ताज़ा खबरें
10597 समाचार
दुर्ग संभाग
कलेक्टर परिसर में चोरी : लोक सेवा केंद्र से नकदी पार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
दुर्ग कलेक्टर परिसर में स्थित लोक सेवा केंद्र में अज्ञात चोरों ने सेंध लगाकर 6 से 7 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। चोरों ने पेंशन शाखा और ज्वाइंट डायरेक्टर के केबिन में भी घुसने की कोशिश की। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जबकि परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।
दुर्ग संभाग
पांडुलिपि : कबीरधाम में मिला 375 साल पुराना ज्ञान का खजाना, 38 दुर्लभ पांडुलिपि
कबीरधाम जिले में ज्ञान भारतम् राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण के दौरान 375 साल पुरानी 38 दुर्लभ पांडुलिपियां और ऐतिहासिक दस्तावेज मिले हैं। इनमें भगवद्गीता, गीत गोविंद, गजेंद्र मोक्ष, प्राचीन पाक कला, खगोल विज्ञान और भारतीय दर्शन से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज शामिल हैं। प्रशासन ने इसे क्षेत्र के इतिहास और संस्कृति को समझने की दिशा में बड़ी उपलब्धि बताया है।
रायपुर
आदेश : 16 जून से गूंजेंगी स्कूलों की घंटियां, 1 जुलाई वाली खबर पर लगा विराम
छत्तीसगढ़ में स्कूल 1 जुलाई से खुलने की सोशल मीडिया पर वायरल खबर को शिक्षा विभाग ने फर्जी बताया है। लोक शिक्षण संचालनालय ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश के सभी स्कूल 16 जून 2026 से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार खुलेंगे। नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत शाला प्रवेश उत्सव के साथ होगी, जिसके लिए सभी जिलों को विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
राष्ट्रीय
बड़ा खुलासा : अनिल अंबानी की बढ़ीं मुश्किलें, करीबी सतीश सेठ गिरफ्तार, 92 करोड़ रुपये विदेश भेजने के आरोप
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अनिल अंबानी समूह से जुड़े एक बड़े मामले में रिलायंस ग्रुप के पूर्व ग्रुप मैनेजिंग डायरेक्टर सतीश सेठ को गिरफ्तार किया है। उन पर आरोप है कि डायमंड इंपोर्ट के नाम पर फर्जी बिल बनाकर हवाला नेटवर्क के जरिए करोड़ों रुपये विदेश भेजे गए। जांच में यह भी सामने आया है कि एनएचएआई के दो सड़क प्रोजेक्ट्स से जुड़े फंड के दुरुपयोग में शेल कंपनियों का इस्तेमाल किया गया और करीब 92 करोड़ रुपये विदेश ट्रांसफर किए गए।
छत्तीसगढ़
मानसून की दस्तक : सरगुजा से बस्तर तक झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत
छत्तीसगढ़ में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं। सरगुजा से बस्तर संभाग तक कई जिलों में आंधी, गरज-चमक और बारिश दर्ज की गई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। हालांकि राजनांदगांव 42 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म शहर रहा। मौसम विभाग ने बस्तर संभाग के लिए यलो अलर्ट जारी किया है और अगले पांच दिनों तक मौसम में कोई बड़ा बदलाव न होने की संभावना जताई है। साथ ही अगले 2-3 दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बताई गई हैं।
राष्ट्रीय
बड़ा ऐलान : 15 जून से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ानें शुरू, इंडिगो की पहली फ्लाइट लखनऊ से पहुंचेगी
जेवर में बना नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट 15 जून 2026 से कमर्शियल उड़ानों के लिए पूरी तरह शुरू होने जा रहा है। इंडिगो एयरलाइंस पहली उड़ान लखनऊ से संचालित करेगी। पहले चरण में एयरपोर्ट की क्षमता 1.2 करोड़ यात्रियों की होगी और इसमें रनवे, टर्मिनल व एटीसी टावर शामिल हैं। यह एयरपोर्ट देश के 16 से अधिक शहरों से जुड़ेगा और क्षेत्र में बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा करेगा।
सरगुजा संभाग
पुलिस कार्रवाई : NH पर बस रोककर लूट , 4 आरोपी गिरफ्तार, बोलेरो जब्त
बलरामपुर जिले के दलधोवा घाट स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर 10 जून को मोती श्री बस को रोककर चालक और कंडक्टर के साथ मारपीट व लूट की वारदात को अंजाम देने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी जितेंद्र गुप्ता को एमसीबी जिले से पकड़ा गया, जबकि उसके तीन साथियों को भी अलग-अलग स्थानों से हिरासत में लिया गया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल बोलेरो वाहन जब्त कर सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
राज्य सरकार
महासमुंद : 16 जून से शाला प्रवेश उत्सव 2026 की भव्य शुरुआत, 5 नए स्वामी विवेकानंद उत्कृष्ट विद्यालय खुलेंगे
महासमुंद जिले में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 16 जून से शाला प्रवेश उत्सव के साथ की जाएगी। राज्य शासन के निर्देशानुसार सभी शासकीय स्कूलों में बच्चों का तिलक और माला पहनाकर स्वागत किया जाएगा तथा निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें, गणवेश, साइकिल एवं छात्रवृत्ति का वितरण किया जाएगा।
दुर्ग संभाग
लिफ्ट देने के बहाने : आदिवासी महिला से छेड़छाड़, शोर मचाते ही भागे आरोपी; दो गिरफ्तार
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के साल्हेवारा थाना क्षेत्र में मनरेगा कार्य के लिए जा रही 25 वर्षीय आदिवासी महिला को दो युवकों ने लिफ्ट देने का झांसा देकर बाइक पर बैठाया और सुनसान खेत में ले जाकर उससे छेड़छाड़ की। महिला के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए, लेकिन घटनास्थल पर छूटी मोटरसाइकिल पुलिस के लिए अहम सुराग साबित हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर एससी-एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
महासमुंद
पुराना इतिहास : बम्हनी में मिले सिरपुर के समकालीन दो भव्य मंदिरों के अवशेष, छिपे हो सकते हैं प्राचीन शहर के राज़!
छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बम्हनी गांव (पचदेवरी क्षेत्र) में खेत की खुदाई के दौरान कथित रूप से 8वीं–11वीं शताब्दी के प्राचीन मंदिरों से जुड़े अवशेष मिले हैं, जिनमें आमलक, नक्काशीदार स्तंभ, ईंटें और द्वारपाल मूर्तियों के टुकड़े शामिल बताए गए हैं। पुरातत्व विभाग की टीम ने स्थल का निरीक्षण किया है और इसे वैज्ञानिक खुदाई के लिए उपयुक्त माना गया है।
रायपुर
सपूतों का सम्मान : उप मुख्यमंत्री ने शौर्य चक्र विजेताओं की बहादुरी को किया नमन
नवा रायपुर अटल नगर स्थित निवास कार्यालय में उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने शौर्य चक्र से सम्मानित वीर पुलिस एवं सुरक्षा बल के जवानों से आत्मीय मुलाकात कर उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर डीजीपी अरुण देव गौतम और जवानों के परिजन भी उपस्थित रहे।
रक्षा
फ्रांस : बड़ा रक्षा कदम, राफेल F5 से जुड़ेगी हाइपरसोनिक न्यूक्लियर मिसाइल
फ्रांस ने अगली पीढ़ी की परमाणु-सक्षम हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल ASN4G के विकास की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिसे भविष्य के राफेल F5 लड़ाकू विमान के साथ जोड़ा जाएगा। यह मिसाइल मौजूदा ASMP-A प्रणाली की जगह लेगी और फ्रांस की रणनीतिक परमाणु क्षमता को और मजबूत करेगी। राफेल F5 में उन्नत सेंसर, कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित सिस्टम और आधुनिक युद्ध तकनीकों को शामिल करने की योजना है। यह विकास भारत के लिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि भारतीय वायुसेना पहले से राफेल विमानों का संचालन कर रही है और भविष्य में राफेल F5 को लेकर भी रुचि दिखाई गई है।