ताज़ा खबरें
10601 समाचार
धर्म
सनातन संस्कृति महोत्सव : लखनऊ में होगी पद्मविभूषण रामभद्राचार्य जी की श्रीराम कथा
पद्मविभूषण जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज की भव्य नौ दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन 1 से 9 जून 2026 तक लखनऊ के सीतापुर रोड स्थित सेवा अस्पताल परिसर में किया जाएगा। प्रतिदिन शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक होने वाली इस कथा में भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन, धर्म, संस्कृति और जीवन मूल्यों पर विस्तृत प्रवचन होंगे। देशभर से हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है, जिससे राजधानी लखनऊ नौ दिनों तक भक्ति और आध्यात्मिकता के रंग में रंगी रहेगी।
गाइए और छा जाइए
गाइए और छा जाइए : 108 आवाजें, एक मंच... 3 से सजेगा सुरों का सबसे बड़ा महोत्सव, 5 जून को ग्रैंड फिनाले
महासमुंद में 5 जून को आयोजित होने वाले कीर्तिमान के भव्य सिंगिंग शो ‘गाइए और छा जाइए’ को लेकर प्रदेशभर में उत्साह का माहौल है। प्रतियोगिता के लिए अब तक 108 प्रतिभागियों ने पंजीयन कराया है। आईआर रिजॉर्ट में होने वाले इस आयोजन में छालीवुड और संगीत जगत की कई प्रसिद्ध हस्तियां शामिल होंगी।
रायपुर
प्रदर्शन : आत्मनिर्भरता और संस्कारों का शानदार समापन समारोह
15 दिवसीय राष्ट्र सेविका समिति प्रवेश एवं प्रबोध शिक्षा वर्ग का समापन सुभाष स्टेडियम में भव्य रूप से हुआ। सरोना स्थित कृष्णा पब्लिक स्कूल में 13 मई से चल रहे इस प्रशिक्षण में प्रदेशभर की 162 शिक्षार्थी बहनों ने भाग लिया। समापन समारोह में दंड, यष्टी, नियुद्ध और योगचाप के माध्यम से आत्मरक्षा कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शन किया गया।
शिक्षा
पेपर लीक पर महामंथन : अब वायुसेना के कवच में उड़ान भरेंगे प्रश्नपत्र! PM मोदी खुद रख रहे हैं नज़र
NEET-UG 2026 पेपर लीक विवाद के बाद केंद्र सरकार अब परीक्षा सुरक्षा को लेकर सबसे बड़ा और अभूतपूर्व कदम उठाने की तैयारी में है। 21 जून को होने वाले री-टेस्ट को पूरी तरह सुरक्षित बनाने के लिए भारतीय वायुसेना के विमानों से प्रश्नपत्र पहुंचाने की योजना पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है।
फिल्में
साऊथ सुपरस्टार : फ्लॉप फिल्म से टूट गए थे राम चरण, फैंस से मांगी थी माफी, फिर RRR ने बना दिया ग्लोबल स्टार
दक्षिण भारतीय सुपरस्टार राम चरण के करियर में एक समय ऐसा भी आया जब फिल्म विनय विदेय राम की असफलता ने उन्हें गहरे झटके में डाल दिया। फिल्म को मिली आलोचनाओं के बाद उन्होंने प्रशंसकों से माफी मांगते हुए बेहतर फिल्में चुनने का वादा किया। इसके बाद उन्होंने अपने करियर की दिशा बदली और एस.एस. राजामौली की फिल्म RRR में दमदार अभिनय से दुनिया भर में पहचान बनाई। फिल्म की ऐतिहासिक सफलता ने राम चरण को भारतीय सिनेमा के ग्लोबल स्टार के रूप में स्थापित कर दिया।
रक्षा
भारत की नई ताकत : लद्दाख की चोटियों पर मेड इन इंडिया का दम, मिनटों में सेना तक सामान
अहमदाबाद स्थित ड्रोन स्टार्टअप Bajrang UAV Private Limited ने लद्दाख के शिंकुला टॉप पर अपने स्वदेशी हैवी-लिफ्ट ड्रोन PX4P2300 का सफल परीक्षण कर भारतीय रक्षा क्षेत्र में नया इतिहास रच दिया है। इस ड्रोन ने 16,400 फीट की ऊंचाई पर 30 किलोग्राम पेलोड उठाकर कठिन मौसम और पतली हवा में स्थिर उड़ान भरी।
रायपुर
जल संकट : 120 बोरवेल सूखे, शहर के 20 वार्ड टैंकर पर निर्भर
शहर में भीषण गर्मी के साथ जल संकट गंभीर रूप ले चुका है। लगातार गिरते भूजल स्तर के कारण नगर निगम के करीब 120 बोरवेल सूख गए हैं, जिससे पानी की आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित हो गई है। स्थिति यह है कि पहली बार करीब 20 वार्डों में टैंकरों के माध्यम से जलापूर्ति करनी पड़ रही है। पहले से प्रभावित इलाकों के साथ-साथ अब पं. रविशंकर शुक्ल वार्ड, भनपुरी के यतियतनलाल वार्ड और बंजारी माता वार्ड जैसे नए क्षेत्र भी टैंकर सप्लाई की चपेट में आ गए हैं।
रायपुर
विकास की सौगात : ओ.पी. चौधरी ने किए लोकार्पण और मेधावी छात्रों को सम्मानित
छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री एवं जांजगीर-चांपा जिले के प्रभारी मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कापन और बलौदा में आयोजित सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने अघरिया समाज के सामुदायिक भवन और बलौदा में स्वर्णकार समाज के ‘स्वर्ण मंडपम’ का लोकार्पण किया।
राज्य सरकार
उद्योग दर्जा : छत्तीसगढ़ में निवेश और अधोसंरचना विकास की नई शुरुआत
छत्तीसगढ़ में पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य को पर्यटन हब बनाने, निवेश बढ़ाने और अधोसंरचना विकास पर जोर दिया गया। इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड ने छत्तीसगढ़ में लगभग 500 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव रखा, जिससे होटल, रिसॉर्ट और पर्यटन सुविधाओं का विस्तार होगा तथा रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।
फिल्में
संगीत की अनसुनी कहानी : 40 साल बाद ऊषा उत्थुप को मिला हक का सम्मान
अपनी दमदार और अलग पहचान वाली आवाज के लिए मशहूर ऊषा उत्थुप को चार दशक लंबे करियर के बाद वह सम्मान मिला, जिसकी उन्हें लंबे समय से प्रतीक्षा थी। साल 2011 में रिलीज हुई प्रियंका चोपड़ा स्टारर फिल्म 7 खून माफ का गीत ‘डार्लिंग’ उनके करियर का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। इस गाने ने न केवल उन्हें नई पहचान दिलाई, बल्कि पहली बार बड़े पुरस्कार भी उनके नाम किए। आज भी यह गीत ऊषा उत्थुप के सबसे यादगार और लोकप्रिय गीतों में गिना जाता है।
धमतरी
खुलासा : रेत खदान से निकले नरकंकाल, प्रशासनिक लापरवाही पर उठे सवाल
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के ग्राम खरेंगा में रेत खदान से 10 से अधिक नरकंकाल मिलने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि श्मशान घाट क्षेत्र में लंबे समय से अवैध रेत उत्खनन किया जा रहा था, जिसके चलते खुदाई के दौरान मानव अवशेष सामने आए। मनरेगा कार्य के दौरान यह मामला उजागर हुआ, जिसके बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने ट्रैक्टर चालकों के फरार होने की बात कही।
खेल
उलटफेर : वर्ल्ड नंबर-1 यानिक सिनर फ्रेंच ओपन से बाहर, चोट और डिहाइड्रेशन के बीच अर्जेंटीना के सेरुंडोलो ने रचा इतिहास!
फ्रेंच ओपन 2026 में बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जब वर्ल्ड नंबर-1 Jannik Sinner दूसरे दौर में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए। अर्जेंटीना के गैर-वरीय खिलाड़ी Juan Manuel Cerúndolo ने शानदार वापसी करते हुए 3-6, 2-6, 7-5, 6-1, 6-1 से मुकाबला जीत लिया।