ताज़ा खबरें
10601 समाचार
सेहत
मानव रक्त : कोशिकाओं की फैमिली ट्री तैयार, खून में छिपा है 70 करोड़ साल पुराना इतिहास
मानव रक्त कोशिकाओं और प्रतिरक्षा तंत्र की उत्पत्ति लगभग 70 करोड़ वर्ष पुराने एककोशिकीय जीवों से हुई है। शोध में पाया गया कि मैक्रोफेज जैसी प्रतिरक्षा कोशिकाएं प्राचीन जीवों से सबसे अधिक समानता रखती हैं। यह खोज कैंसर और प्रतिरक्षा संबंधी बीमारियों की समझ को नई दिशा दे सकती है
दुर्ग
बड़ा धोखा : नौकरानी निकली चोर, लाखों के सोने के जेवर गायब
भिलाई के आशीषनगर पश्चिम रिसाली में घरेलू सहायिका ने अपने पति और जीजा के साथ मिलकर घर से 14.5 तोला सोने के जेवर चोरी कर लिए। शिकायत के बाद नेवई पुलिस ने जांच शुरू की और महिला मालती ध्रुव से पूछताछ में पूरे गिरोह का खुलासा हुआ। आरोपियों ने चोरी किए गए जेवर मुथूट फाइनेंस में गिरवी रखकर लोन लिया था।
विदेश
अमेरिका : इशाक डार-मार्को रूबियो की मुलाकात, पश्चिम एशिया संकट और क्षेत्रीय सुरक्षा पर हुई चर्चा
पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार और अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो के बीच वाशिंगटन में उच्चस्तरीय वार्ता हुई। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों, पश्चिम एशिया के हालात, क्षेत्रीय सुरक्षा और आर्थिक सहयोग जैसे मुद्दों पर चर्चा की। हालांकि बैठक के बाद किसी बड़े समझौते की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई, लेकिन संवाद और सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई गई।
दुर्ग
साइबर ठगी : एक मैसेज और खाली हुआ बैंक खाता, दुर्ग में साइबर ठगों ने मोबाइल हैक कर उड़ाए 1.99 लाख
छत्तीसगढ़ के Durg में साइबर ठगों ने ‘गूगल अपडेट’ के नाम पर ठेकेदार महेंद्र कुमार देशलहरा का मोबाइल हैक कर बैंक खाते से कुल 1,99,500 रुपए की ठगी कर ली। ठगों ने फर्जी मैसेज के जरिए मोबाइल को प्रभावित कर तीन अलग-अलग ट्रांजैक्शन में रकम निकाल ली। पीड़ित ने बैंक और साइबर हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराने के बाद मोहन नगर थाना में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रक्षा
साजिश नाकाम : ड्रोन से हथियारों की सप्लाई और ब्लास्ट की प्लानिंग, 12 ठिकानों पर छापेमारी
देश की सुरक्षा को निशाना बनाने वाली पाकिस्तान समर्थित एक बड़ी आतंकी साजिश को एनआईए ने समय रहते नाकाम कर दिया। एजेंसी ने उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान और बिहार में 12 ठिकानों पर छापेमारी कर ड्रोन के जरिए हथियार और आईईडी भारत भेजने वाले नेटवर्क का पर्दाफाश किया।
विदेश
रूस-तालिबान : अफगानिस्तान को मिलेगा एयर डिफेंस सिस्टम, पाकिस्तान की बढ़ी चिंता
रूस और तालिबान सरकार के बीच मॉस्को में हुए रक्षा समझौते के तहत अफगानिस्तान को आधुनिक एयर डिफेंस सिस्टम और अन्य सैन्य उपकरण मिलने की खबर है। विशेषज्ञों का मानना है कि इससे तालिबान की सैन्य क्षमता बढ़ेगी और पाकिस्तान के लिए सीमा पार हवाई कार्रवाई करना अधिक चुनौतीपूर्ण हो सकता है।
रायपुर
रायपुर : हांडी तालाब में गंदगी और जलकुंभी पर निगम की बड़ी कार्रवाई, कुछ ही घंटों में बदली तस्वीर
रायपुर के तात्यापारा स्थित हांडी तालाब में गंदगी और जलकुंभी फैलने की शिकायत मिलते ही नगर पालिक निगम रायपुर के जोन क्रमांक 7 ने त्वरित कार्रवाई की। जोन 7 की अध्यक्ष श्वेता विश्वकर्मा और जोन कमिश्नर अरुण ध्रुव के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम और लगभग 15 सफाई कर्मियों की विशेष गैंग ने तालाब में सफाई अभियान चलाया। कुछ ही घंटों में जलकुंभी और गंदगी हटाकर तालाब की स्थिति में सुधार किया गया।
सेहत
रक्तदान महादान : एक यूनिट रक्त बचा सकती है कई जिंदगियां, लेकिन इन नियमों का रखें ध्यान
रक्तदान जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायिनी साबित हो सकता है, लेकिन इसे सुरक्षित तरीके से करना बेहद जरूरी है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार 18 से 65 वर्ष आयु के स्वस्थ व्यक्ति ही रक्तदान करें, जबकि गर्भवती महिलाएं, कम हीमोग्लोबिन वाले लोग, संक्रमण या गंभीर बीमारियों से पीड़ित व्यक्ति रक्तदान से बचें। रक्तदान से पहले पर्याप्त भोजन, पानी और आराम जरूरी है, वहीं रक्तदान के बाद भी कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए। सही तरीके से किया गया रक्तदान न केवल सुरक्षित है, बल्कि कई लोगों की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
राजनांदगांव
बड़ी कार्रवाई : अंतरराज्यीय नक्सली नेटवर्क पर करारा प्रहार, हथियार व विस्फोटक जब्त
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से सटे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली-नारायणपुर सीमा क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने संयुक्त नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल की है। घने जंगलों में माओवादियों द्वारा संचालित हथियार निर्माण केंद्र और छिपाए गए विस्फोटक डंप का भंडाफोड़ किया गया।
यात्रा
जाना है नेपाल ट्रिप : 2026 में बिना वीजा एंट्री तो मिलेगी, लेकिन बदल गए हैं बॉर्डर के नियम, जानें सब कुछ
नेपाल 2026 में भी भारतीय पर्यटकों के लिए सबसे पसंदीदा और किफायती विदेशी पर्यटन स्थलों में बना हुआ है, लेकिन इस बार यात्रा से पहले अतिरिक्त तैयारी जरूरी हो गई है। भारत-नेपाल सीमा पर AI कैमरों और फेस स्कैनिंग के जरिए सख्त निगरानी बढ़ाई गई है, जिससे बॉर्डर चेकिंग में अधिक समय लग रहा है।
बलौदाबाज़ार
पुलिस की कार्रवाई : 10 किलो से अधिक गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पल्सर बाइक भी जब्त
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के थाना लवन क्षेत्र में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मेन रोड पर घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा, जो पल्सर बाइक से गांजा की तस्करी कर ग्राहक तलाश रहे थे। तलाशी के दौरान उनके बैग से 10.204 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ, पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त बाइक और दो मोबाइल भी जब्त किए हैं।
महासमुंद
कार्रवाई : LPG चोरी कांड में मास्टरमाइंड समेत दो आरोपी गिरफ्तार, नेटवर्क का पर्दाफाश
महासमुंद में करीब 1.5 करोड़ रुपये के एलपीजी गैस चोरी मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। लंबे समय से फरार ठाकुर पेट्रोकेमिकल्स के मालिक संतोष सिंह ठाकुर और उनके बेटे सार्थक सिंह ठाकुर को महाराष्ट्र के कोल्हापुर से गिरफ्तार किया गया है। जांच में सामने आया है कि खाद्य अधिकारी अजय यादव इस पूरे गैस हेराफेरी नेटवर्क का मास्टरमाइंड था, जिसने फर्जी तौल पंचनामा और दस्तावेजों के जरिए बड़े पैमाने पर गड़बड़ी कराई।