामीणों और हिंदू संगठनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया, पथराव किया और मुख्य आरोपी के घर में आग लगा दी। पुलिस ने 12 नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
महासमुंद
महाअभियान : मानवता के नाम रक्तदान
विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा महासमुंद द्वारा 14 जून 2026 को जिला चिकित्सालय स्थित ब्लड बैंक में विशाल रक्तदान शिविर एवं रक्तदाता सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के संरक्षण में आयोजित इस कार्यक्रम में समाजसेवियों, युवाओं, स्वयंसेवी संस्थाओं और आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करने की अपील की गई है।
छत्तीसगढ़
मौतों से सनसनी : 8 मौतों के बाद खुली कब्र, जांच के घेरे में गांव का एक व्यक्ति
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के खरवे गांव में फरवरी से मई 2026 के बीच 8 लोगों की संदिग्ध मौतों ने सनसनी फैला दी है। ग्रामीणों ने गांव के एक व्यक्ति पर शराब में जहरीला पदार्थ मिलाकर लोगों को पिलाने का आरोप लगाया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने एक मृतक का शव कब्र से निकलवाकर फॉरेंसिक जांच के लिए सैंपल भेजे हैं।
राष्ट्रीय
गोली मारकर हत्या : खान ग्लोबल स्टडीज विवाद के आरोपी प्रिंस यादव की मौत, पटना में हाई अलर्ट
पटना के मुसल्लहपुर हाट स्थित खान ग्लोबल स्टडीज पर हुए हिंसक बवाल मामले में फरार आरोपी प्रिंस यादव की नेपाल में गोली मारकर हत्या कर दी गई। प्रिंस यादव, ज्ञान बिंदु कोचिंग के संचालक रौशन आनंद का सगा भाई था और पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए नेपाल में छिपा हुआ था। बताया जा रहा है कि अज्ञात हमलावरों ने गेस्ट हाउस के कमरे में घुसकर उसे करीब से गोली मारी। घटना के बाद पटना में तनाव की आशंका को देखते हुए संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
सरगुजा संभाग
रेल की सौगात : धरमजयगढ़–पत्थलगांव–लोहरदगा रेल परियोजना को मिली मंजूरी
जशपुर जिले को पहली बार रेल कनेक्टिविटी मिलने जा रही है। रेल मंत्रालय ने धरमजयगढ़–पत्थलगांव–लोहरदगा नई रेल लाइन परियोजना को विशेष रेल परियोजना के रूप में अधिसूचित किया है। करीब 291.881 किलोमीटर लंबी यह रेल लाइन जशपुर को राष्ट्रीय रेल नेटवर्क से जोड़ेगी, जिससे पर्यटन, व्यापार और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।
छत्तीसगढ़
आस्था पर वार : राम मंदिर से पूजन सामग्री चोरी, CCTV में कैद हुई पूरी घटना
दल्लीराजहरा के राम मंदिर में अज्ञात दो महिलाओं द्वारा पूजन सामग्री और बर्तनों की चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का खुलासा तब हुआ जब सुबह पूजा के दौरान पुजारी ने कुछ सामान गायब पाया। शिकायत के बाद पुलिस ने मंदिर के सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिसमें दो महिलाएं संदिग्ध रूप से मंदिर परिसर से सामान ले जाती हुई दिखाई दीं। पुलिस फुटेज के आधार पर महिलाओं की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।
कोरबा
हादसा : राखड़ से भरा ट्रक पलटा, घंटों लगा लंबा जाम, यात्रियों को भारी परेशानी
कोरबा-कटघोरा मार्ग पर छुरी के पास राखड़ से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे सड़क के दोनों ओर करीब एक-एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया। हादसे के बाद यातायात लगभग एक घंटे तक बाधित रहा और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से ट्रक को हटाकर यातायात बहाल कराया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसा वाहन का संतुलन बिगड़ने के कारण हुआ, जिसकी जांच जारी है।
राजनांदगांव
आग का कहर : इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम और ट्रैवल्स यार्ड में आग से भारी नुकसान
शहर में शनिवार सुबह दो अलग-अलग स्थानों पर आग लगने की घटनाओं से हड़कंप मच गया। वीआईपी रोड स्थित अंशदीप इलेक्ट्रॉनिक्स के बहुमंजिला शोरूम में तौर पर सोलर पैनल क्षेत्र में शॉर्ट सर्किट के बाद आग भड़क गई, जिससे ऊपरी मंजिल पर रखा इलेक्ट्रॉनिक्स और फर्नीचर का बड़ा स्टॉक जल गया। ढाई घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।
दुर्ग संभाग
कलेक्टर परिसर में चोरी : लोक सेवा केंद्र से नकदी पार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
दुर्ग कलेक्टर परिसर में स्थित लोक सेवा केंद्र में अज्ञात चोरों ने सेंध लगाकर 6 से 7 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। चोरों ने पेंशन शाखा और ज्वाइंट डायरेक्टर के केबिन में भी घुसने की कोशिश की। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जबकि परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।
दुर्ग संभाग
पांडुलिपि : कबीरधाम में मिला 375 साल पुराना ज्ञान का खजाना, 38 दुर्लभ पांडुलिपि
कबीरधाम जिले में ज्ञान भारतम् राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण के दौरान 375 साल पुरानी 38 दुर्लभ पांडुलिपियां और ऐतिहासिक दस्तावेज मिले हैं। इनमें भगवद्गीता, गीत गोविंद, गजेंद्र मोक्ष, प्राचीन पाक कला, खगोल विज्ञान और भारतीय दर्शन से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज शामिल हैं। प्रशासन ने इसे क्षेत्र के इतिहास और संस्कृति को समझने की दिशा में बड़ी उपलब्धि बताया है।